: अयोध्या में होटल स्वस्तिकम का शुभारंभ, राम भक्तों के लिए विशेष सुविधाएं*
Sat, Apr 26, 2025
*अयोध्या में होटल स्वस्तिकम का शुभारंभ, राम भक्तों के लिए विशेष सुविधाएं*अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल स्वस्तिकम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह होटल खाले का पुरवा, निकट रामघाट चौराहा के पास स्थित है। होटल के प्रोपराइटर श्री संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल स्वस्तिकम विशेष रूप से राम भक्तों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। होटल स्वस्तिकम में यात्रियों के लिए वीआईपी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन होटल का कोई हाई-फाई शुल्क नहीं रखा गया है, जिससे हर वर्ग के श्रद्धालु यहाँ ठहर सकें। शर्मा ने बताया कि होटल में रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो उन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन व पूजन कराने में सहायक होगी। होटल स्वस्तिकम के शुभारंभ के साथ ही अयोध्या आने वाले भक्तों को एक और बेहतरीन, सुलभ और सुविधाजनक ठहराव स्थल मिल गया है। इस उद्घाटन में रामजीलाल शर्मा, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, अजय शर्मा ,संजय शर्मा ,विकास शर्मा ,बाबूलाल शर्मा ,धर्मपाल ,आत्माराम, अशोक एवं अयोध्या के संत महंत सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे
: अक्षय तृतीया को हनुमानजी पहुंचेगे रामलला के दरबार, करेंगे विशेष पूजन
Fri, Apr 25, 2025
अक्षय तृतीया को हनुमानजी पहुंचेगे रामलला के दरबार, करेंगे विशेष पूजनशाही जुलूस के माध्यम से निकलेगी अयोध्या राजा हनुमानजी की शाही सवारी, गद्दीनशीन करेंगे प्रतिनिधित्वहनुमानगढ़ी के 52 बीघा परिसर से बाहर निकलने वाले तीसरे गद्दीनशीन होगें श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराजअजर-अमर के वरवन से युक्त हनुमान जी आज भी हनुमानगढ़ी में सूक्ष्म रूप से विद्यमान हैंहनुमान जी की प्रेरणा पर रामलला के दर्शन के लिए जाऐंगे श्रीगद्दीनशीन जी महाराज: महंत डा महेश दासअयोध्या। पौराणिक मान्यता के अनुसार लंका विजय के बाद श्रीराम के साथ अनेक वानर वीर भी श्रीराम के साथ अयोध्या आए। इनमें स्वाभाविक रूप से हनुमान जी भी शामिल थे। माता सीता की खोज से लेकर रावण के विरुद्ध सामरिक अभियान में हनुमान जी ने अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इसी योग्यता के अनुरूप श्रीराम ने राजप्रसाद के आग्नेय कोण पर हनुमान जी को अयोध्या के रक्षक के रूप में स्थापित किया। यह भी मान्यता है कि अजर-अमर के वरवन से युक्त हनुमान जी आज भी यहां सूक्ष्म रूप से विद्यमान हैं। एक मार्च 1528 को राम मंदिर तोड़े जाने जैसी घटनाओं के चलते घर-परिवार त्याग कर राम भक्ति में लीन रहने वाले विरक्त वैष्णव आचार्यों ने 17वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में जिन तीन अखाड़ों का गठन किया, उनमें से एक निर्वाणी अखाड़ा भी था। हनुमानगढ़ी इस अखाड़ा के विरक्त साधुओं के केंद्र के रूप में स्थापित हुई।
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन की करीब 200 वर्ष की परंपरा में यह पहला अवसर होगा, जब अक्षय तृतीया पर मुख्य श्रीमहंत गद्दीनशीन प्रेमदास जी महाराज हनुमानजी के प्रतिनिधि के रूप में भगवान रामलला का दर्शन करने जाएंगे। उनके साथ संपूर्ण हनुमानगढ़ी का प्रतिनिधित्व भी होगा।इसमें हनुमानजी का शाही निशान सहित सभी चार पट्टियों के महंत, सरपंच और अन्य संत- महंत शामिल होंगे। हनुमानगढ़ी की आचार संहिता में गद्दीनशीन के लिए इस पीठ के 52 बीघा परिसर से बाहर जाने पर रोक है और उसके मूल में यही भावना है कि वह हनुमानजी के मुख्य अनुचर व सेवक के रूप में सतत मौजूद रहेंगे।
गद्दीनशीन श्रीमहंत सहित संतों-महंतों का जुलूस शोभा यात्रा के रूप में सबसे पहले सुबह मां सरयू के पावन तट जाएगा। सरयू नदी में स्नान के बाद धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने गेट नंबर 3 से राम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए प्रवेश करेगी। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर करीब सौकड़ों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर इस ऐतहासिक यात्रा का स्वागत होगा।इस बात पर भी मंथन चल रहा है कि हेलीकाप्टर से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जाए। रामलला के दर्शन के दौरान गद्दीनशीन जी भगवान रामलला का 56 भोग भी लेकर जाऐंगे। यह विशेष तौर पर शुद्ध देशी घी से बना होगा।श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज हनुमानगढ़ी के अब तक के इतिहास में ऐसे तीसरे गद्दीनशीन होंगे, जो 52 बीघा की परिधि से बाहर जाऐंगे। 4 दशक पूर्व तत्कालीन गद्दीनशीन महंत दीनबंधु दास को गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सालय ले जाना पड़ा था, तो इसके पहले रहे गद्दीनशीन श्रीमहंत रमेश दास जी को भी चिकित्सा के लखनऊ चिकित्सालय ले जाना पड़ा था। इस पर हनुमानगढ़ी की निर्णायक पंचायत को आपत्ति हुई थी और अंततः तत्कालीन गद्दीनशीन को अति आकस्मिकता व मानवीय आधार पर छूट मिल सकी थी।
गद्दीनशीन जी के उत्तराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास जी ने कहा कि हनुमान जी की प्रेरणा पर रामलला के दर्शन के लिए जाऐंगे श्रीगद्दीनशीन जी महाराज। वर्तमान गद्दीनशीन का मामला अलग है। उन्हें तो हनुमानजी ने प्रेरित कर अपनी इच्छा से अवगत कराया। गत तीन माह से श्री गद्दीनशीन जी महाराज हनुमानजी की इच्छापूर्ति का प्रयास करने लगे। पहले उन्होंने शिष्यों से विचार साझा किया। इसके बाद बात पंचायत तक पहुंची। पंचायत ने गत 21 अप्रैल को बैठक कर गद्दीनशीन जी को अनुमति प्रदान की। श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास जी ने बताया कि गद्दीनशीन जी का हनुमानजी के शाही निशान के साथ रामलला को दर्शन करने जाने का विषय हनुमानगढ़ी की भावना व मर्यादा के अनुरूप है और पंचायत अपने निर्णय से अभिभूत है। इसके लिए अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल की तारीख नियत की गई है। आस्था की यह गौरवमय यात्रा निर्धारित तिथि पर सुबह हनुमानगढ़ी से शुरू होकर पुण्यसलिला सरयू तट तक जाएगी और वहां स्नान के बाद रामजन्मभूमि पहुंचेगी। श्री गद्दीनशीन जी लगभग आठ साल बाद हनुमानगढ़ी परिसर से बाहर निकलेंगे।गद्दीनशीन जी के शिष्य मामा दास जी ने बताया कि यह यात्रा शोभायात्रा के रूप में होगी। यह परंपरा भी है कि हनुमानजी का शाही निशान शोभायात्रा के रूप में ही संचालित होता है। सोने-चांदी के तारों से निर्मित हनुमान जी का निशान 20 से 25 फीट ऊंचे और 20-25 किलो ग्राम वजनी चांदी के दंड पर स्थापित होता है।
: श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु को महोत्सव बनाने की कथा है: रामानन्दाचार्य
Sun, Apr 20, 2025
श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु को महोत्सव बनाने की कथा है: रामानन्दाचार्यश्री हरिधाम गोपाल पीठ में धूमधाम से श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, मंदिर से निकली भव्य शोभायात्राअयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या के हरिधाम गोपाल पीठ में धूमधाम से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व मंदिर से शोभायात्रा निकाली। जो मां सरयू के पावन तट गई जहां पर विधिवत पूजन अर्चन किया गया इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर वापस आई।शोभायात्रा हनुमानगढ़ी चौराहा होते तुलसी उद्यान के रास्ते सरयू तट पहुंची जहां पर वैदिक आचार्यों ने पूजन कराया। व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज कर रहें है। कथा के प्रथम दिवस जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा शरणागति की कथा है शरणागति का अर्थ है भगवान के चरणों में समर्पित हो जाना और भगवान के चरणों में समर्पित होने के लिए सबसे बड़ी बात है अपने आप का परित्याग कर देना। उन्होंने कहा कि जब आप अपने अहम का परित्याग करके भगवान के शरण आप होते हैं तब एक समर्थ गुरु सुखदेव जी महाराज जैसा प्रगट हो करके आपके जीवन के उन तमाम झंझावात को खत्म करके आपके जीवन में भक्ति की ज्योति जला देता है। स्वामीजी ने कहा कि गुरु की शरणागति जीवन में मृत्यु के बंधन को काटकर मोक्ष की ओर आपके मार्ग को प्रशस्त करती है। श्रीमद्भागवत की कथा मृत्यु को महोत्सव बनाने की कथा है। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान डीएन दीक्षित व शान्ती दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य रमेश शास्त्री कर रहें है।