: द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अयोध्या में किया 1200 करोड़ रुपए का निवेश
Tue, Jul 11, 2023
भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड भूमि डेवलपर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने नए ऑफिस के उद्घाटन के साथ ही शहर में व्यवसाय संचालन की रखी नींव
अयोध्या। उत्तर प्रदेश: द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अयोध्या के विकास के प्रति प्रतिबद्धता की एक शानदार मिसाल की पेशकश करते हुए 12 सौ करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की है, जो कि पूरी तरह से शहर को समर्पित है। निवेश का यह निर्णय अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसे फरवरी 2023 में आयोजित यूपी निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान उजागर किया गया था। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा का नेतृत्व इसके सीईओ, समुज्ज्वल घोष और लोढ़ा वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, अभिनंदन लोढ़ा द्वारा किया जा रहा है, जो विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से व्यापक फील्डवर्क में लगे हुए हैं और शीघ्र ही अपना उद्घाटन प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तत्पर हैं।
अयोध्या में इस नए ऑफिस का उद्घाटन द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की प्रतिबद्धता और सफलता की जीती-जागती मिसाल है। अयोध्या में भारी निवेश करने का यह निर्णय शहर के विकास और समृद्धि के प्रति कंपनी की अटूट समर्पण भावना को दर्शाता है। हाल ही में स्थापित किया गया यह नया ऑफिस न सिर्फ कंपनी की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में, बल्कि पूरे क्षेत्र में इसके संचालन के लिए सुदृढ़ आधार के रूप में काम करेगा।इस निवेश और अयोध्या के भविष्य के लिए अपना अटूट उत्साह व्यक्त करते हुए समुज्ज्वल घोष, सीईओ- द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने कहा अयोध्या में 1200 करोड़ रुपए के निवेश की हमारी प्रतिबद्धता, न सिर्फ इस क्षेत्र की वृद्धि, बल्कि इसके विकास के प्रति हमारे समर्पण भाव को बखूबी दर्शाती है। इस ऐतिहासिक शहर में हमारे नए ऑफिस का उद्घाटन, प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह न सिर्फ हमारे संचालन के लिए एक सुदृढ़ आधार के रूप में काम करेगा, बल्कि अयोध्या की विशाल क्षमता में हमारे गहन विश्वास का प्रतीक भी होगा। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के रूप में हमारा लक्ष्य आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना, स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना और इस शहर के ऐतिहासिक परिवर्तन में योगदान देना है। अयोध्या में इस नए ऑफिस के उद्घाटन में विभिन्न सम्मानित अतिथि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में मंडलायुक्त और अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव दयाल, अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर निगम अयोध्या के आयुक्त विशाल सिंह और कई अन्य दिग्गज हस्तियाँ भी मौजूद रहीं।
: महंत रामाज्ञा दास जी त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे: महंत शुकदेव दास
Tue, Jul 11, 2023
फटिक शिला बगही धाम आश्रम में साकेतवासी महंत रामाज्ञा दास महाराज काे चतुर्थ पुण्यतिथि पर शिद्दत से किया गया याद
अयाेध्या। सरयू के पावन तट स्थित प्रसिद्ध श्री फटिक शिला बगही धाम आश्रम के साकेतवासी महंत रामाज्ञा दास महाराज काे चतुर्थ पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया। आश्रम परिसर में मंगलवार काे श्रद्धांजलि सभा का आयाेजन हुआ। जिसमें रामनगरी के संत-महंताें ने पूर्वाचार्य महंत के चित्रपट पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर फटिक शिला पीठाधीश्वर महंत शुकदेव दास महाराज ने कहा कि साकेतवासी महंत हमारे गुरू भाई रहे। वह उन्हें बड़े भ्राता के रूप में मानते थे, जिनकी आश्रम परिसर में चतुर्थ पुण्यतिथि मनायी गई। उन्हाेंने बताया कि पूर्वाचार्य महंत त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे। मंदिर के विकास में हमेशा संकल्पित रहे। हर कार्याें में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। वह पूरी तरह से साधुता की मिसाल थे। उनका जितना बखान किया जाए वह बहुत कम ही हाेगा। उनकी भगवान राम सीता के प्रति अनन्य भक्ति रही थी। उन्हाेंने सीताराम नाम काे बहुत महत्व दिया एवं उसी का प्रसार आजीवन करते रहे। आये हुए अतिथियों का स्वागत-सत्कार महंत शुकदेव दास व फटकशिला आश्रम परिवार ने किया। इस माैके पर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, रामहर्षण कुंज महंत अयाेध्या दास, कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी, खाक चौक के महंत बृजमोहन दास, महंत अवध किशोर शरण,महंत राघवेश दास, महंत राम कुमार दास,महंत गौरीशंकर दास, महंत रामजीशरण, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास ,महंत कल्याण दास, करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, खाकचाैक के माैनी महाराज, महंत मनीष दास, महंत आनंद दास,मिथिला बिहारी दास, रामनंदन दास आदि माैजूद रहे।
: त्याग तपस्या साधना का केंद्र बिंदु हनुमान बाग मंदिर
Tue, Jul 11, 2023
हनुमान बाग मंदिर में भगवान की हो रही अष्टयाम सेवा
महंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में गौ सेवा, साधु सेवा,अभ्यागत सेवा हो रही तनमयता से
अयोध्या। संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी अयोध्या जहां अनेक भजनानंदी संत हुए है जिनके त्याग तपस्या के बलबूते न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे भारत में संत समाज की गरिमा वैभव को स्थापित किया है। ऐसा ही प्रसिद्ध मंदिर हनुमान बाग है। जहां पर सच्ची साधना संतो की जगजाहिर है। हनुमान बाग परिसर में मनुष्य जीवन को कृतार्थ करने वाले सीताराम, सीताराम के कर्णप्रिय जप की गूंज चारों तरफ सुनाई देता है।अयोध्या में मंदिर निर्माण की शुरुआत होने के बाद से रामभक्तों में उत्साह है। जो भी अयोध्या दर्शन के लिए आता है हनुमानजी का जरूर करने जाता है।साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्रीहनुमानबाग गरीबों मजलूमों की सेवा कर अपने परिकल्पना को परिलक्षित कर रहा है। मंदिर में गौ सेवा अपने आप में अद्वितीय है सौकड़ों गौ सेवा ले लिए दर्जनों सेवादार लगे रहें है। जो नित्य गौ सेवा में लगे रहते है। इसकी देखरेख स्वयं हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास महाराज करते है। तो वही साधु संत व अभ्यागतों की सेवा के लिए भी सेवादारों की लगें रहते है जो बालभोग से लेकर प्रसाद विधिवत कराया जाता है जिसकी संख्या नित्य सौकड़ों में होती है। अयोध्या आने वाले भक्त नित्य प्रसाद पाने हनुमान बाग आश्रम पहुंचते है।मंदिर में भगवान की अष्टयाम सेवा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ होती है। इन सबकी देखरेख महंत जगदीश दास महाराज स्वयं करते है। मंदिर में सौकड़ों बटुक विद्यार्थी रहकर वेद अध्ययन करते है इन बटुकों के रहने खाने की उत्तम व्यवस्था मंदिर में की गई है। मंदिर में भक्तों की एक लम्बी श्रृंखला है जो समय समय पर अपनी श्रद्धा निवेदित करने अयोध्या आया करते है। मंदिर से जुडे पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास,रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री आदि सेवा में लगे रहते है।