: यूथ आईकॉन अवार्ड से 15 युवा वैद्य हुए सम्मानित
Mon, Nov 29, 2021
संकटमोचन सेना व जीवन अमृत का उद्देश्य, आयुर्वेद कुंभ के जरिए आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
अयोध्या। संकटमोचन सेना व जीवन अमृत के तत्वावधान में संचालित दो दिवसीय आयुर्वेद कुंभ के जरिए आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंतिम सत्र में संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास द्वारा 15 युवा वैद्यों को यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
महंत संजय दास महाराज ने कहा कि अयोध्या की धरती पर आयोजित हुए इस आयुर्वेद कुंभ ने यह साबित किया है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। कुंभ के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में वैद्य नरेंद्र गुजराथी, वैद्य तपन कुमार, वैद्य अनंत वी धर्माधिकारी आदि ने युवा वैद्यों का मार्गदर्शन किया। आयुर्वेद के मर्मज चिकित्सकों ने युवाओं को आयुर्वेद की उपयोगिता से जन-जन को जागरूक करने की जिम्मेदारी है। बताया गया कि आयुर्वेद कुंभ जैसे आयोजन इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगें। आयोजन के संयोजक मंडल में शामिल वैद्य अभय व वैद्य इंद्रासन प्रजापति ने बताया कि दूसरे दिन स्टॉल लगाकार मरीजों को आयुर्वेद की उपयोगिता समझाई गई तो कई मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईंया भी दी गईं। बताया कि आयुर्वेद कुंभ में गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट, उत्तरप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए वैद्यों ने अपने-अपने अनुभवों से युवा वैद्यों का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर 15 वैद्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संकटमोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत दास, वैद्य बनवारी लाल, वैद्य अभय नारायण मिश्र, वैद्य प्रवीण जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
: गरीब कन्या के विवाह में समाजसेवी हरिओम ने की पुनः मदद
Mon, Nov 29, 2021
सोहावल,अयोध्या। विकास खंड सोहावल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर धौराहरा निवासी एक शर्मा परिवार की निर्धन कन्या के विवाह में आ रही आर्थिक संकट की सूचना भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू की सूचना पर जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति हरिओम तिवारी ने निर्धन कन्या के पिता के खाते में सूचना मिलते ही आर्थिक सहयोग की धनराशि 10 मिनट के भीतर लड़की के पिता के खाते में भिजवा कर पुनः संवेदनशीलता का परिचय दिया है हरिओम तिवारी के इस सहयोग की भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू भाजपा नेता कप्तान तिवारी गिरिजेश त्रिपाठी राजेंद्र गोस्वामी सतनाम सिंह पिंटू तिवारी धर्मराज गोस्वामी पवन तिवारी पारस नाथ पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना कि है।ज्ञातव्य हो कि हरिओम तिवारी विगत कई वर्षों से दर्जनों निर्धन कन्याओं की शादियां तथा तमाम जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुये लॉकडाउन में भी समाजसेवी ने जरूरतमंदों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। फ़िर वो चाहे पुरोहितों को सम्मानित करना हो, लोगों तक राशन पहुँचाना हो या दवा बैंक का संचालन कर लोगों को जरूरी दवाएँ उपपलब्ध कराना हो। ज्ञातव्य हो कि हरिओम ने राघव चरणानुरागी दल नाम की सामाजिक संस्था की भी स्थापना की है। जो समाज के निचले तबके, असहायों व जरूरतमंदों की सहायता करने हेतु सदैव तत्पर रहती है। श्री तिवारी ने बताया ऐसा करके वह मानव कल्याण का काम कर रहे हैं जिससे उन्हें आत्मिक सुख प्राप्त होता है।
: नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक बने जगद्गुरु परमहंस आचार्य
Mon, Nov 22, 2021
अयाेध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य काे नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। रविवार को नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद पदाधिकारी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंकल हिंदू उर्फ विशाल शर्मा के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचे। जहां तपस्वी छावनी आश्रम जाकर जगतगुरु परमहंसाचार्य का अंगवस्त्र ओढ़ा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक का नियुक्ति पत्र साैंपा। नये दायित्व से जगतगुरु बहुत ही अविभूत दिखे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। इसके लिए वह संगठन का बहुत आभार व्यक्त करते हैं। उनका लक्ष्य भारत काे हिंदू राष्ट्र घाेषित कराना है। जिस प्रकार एकसूत्र में माेतियां पिराेकर माला बनायी जाती है। ठीक उसी प्रकार वह सभी हिंदूवादी संगठनाें काे एकसूत्र में पिराेकर जाेड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उदारवादी लाेग हैं। हम चींटी काे भी बचाकर चलते हैं। लेकिन यह नही कि हमारा आस्तित्व ही समाप्त हाे जाए। भारत जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र बने। इसके लिए 7 नवम्बर 2023 काे वह दिल्ली के रामलीला मैदान में आमरण-अनशन करेंगे, जिसमें उन्हें बहुत से हिंदूवादी संगठनाें का साथ मिल रहा है। आमरण-अनशन के लिए उनकी तैयारी जाेर-शाेर से चल रही है। वहीं नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंकल हिंदू उर्फ विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने जगतगुरु परमहंस आचार्य काे संगठन का संरक्षक नियुक्त किया है। इसके लिए वह अयोध्या आए थे। जहां स्वामी परमहंस आचार्य काे नियुक्ति साैंपकर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश काे हिंदू राष्ट्र घाेषित कराने के लिए वह जगतगुरू परमहंस आचार्य के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। उनकी मांग जायज है भारत काे जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घाेषित किया जाए यही हमारी मांग है। साथ ही साथ जेहाद मुक्त भारत हाे। इस अवसर पर नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद के संगठन मंत्री मुकुल भार्गव, प्रदेश संयोजक माेहित जैन, धीरेंद्र, प्रशांत हिंदू, दीपक गहलोत, राहुल कुमार आदि माैजूद रहे।