: रामकोट वार्ड में सपा प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Fri, May 5, 2023
हनुमानगढ़ी के महंत माधव दास, महंत संजय दास सहित नागा साधुओं ने ऐतिहासिक जीत का दिया आशीर्वाद
अयोध्या। रामकोट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा के कार्यालय का हनुमानगढ़ी चौराहे के समीप उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या के नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हुआ है जो 41 गांव शामिल किए गए हैं वहां पर बिजली पानी सड़क सीवर की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी टैक्स लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि अयोध्या फैजाबाद में व्यापारियों का सबसे बुरा हाल है विकास के नाम पर सड़कों को चौड़ीकरण के कारण उजाड़े गए व्यापारियों का समायोजन भी सही ढंग से नहीं किया गया सड़क पर लगने वाले ठेला खोमचा वालों को भी रोजी रोटी का संकट बरकरार है सुरक्षा के नाम मठ मंदिरों में आने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है इसलिए समाजवादी पार्टी का मेयर व पार्षद होना बहुत जरूरी है तभी अयोध्या का संपूर्ण विकास होगा । कार्यक्रम में मौजूद महंत माधव दास महंत संजय दास वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महंत आनंद दास महंत अजीत दास पहलवान मणिराम दास महंत बाल योगी रामदास सहित सभी संत महंत ने मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू व पार्षद पद के प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा को जिताने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मौजूद मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू ने संत महंतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि सपा का मेयर बना तो अयोध्या को विश्व का सबसे सुंदर तीर्थ स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा और बड़े हुए टेक्स् से निजात दिलाई जाएगी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी संत महंतों को माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया रामकोट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा सपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश वर्मा की पत्नी है उनके चुनाव कार्यालय का आज समाजवादी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया । उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत तमाम साधु-संतों ने भी पार्टी प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम इकबाल अंसारी पंकज पांडे दुर्गेश वर्मा चौधरी बलराम यादव शक्ति जयसवाल विजय यादव प्रतिभा वर्मा पूजा वर्मा सोनू दुबे चंद्रावती अनीता मौर्या पूनम मौर्या सरोज गुप्ता मिंटू अचारी जसराज यादव पवन जायसवाल नंदू गुप्ता मोहम्मद हयात इरफान हीरालाल गुप्ता राम नाथ पांडे राम प्रसाद मौर्य डॉ० अनुराग यादव नीतीश यादव करन यादव उपेंद्र यादव अर्जुन यादव अमन यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
: धन कुबेर द्वारा की गई समवसरण की रचना
Thu, May 4, 2023
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में चौथे दिन केवज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया
अयोध्या। रामनगरी के रायगंज ऋषभदेव जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में चौथे दिन केवज्ञान कल्याणक मनाया गया।संहितासूरि प्रतिष्ठाचार्य श्री विजय कुमार जैन ने भगवान के केवज्ञान की विधिविधान पूर्वक पूजन व क्रियाएं सम्पन्न कराई।इसके बाद मंदिर में विराजमान 31 फुट उतंग प्रतिमा के स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान ऋषभदेव का मस्तकाभिषेक किया किया।प्रथम कलश करने का सौभाग्य कैलाश चंद आदीश जैन सर्राफ़ को प्राप्त हुआ।दूध का अभिषेक रितु जैन कैलिफ़ोर्निया द्वारा किया गया। भगवान के मस्तक पर विश्व शांति की कामना करते हुए शान्तिधारा सम्पन्न की गई। इसी के साथ मध्याह्न में धन कुबेर के द्वारा भगवान के समवशरण की रचना की गई।जिसमें बाराह सभा लगती है ।केवल ज्ञान होते ही भगवान की दिव्य ध्वनि खिरी। गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि जहां सभी जीव को समान रूप से शरण प्राप्त हो उसे समवसरण कहते है।हम सभी उसी समवशरण के दर्शन कर रहे है। जिसमें तीन लोक के नाथ के दर्शन के लिये तीनो लोक के समस्त देवी देवता आज समवसरण में आये है।शाम को भगवान व सन्तो की मंगल आरती संगीत मई धुनों के साथ कि गई।बेलगाम की महिला मंडल द्वारा जैन सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया। प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के मार्गनिर्देशन व कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी का कुशल निर्देशन व डॉ. जीवन प्रकाश जैन के कुशल संचालन में हो रहे कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर अमरचंद जैन, ऋषभ जैन,मीडिया प्रभारी पंकज जैन, सौरभ जैन, नमन जैन,मनोज जैन,भरत गुप्ता,बच्चू जैन,बबुआ जैन,अंकुर जैन,सैंकी जैन सहित लखनऊ,बाराबंकी,फतेहपुर,महमदबाद आदि नगरों व कई प्रान्तों के लोग मौजूद रहे।
: भाजपा मेयर प्रत्याशी ने वार्ड प्रत्याशी के साथ किया जनसंपर्क
Tue, May 2, 2023
केन्द्र व प्रदेश सरकार की गिनाई प्राथमिकताएं
अयोध्या। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने महाराणा प्रताप वार्ड प्रत्याशी सरोज वर्मा के साथ बनवीरपुर में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वार्ड वासियों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारों की प्राथमिकता में अयोध्या है। अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र स्थापित हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से नित्य प्रति श्रृद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में बढ़ रहा है। जिससे यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को संबल मिल रहा है। सरकार ने जनकल्याण कारी योजनओं का सभी को बिना भेदभाव लाभ प्रदान किया। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। गरीबों को आवास, शौचालय तथा गैस व विद्युत कनेक्शन मिला है। इस दौरान डा, स्वयं प्रकाश सिंह, चंद्रहास सिंह, विजय बहादुर सिंह, महंत सिंह, रघु विजय सिंह, इंद्र कुमार सिंह, जालिम यादव, कैप्टन सिंह, मोनू सिंह, श्याम बहादुर सिंह, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।