: फूलबंग्ले में विराजेंगे रामलला व हनुमान जी
Sat, May 20, 2023
फूलों से महकेगा रामजन्म भूमि, कनक भवन व हनुमानगढ़ी मंदिर
दिव्य फूल बंगला झांकी का आयोजन वृन्दावन के जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज कर रहे
अयोध्या। वैष्णवनगरी के मंदिरों में ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में भगवान को कूल-कूल रखने के लिए संतों ने फूलबंग्ले की झांकी के आयोजन की परंपरा शुरू की थी। उत्सव के रूप में आयोजित प्राचीन काल की यह परंपरा आधुनिक काल में भी कायम है। वह भी तब जब अधिकांश मंदिरों में पंखे व कूलर की व्यवस्था की जा चुकी है। इसी परंपरा को आज भी बड़ी शिद्दत से निभा रहें वृंदावन से उच्चकोटि के संत जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में 22 मई सोमवार को
ज्येष्ठ मास पर रामजन्मभूमि में भगवान रामलला सरकार को कनकभवन में बिहारी सरकार व हनुमानगढ़ी में हनुमानजी की भव्य फूलबंग्ला झांकी सजायी जायेगी।
जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज बताते है कि मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह संत-साधकों के लिए वस्तुत: अर्चावतार की भांति हैं। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठित देव प्रतिमा को सजीव माना जाता है। यही कारण है कि साधक संतों ने उपासना के क्रम में विराजमान भगवान के अष्टयाम सेवा पद्घति अपनाई। इस सेवा पद्घित में भगवान की भी सेवा जीव स्वरूप में ही की जाती है। जिस प्रकार जीव जैसे सोता, जागता है उसी प्रकार भगवान के उत्थापन व दैनिक क्रिया कर्म के बाद उनका श्रृंगार पूजन, आरती भोग-राग का प्रबंध किया जाता है। इसी क्रम में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए पुरातन काल में संतों ने फूलबंग्ला झांकी की परंपरा का भी शुभारंभ किया था, जिसका अनुपालन आज भी हम कर रहे है। जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि धर्मनगरी वृंदावन व अयोध्या में प्रतिवर्ष दिव्य भव्य फूल बंग्ला झांकी का आयोजन होता है। इस बार यह दिव्य आयोजन 22 मई सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि झांकी काेलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की जाती है, जिसमें उपयोग किए जाने वाले फूल बनारस, लखनऊ, वृन्दावन, कलकत्ता आदि जगहों से मंगवाए गए जाते है। इसके आलावा कुछ पुष्प विदेशाें से भी आयातित किए जाते है। यह आयोजन जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज वृंदावन और सभी भक्तो द्वारा किया जाता है।
: संकट मोचन सेना ने ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर किया विशाल भंडारा
Tue, May 16, 2023
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर भण्डारों की रही धूम
अयोध्या। जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को जिलेभर में भण्डारों की धूम रही। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। निकास द्धार पर संकट मोचन सेना के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, अकिंत दास समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव सहित तमाम नागा साधु मौजूद रहे। पुजारी हेमंत दास कहते है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को हनुमानजी की पूजा का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 4 मंगलवार पड़ रहा है। वहीं इस महीने का दूसरा बड़ा मंगलवार आज 26 मई को पड़ा। पुजारी हेमंत दास कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं।
: सरदार पटेल नगर वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगे: सोनू यादव
Tue, May 16, 2023
सरदार पटेल वार्ड से नव निर्वाचित पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव का करतलिया बाबा आश्रम में हुआ जोरदार स्वागत
पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने मिठाई खिलाकर मिथलेश यादव को दिया आशीर्वाद
पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन का सोनू ने लिया आशीर्वाद
सोनू यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते महंत बालयोगी रामदास महाराज
अयोध्या। सरदार पटेल नगर वार्ड के नव निर्वाचित पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव सोनू का करतलिया बाबा आश्रम में हुआ जोरदार स्वागत।स्वागत समारोह का संयोजन महंत करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज ने किया।
नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड संख्या 23 से सपा की विजयी पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने कहा कि कहा कि वह सरदार पटेल नगर वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगे। उनकी ग्राम सभा पहली बार अयोध्या नगर निगम में शामिल हुई है। वार्ड की जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी मतों के अंतराल से उन्हें विजयी बनाया है। जनता के भरोसे पर वह हमेशा खरा उतरेंगे। आजीवन जनता की ऋणी रहेंगे। उनके सुख-दुख में शामिल होंगे। जनता के साथ कोई भेदभाव नही किया जायेगा । सरदार पटेल नगर वार्ड का चहुंमुखी विकास होगा। पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव ने करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन मिला। तभी वह इतने भारी मतों के अंतराल से जीते। जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जायेंगे। उनके लिए जनता का हित सर्वोपरि है। जनता ही जनार्दन है। वह वार्ड का कायाकल्प बदल कर रख देंगे। वार्ड की सभी सड़कें चुस्त-दुरूस्त और सफाई व्यवस्था चमाचम रहेंगी। वार्ड के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम सभाओं में नाली व पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इंद्रावती के पार्षद पर विजयी होने पर वार्डवासियों ने प्रसन्नता जताई है।
पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव मिथलेश यादव सोनू को जीत की मिठाई खिलाते
इसी क्रम में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने शहीद भवन में सरदार पटेल नगर वार्ड के नव निर्वाचित पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव सोनू को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रवि यादव, अखिलेश पाण्डेय, विकास वर्मा आदि लोग मौजूद रहें।