: नाम संकीर्तन द्वारा समाज को बदलने का कार्य हो रहा: आचार्य स्वामी किंकर श्री
Mon, Nov 22, 2021
युवाओं के लिए जय गुरु संप्रदाय ने चलाई मुहिम
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अखंड ब्रम्हांड के नायक है। अयोध्या में जन्म लेकर के उन्होंने समाज में मर्यादा स्थापित की काफी लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है, तो मंदिर के साथ-साथ अयोध्या की समूची सांस्कृतिक सीमा धीरे धीरे उनकी कृपा से अपने आप विकसित होने लगेगी। क्योंकि देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी धार्मिक सांस्कृतिक संस्थाएं अयोध्या में अपना प्रकल्प प्रारंभ करेंगी यह भावना अंतरराष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय जयगुरु संप्रदाय एवं ओंकारनाथ मिशन के आचार्य स्वामी किंकर श्री विट्ठल रामानुज जी महाराज रामोत्सव कार्यक्रम में श्रीधाम अयोध्या प्रवास के दौरान भेंट वार्ता में कही। श्री महाराज जी ने बताया कि अनंत श्री सीतारामदास ओंकारनाथ देव जी भगवान अवतार पुरुष थे। सभी को समाधि में जाने के लिए एक स्थान पर ध्यानिष्ठ हो कर बैठना पड़ता है लेकिन गुरुदेव भगवान भजन करते करते समाधि में पहुंच जाते थे। उनके अनहद में जय गुरु, जय गुरु की ध्वनि सुनाई देती थी तब गुरुदेव भगवान ने जय गुरु संप्रदाय की स्थापना की।
आचार्य स्वामी किंकर जी महाराज ने बताया कि पहले जय गुरु संप्रदाय पश्चिम बंगाल से प्रारंभ हुआ धीरे धीरे पूरे भारत में और आज पूरे विश्व में करोड़ों फॉलोर्स है। उन्होंने बताया कि जय गुरु संप्रदाय नाम संकीर्तन द्वारा समाज को बदलने का कार्य कर रहा है जो युवा भटके हुए हैं उनको भी प्रभु नाम संकीर्तन से ही सनातन धर्म की तरफ लौटाया जा सकता है इसलिए गुरुदेव भगवान का आदेश था कि पूरे विश्व में हरे रामा हरे कृष्णा नाम संकीर्तन किया जाए। संप्रदाय से सभी लोगों को जोड़ा जाए जिससे सनातन धर्म की जड़ मजबूत हो सके और भविष्य में जो युवा पथ से भटक जाएंगे उनको नाम संकीर्तन करा करके उनके मस्तिष्क को शुद्ध करके फिर से सनातन धर्म की तरफ मोड़ा जा सकता है।
आचार्य श्री ने बताया कि जय गुरु संप्रदाय ओंकारनाथ मिशन प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में अखंड नाम संकीर्तन करा रहा है और भविष्य में अयोध्या के विकास में जो भी सहयोग होगा वह करेगा क्योंकि प्रभु श्री राम मर्यादा को स्थापित करने के लिए माता पिता की आज्ञा से 14 वर्ष तक वन में भटके उसके उपरांत राम राज्य के लिए अपनी पत्नी सीता को भी त्याग दिया ऐसे मर्यादा को स्थापित करने वाले प्रभु श्री राम की व्याख्या बहुत सरलता से नहीं की जा सकती है। उनको समझने के लिए उनके नाम का संकीर्तन बहुत ही आवश्यक है इसलिए जय गुरु संप्रदाय पूरे विश्व में नाम संकीर्तन गुरुजी के आदेश पर कर रहा है।
: पूरी दुनिया मे भारतीय कुश्ती का परचम सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फहराया: महेंद्र सिंह
Thu, Nov 18, 2021
-नंदिनी नगर महाविद्यालय के ऐतिहासिक प्रागंण में 3 दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती का हुआ भव्य धमाकेदार शुभारंभ
अयोध्या। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत आज गोण्डा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय के ऐतिहासिक प्रागंण में 3 दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती का भव्य धमाकेदार शुभारंभ किया गया। 3 दिन तक चलने वाले इस कुश्ती चैंपियनशिप में देश भर की 29 टीमों ने प्रतिभाग किया है। अलग-अलग भार वर्ग के 1200 खिलाड़ी नंदिनी नगर स्टेडियम के कुश्ती मैट पर दमखम दिखाएंगे। महिला और पुरुष सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आज उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने उद्घाटन खिलाड़ियों से हाथ मिलवा कर विधिवत शुरुआत की। वहीं मंत्री महेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामना दी। 3 दिन तक चलने वाले इस चैंपियनशिप का 13 नवंबर को फाइनल मैच होगा। उसमें अलग अलग भर वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
श्री महेंद्र सिंह ने सांसद बृजभूषण सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जब से राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने हैं तब से कुश्ती विश्व लेवल पर उभर कर आई है और देश के खिलाड़ियों ने कुश्ती में कई मेडल जीते है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया और कहा की अखिलेश की सोच जिन्ना से ऊपर नहीं उठ पाई है। अखिलेश सरकार में पूरे प्रदेश में दंगे हुए हैं। जलशक्ति मंत्री ने कहा की देश और प्रदेश की जनता इनको पहचान गई है। वहीं योगी के मंत्री महेंद्र सिंह ने दावा किया की 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। योगी सरकार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही है। गाँव गाँव मे स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। पूरी दुनिया मे कुश्ती परचम फहरा रही है।सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सभी का स्वागत किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कुश्ती संघ का एसोसिएट उपाध्यक्ष भी बना दिया। गोंडा के विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व करण भूषण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आने वाले सभी अतिथियों के स्वागत भोजन व ठहरने के लिए पूरा नन्दनी नगर महाविद्यालय परिवार तन्मयता से लगा हुआ है। इस अवसर पर सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में गणमान्य व्यक्तियों नागरिक उपस्थित रहे।
: सुरसर मंदिर में होगा ऐतिहासिक देव दीपावली
Thu, Nov 18, 2021
-200 लेजर शो व अनूप जलोटा का भजन संध्या सहित बंगाल की बिखेरी अद्वितीय छटा, 8 दिवसीय कार्यक्रम में 3 दिन होगा महत्वपूर्ण
अयोध्या। अनंत श्रीश्री सीतारामदास ओंकारनाथ देव द्वारा स्थापित श्री रामजानकी सुरसर मंदिर आश्रम में ओंकारनाथ मिशन एवं अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय द्वारा 200 लेजर लाइट द्वारा रामायण को किया जाएगा प्रसारित। जिसमें माता सीता को दी जाएगी प्राथमिकता।आचार्य किंकर श्रीश्री विठ्ठल रामानुज जी महाराज ने बताया कि भगवान कृष्ण सबसे अधिक लोकप्रिय हैं लेकिन पूरे विश्व में अगर मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में कोई भी जाना जाता है तो वह प्रभु श्रीराम हैं। इसलिए भगवान श्री राम की नगरी में देव दीपावली के अवसर पर आठ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय जयगुरु संप्रदाय के महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय आचार्य किंकर श्री विट्ठल जी महाराज के पावन सानिध्य में 12 नवंबर से 19 नवंबर तक श्री राम अयोध्या में विश्व कल्याण यज्ञ, लेजर लाइट एंड साउंड शो, श्री सीता रामायण, नित्य श्री रामायण कथा, भजन , संगीत, चिंतन शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 17 नवंबर से प्रारंभ होगा। जिसमें दीपोत्सव में लेजर लाइट शो करने वाले दिल्ली के योगेश चौधरी 200 लेजर लाइट से 17 और 18 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को विश्व विख्यात भजन गायक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 नवंबर को दिन में 1 बजे श्री राम कांक्लेव का आयोजन होगा। देव दीपोत्सव के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रियनाथ जी ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतक एवं सांस्कृतिक व्यक्तित्व के महान विभूतियों का होगा जमावड़ा। पूरे सुरसर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर लवकुश आश्रम बिठुर व सुरसर मंदिर अयोध्या के प्रभारी अमल नियोगी समेत जयगुरु सम्प्रदाय के सभी लोग होगें शामिल।