Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: "श्रीमद रामायण" महागाथा समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करने वाली है: महंत कल्याण दास

बमबम यादव

Wed, Dec 27, 2023

अयोध्या यात्रा भगवान राम की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता है: नीरज व्यास

हनुमानगढ़ी के मारुती भवन में महंत कल्याण दास के संयोजन में श्रीमद रामायण टीम ने किया हवन पूजन, संतों का हुआ अभिनन्दन

अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमानगढ़ी के उज्जैनिया पट्टी से जुड़े साकेतवासी गद्दीनशीन श्रीमहंत रमेश दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत कल्याण दास महाराज के आश्रम मारुती भवन इमली बगिया में सोनी टीवी द्धारा सुप्रसिद्ध शो श्रीमद रामायण की पूरी टीम ने  मिलकर संतों का आशीर्वाद लिया। आज मारुती भवन में महंत कल्याण दास महाराज के संयोजन में वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत हवन पूजन किया गया। इसके बाद संतों का वृहद भंडारा हुआ। आये हुए अतिथियों का स्वागत महंत कल्याण दास ने किया।  जन्मस्थान की यात्रा अयोध्या में श्रीमद रामायण की टीम ने हाल ही में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तीर्थयात्रा शुरू की, जो उनकी रचनात्मक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पल है। इस यात्रा ने उन्हें उनकी कहानी की ऐतिहासिक जड़ों से गहराई से जुड़ने का अवसर दिया। टीम की खोज में राम जन्मभूमि, कनक भवन और हनुमान गढ़ी जैसे पवित्र स्थल शामिल थे, जिन्होंने उन्हें शहर के आध्यात्मिक माहौल और ऐतिहासिक महत्व से जोड़ा।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बिज़नेस हेड नीरज व्यास ने इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या की हमारी यात्रा भगवान राम की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम आज की दुनिया में उनकी प्रासंगिकता पर ज़ोर देते हुए, उनके कालातीत आदर्शों और शिक्षाओं को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित हैं। स्वास्तिक प्रोडक्शंस के संस्थापक और श्रीमद रामायण के निर्माता, सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने अपने अयोध्या दर्शन के अनुभव के प्रभाव पर टिप्पणी की अयोध्या की हमारी यात्रा से हमारी सीरीज़ में वास्तविक गहराई आएगी, और इस तरह यह यात्रा इस प्रतिष्ठित शहर की ऐतिहासिक अनुगूंज से भर गई है। जिससे श्रीमद रामायण की कहानी भी विकसित होगी। मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे सुजय रेउ ने अपने विचार व्यक्त किए अयोध्या की तीर्थयात्रा परिवर्तनकारी रही है। इसने भगवान राम को लेकर मेरी समझ और निरूपण को बढ़ाया है और उनके किरदार को अधिक निष्ठा और गहराई से निभाने की मेरी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है।
माता सीता की भूमिका निभाने वाली प्राची बंसल ने अपनी यात्रा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या को प्रत्यक्ष तौर पर अनुभव करना दिव्य अनुभूति थी। इस तरह से मैं माता सीता की शक्ति और शोभा को समझने के करीब पहुंची हूं। लक्ष्मण का किरदार निभा रहे बसंत भट्ट ने अपना नज़रिया व्यक्त करते हुए कहते है कि अयोध्या के जीवंत एहसास ने मुझे लक्ष्मण की भक्ति और निष्ठा को लेकर एक नया दृष्टिकोण दिया। यह अनुभव मेरी भूमिका के लिए मार्गदर्शक रहा है। भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे निर्भय वाधवा कहते हैं अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा स्फूर्तिदायक थी। इसने मुझे हनुमान की अटूट भक्ति और समर्पण की विशालता का एहसास कराया। श्रीमद रामायण का प्रीमियर 1 जनवरी 2024 को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर होगा। जो इस महागाथा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करने वाली प्रस्तुति होने का वादा करता है।इस मौके पर महंत धर्मदास, महंत मुरली दास, महंत राम चरण दास, महंत नन्दरामदास, महंत ड महेश दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत अवधेश दास, महंत रामशरण दास, महंत रामनरेश शरण, महंत रामकुमार दास, केसरी टिला के नागा रामकृष्ण शरण, नागा रामनन्दन दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें