: राम मंदिर विश्व का सबसे अलौकिक मंदिर बन रहा है: अनूप चौधरी
Thu, May 25, 2023
कहा, मंदिर का निर्माण देख कर के मन गदगद हो गया
मंदिर निर्माण का निरीक्षण करते भाजपा नेता अनूप चौधरी
भारत सरकार के कई मंत्रालयों के सलाहकार अनूप चौधरी ने भगवान श्री राम लला के दर्शन पूजन के बाद निर्माणाधीन मंदिर का किया निरीक्षण
अयोध्या। अयोध्या पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता युवा केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय सहित अन्य कई मंत्रालयों के सलाहकार अनूप चौधरी ने भगवान श्री राम लला के दर्शन पूजन के बाद निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया और कहा कि यह विश्व का सबसे अलौकिक मंदिर बन रहा है अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है इसलिए मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का विकास भी उसी अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ भगवान के कॉरिडोर का निर्माण करके अलौकिक काम किया है क्योंकि सनातन धर्म की सबसे प्राचीन नगरी काशी है और कुछ महीने बाद ही भव्य मंदिर में हम अपने प्रभु श्री राम लला के दर्शन पूजन करेंगे।
उन्होंने बताया कि अयोध्या के विकास में अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ-साथ केंद्र सरकार के करोड़ों की योजनाएं आने वाले समय में अयोध्या को बदल देंगी और निश्चित ही अयोध्या श्री राम मंदिर के साथ अपनी त्रेता युग इन पहचान में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण देख कर के मन गदगद हो गया और प्रभु श्री राम लला के मंदिर दर्शन के लिए देश के कोने कोने से आमजन अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्हीं के साथ साथ सेलिब्रिटी भी अयोध्या आना चाहते हैं और कई सेलिब्रिटी ओं से मेरी बात हुई है जो बहुत जल्दी आएंगे और प्रभु श्री रामलला के मंदिर का दर्शन पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं योगी और मोदी सरकार को धन्यवाद देता हूं जो राम मंदिर निर्माण करके देश में सनातन संस्कृति की स्थापना की है।
: राम के चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोकव्यवहार के दर्शन होते हैं: राघव ऋषि
Wed, May 24, 2023
हनुमान बाग मंदिर में राम कथा का भव्य शुभारंभ गुरुवार से
मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, बैड बाजे के साथ होगा मां सरयू का पूजन
अयोध्या। राम सिर्फ दो अक्षर का नाम नहीं, राम तो प्रत्येक प्राणी में रमे हुये है, राम चेतना और सजीवता का प्रमाण है। अगर राम नहीं तो जीवन मरा है। इस नाम में वो ताकत है कि मरा-मरा करने वाला भी राम-राम करने लगता है। इस नाम में वो शक्ति है, जो हजारों-लाखों मंत्रों के जाप में भी नहीं है। उक्त बातें राघव ऋषि जी ने कही। हनुमान बाग मंदिर में गुरुवार से होने वाली राम कथा महोत्सव के बारे में राघव जी पत्रकार वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राम कथा की शुरुआत गुरुवार को शोभायात्रा से होगी। बैड बाजे के मध्य ये शोभायात्रा मां सरयू के पावन तट जायेगी जहां पर सरयू जी का विधिवत पूजन होगा। इसके बाद शोभायात्रा पुनः हनुमान बाग मंदिर वापस आयेगी। राघव जी ने कहा कि कल गुरुवार को कथा का प्रथम दिवस होगा। महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती नीलम गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, अभिषेक, सत्यप्रकाश है। कार्यक्रम के आयोजक केशव होजरी, गोवर्धन होजरी गोवर्धन गारमेंट्स गोरखपुर है। महोत्सव की देखरेख सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहे है।
: श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास का 85वां जन्मोत्सव 26 मई से 2 जून तक
Wed, May 24, 2023
समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित देश भर की धार्मिक-राजनीतिक हस्तियां होगी शामिल
पूरे समारोह में नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में होगी, इसका पंजीकरण शुल्क भी नहीं लगेगा
अयोध्या।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिराम दास जी की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास का 85वां जन्मोत्सव 26 मई से 2 जून तक मनाया जाएगा। दो जून को जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में संत सम्मेलन होगा। इस समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित देश भर की धार्मिक-राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।मणिराम दास जी की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री ने बताया कि महोत्सव में आरएसएस चीफ मोहन भागवत और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि की भागवत कथा भी होगी।
समारोह का आरंभ 26 मई को सरयू नदी में गंगा पूजा के साथ सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके एक घंटे बाद कलश यात्रा निकलेगी। सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर ध्वजारोहण, विश्वक्सेन आराधना, अरणि मंथन, मूल मंत्र हवन आदि होगा। इसी दिन रात को 8 बजकर 1 मिनट पर वास्तु शांति, बलिहरण, तीर्थ प्रसाद और गोष्ठी होगीसमारोह में राम रक्षा यज्ञ,सदुर्शन हवन,रामजी का अभिषेक, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ अनेक यज्ञ,अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पूरे समारोह में नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में होगी। इसका पंजीकरण शुल्क भी नहीं लगेगा। दो जून को मंदिर में फूल बंगला की झांकी और संत सम्मेलन होगा। इस अवसर पर शरद शर्मा और महेन्द्र दास उपस्थित रहे।