: सपा मेयर व पार्षद प्रत्याशी घर-घर दे रहे दस्तक
Sun, Apr 30, 2023
लोगों का प्यार आशीर्वाद मिला तो बढ़े हुए टैक्स को कराएंगे वापस : दीपू
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू के साथ नगर निगम के बड़ी देवकाली वा महात्मा गांधी वार्ड क्षेत्र के प्रत्येक घर घर जाकर मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू व वार्ड के प्रत्याशी सरबजीत यादव व महात्मा गांधी वार्ड की प्रत्याशी संगीता यादव को जिताने के लिए वोट मांगने का कार्य किया इस मौके पर वार्ड के नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया महात्मा गांधी वार्ड की प्रत्याशी संगीता यादव ने वार्ड के सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा आज अयोध्या की जनता अयोध्या के व्यापारी और सड़क पर अपना ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले गरीब व्यापारी सभी परेशान हैं क्योंकि दुकानों के टूट जाने से इनकी आय का जरिया खत्म हो चुका है और जनता इसका जवाब होने वाले नगर निगम के चुनाव में देगी इस मौके पर डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा पूरे नगर निगम के क्षेत्र में सड़के और नालियां टूटी पड़ी है और लोग परेशान हैं उन्होंने कहा नगर निगम में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है लेकिन घरों का टैक्स कई गुना बढ़ गए हैं उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा आप लोगों का प्यार आशीर्वाद ऐसे मिला तो बड़े हुए टैक्स को इसको वापस करने का काम करूंगा महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मिशम, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, सरबजीत यादव, राम भवन यादव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।
: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
Sun, Apr 30, 2023
गाजे-बाजे के साथ जैन मंदिर से निकला जुलूस
जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता के सान्निध्य में हो रहा महोत्सव
अध्योध्या। रायगंज स्थित श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता के सान्निध्य में आयोजित तीस चैबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का रविवार को ध्वजारोहण एवं घटयात्रा जुलूस के साथ शुभारंभ हुआ। अयोध्या में गर्भकल्याणक के साथ पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन घटयात्रा जुलूस निकाला गया, जिसमें पहले मंदिर परिसर में राजकुमार जैन, आशा जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ जैन मंदिर से निकला जुलूस दंतधावन कुंड, हनुमान गढ़ी चौराहा, श्रृंगार हाट, रानी बाजार के साथ मंदिर पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण किये हुए मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल रहीं। जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में अहमदाबाद के विजय जैन ने लुहाड़िया मुख्य बेदी पर दीप प्रज्वलन किया और जैन सर्राफ लखनऊ कैलाशचंद आदीश कुमार ने मंडप उद्घाटन कर शुभारंभ किया। मध्यान्ह काल में माता की गोद भराई एवं रात्रि में गर्भकल्याणक महोत्सव मनाया गया, जिसके बाद भगवान की माता के सोलह स्वप्न दर्शन का बहुत ही सजीव प्रदर्शन किया गया। वहीं मध्यान्ह में यागमंडल विधान एवं गर्भकल्याणक की क्रियाएं को प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय कुमार जैन ने विधिविधान से सम्पन्न कराया। आयोजक मंडल द्वारा जानकारी दी गई कि जगतगुरु स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के कुशल निर्देशन में आयोजित हो रहे इस महापंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। इस अवसर पर अमर चन्द्र जैन, ऋषभ जैन, सिद्धार्थ जैन, लल्ला जैन, संजीव जैन, योगेश जैन, शैनकी जैन, विजय जैन, पंकज जैन सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, अवध प्रान्त, बिहार, झारखंड, असम, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, कर्नाटक आदि प्रांतों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हैं।
: सांसद जी ने कुश्ती को भारत के गांव-गांव तक फैलाया है: महंत संजय दास
Sat, Apr 29, 2023
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे हनुमानगढ़ी के नागा साधु संत
कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है तो पहलवानों को धरना खत्म करके न्यायालय पर विश्वास करके जांच कार्यों में सहयोग देना चाहिए
अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी पहलवानी के प्रतिनिधि श्री महंत ज्ञान दास जी महाराज के शिष्य संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास प्रेस से मुखातिब हुए और कहते है कि कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह बचपन से ही अयोध्या से जुड़े रहे और उनमें चारित्रिक दोष अयोध्या के संतो ने कभी नहीं देखा।उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है तो पहलवानों को धरना खत्म करके न्यायालय पर विश्वास करके जांच कार्यों में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कुश्ती को भारत के गांव-गव तक फैलाया है इसके पूर्व कुश्ती एक क्षेत्र तक सीमित थी।
उन्होंने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए सभी उम्र की वेट कैटगरी में ज्यादा से ज्यादा कंपटीशन करवाया प्रो कुश्ती लीग शुरू करवाई पहलवानों को स्पॉन्सरशिप दिलवाई पहलवानों को दिलवाई और सबसे बड़ी बात सभी राज्यों के पहलवानों को समान अवसर दिलाने का कार्य किया यही कारण है कि आज उनका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भारत की कुश्ती विश्व स्तर पर पहुंची सबसे ज्यादा मेडल आए। अंत में उन्होंने कहा कि न्यायालय और पुलिस मामले की जांच कर रही है सभी पहलवानों को अपने घर जा करके अपनी ट्रेनिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कुश्ती को बढ़ाने के लिए जितना काम बृजभूषण शरण सिंह ने अपने कार्यकाल में किया अभी तक किसी ने नहीं किया था उन्होंने ओलंपिक लेवल के फ्री तैयार किए और कुश्ती फेडरेशन को आर्थिक रूप से मजबूत भी किया पुष्टि को बेसिक लेवल से बढ़ाकर उच्च स्तर तक पहुंचाया जिससे कम उम्र के बच्चे भी कंपटीशन में भाग ले सकें।इस मौके पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहें।