Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीरामलला टाट से अपने विशाल मंदिर में ठाठ से विराजमान होने जा रहे: डॉ. रामविलास वेदान्ती

बमबम यादव

Sun, Jan 14, 2024

रामलला सरकार के 75वें प्राकट्योत्सव पर ऐतिहासिक रामकोट की परिक्रमा आज, कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह होगें शामिल

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला सरकार के 75वें प्राकट्योत्सव पर रविवार को रामनगरी के सभी संत-महंत धर्माचार्य, गणमान्य जन व अयोध्यावासी रामकोट की परिक्रमा करेंगे। यह परिक्रमा क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से दोपहार 2 बजे प्रारंभ होगी। जो एक विशाल शोभायात्रा के रूप में प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अपने गंतव्य को वापस लौटेगी। इसमें हजारों की संख्या में संत-महंत, धर्माचार्य, गणमान्य जन, अयोध्यावासी, संस्कृत छात्र तथा अयोध्या के समीपस्थ जनपदों से श्रद्धालुजन भाग लेंगे। उक्त जानकारी श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदान्ती महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य डॉ. राघवेश दास वेदान्ती ने दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हर वर्ष पौष शुक्ल तृतीया को मनाया जाता रहा है। कोरोना काल में भी प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया था। इस बार भी उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में शुक्रवार 12 जनवरी को समिति के लोगों ने रामलला के दरबार में जाकर मुख्य अर्चक को कलश सौंपा था। रविवार को रामकोट की परिक्रमा व शोभायात्रा के साथ प्राकट्योत्सव का समापन हो जायेगा।
श्री वेदांती ने कहा कि अब जब श्रीरामलला टाट से अपने विशाल मंदिर में ठाठ से विराजमान होने जा रहे हैं। तो यह उत्सव भी विशेष तैयारी से मनाया जा रहा है, जिसमें श्रीरामजन्मभूमि उद्धारक बाबा अभिराम दास महाराज और तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ठाकुर गुरुदत्त सिंह की प्रतिमा समेत भगवान श्रीसीताराम की दिव्य झांकी, गुरु वशिष्ठ का चित्र 5 रथों पर विराजमान रहेगा। जो यात्रा की शोभा बढ़ायेगा। शोभायात्रा में श्रीहनुमान जी का निशान भी शामिल रहेगा। हाथी-घोड़ा, गाजे-बाजे संग शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से शुरूहोकर, टेढ़ीबाजार चौराहा, दुराही कुआं, कौशलेश सदन, कटरा, अशर्फी भवन चौराहा होते हुए सब्जी मंडी, हनुमानगरी चौराहा रामकोट की परिक्रमा करते हुए पुनः क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर प्रसाद वितरण के साथ विराम होगी। यात्रा में श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के सभापति श्रीमहंत धर्मदास, अध्यक्ष पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती, ,कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह,महामंत्री अच्युत शंकर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महंत जनार्दन दास, कोषाध्यक्ष महंत सत्येंद्र दास वेदांती, महंत जयराम दास, सहायक मंत्री महंत मनीष दास, प्रचार मंत्री महंत किशोरी शरण शामिल रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें