: रामपथ चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों से मिले पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय
Tue, Dec 20, 2022
उचित मुवाअजा व उजड़ रहे लोगो के जीविकोपार्जन की किया मांग
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय “पवन“ ने सोमवार को अयोध्या में पीड़ित व्यापारियों मुलाकात की। उन्होंने रामपथ सड़क चौड़ीकरण योजना से प्रभावित हो रहे व्यापारियों से मिलकर हालचाल लिया हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री पांडेय ने कहा इस संकट की घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी अयोध्या के पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है। श्री पांडेय ने शासन/प्रशासन से मांग किया कि प्रभावित हो रहे लोगो को तत्काल उचित मुवाअजा दे एवं उजड़ रहे लोगो की जीविकोपार्जन की समुचित व्यवस्था करे।बचे हुए जगह में पुर्ननिर्माण में आ रहे अवरोधो को तत्काल दूर किया जाय। श्री पांडेय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामपथ योजना में कई लोग बेघर हो रहे है जिसे तत्काल बसाया जाय। श्री पांडेय ने जिला प्रशासन से मांग किया कि मुवाअजा, बैनामा, फसाड/डिजाइन आदि के बारे में लोगो को हो रही परेशानी के संदर्भ में जगह जगह कैप कार्यालय लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। श्री पाडेय नें कहा समाजवादी पार्टी अयोध्या का हमेशा विकास किया है विकास चाहता है लेकिन किसी को दुखी करके नही बल्कि उसको संतुष्ट करते हुए कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाय। इस अवसर पर मुख्य रूप से नन्द कुमार गुप्ता “नंदू“, शक्ति जायसवाल, विजय साहू,ध्रुव गुप्ता, विजय यादव,शिवम् गुप्ता,निखिल जायसवाल,सुरेश माझी,आभास कृष्ण कान्हा, राजू यादव,सोनू गुप्ता, विकास गुप्ता, राम जी श्रीवास्तव, भरत गुप्ता, सुरेश यादव,मंगल गुप्ता, देवानंद, जय प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
: उर्मिलेश, याकूब यावर व नेहा सिंह राठौर को मिला माटी रतन सम्मान
Tue, Dec 20, 2022
सरकार सबको साथ रखने में नाकाम साबित हुई : प्रो. जगमोहन सिंह
अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा आयोजित शहादत दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि शहीदे आज़म भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कहा कि सरकार सबको साथ रखने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सपना सर्वसमाज को एक रखने, उन्हें मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था करना था। शहीदों ने अपनी घोषणाओं में शोषण विहीन समाज बनाने का संकल्प था।उसे पूरा करने में हम कामयाब नही हुए। समारोह में उर्मिलेश, प्रोफेसर याकूब यावर तथा जनगीतों की लेखिका गायिका नेहा सिंह राठौर को माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया। माटी रतन सम्मान पाने वालों ने विचार व्यक्त करते हुए शहीद कक्ष में समारोह रोकने को फांसीवादी कार्यवाही कहा। वक्ताओं ने कहा कि संस्थान को काकोरी एक्शन के चारों शहीदों को समारोह में शामिल किया जाना जरूरी है। उन्हें सम्मानित करने वाले संस्थान का वक्ताओं ने आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व शांति सिंह स्मृति सहायता, गीता देवी पाण्डेय स्मृति निबंध प्रतियोगिता तथा डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सहायता, पुरस्कार दिया गया। समारोह का संचालन संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी तथा अध्यक्षता प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत भी किया। सम्मान समारोह की शुरुआत शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया इस। मुख्य अतिथि का स्वागत उपाध्यक्ष मणीन्द्र शुक्ला मन्नू तथा जसवीर सिंह सेठी ने किया। माटी रतन सम्मान पाने वाले लोगों का संस्थान के सिक्रेटरी विश्व प्रताप सिंह अंशू, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान भोलू, लड्डू लाल यादव, विकास सोनकर ने किया। समारोह में पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, तेज नारायण पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शीतला पाठक, करुणा कर पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, सत्यभान सिंह, अंकित पाण्डेय,, बृजेश तिवारी, सुमित तिवारी, विवेक पांडेय, अरुण उपाध्याय, मनोज जायसवाल,दानबहादुर सिंह,डा उर्फी, स्वप्निल श्रीवास्तव, करुणा कर यादव,आर जे यादव अवधेश यादव, उग्रसेन मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में लोगों भाग लिया।
: मां सरयू को समर्पित हुई चुनरी, वैदिक रीति रिवाज से हुआ पूजन
Tue, Dec 20, 2022
हाथी घोड़े बैड़ बाजे के साथ नाचते गाते हनुमान बाग से निकली शोभायात्रा, सरयू जी का हुआ अभिषेक, पूजन
राधे राधे महिला मंडल समिति जयपुर के तत्वावधान में चुनरी महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार हनुमान बाग मंदिर में भव्य चुनरी महोत्सव मनाया गया।जिसमें मां सरयू को 108 चुनरी समर्पित किया गया। मां सरयू को एक छोर से दूसरे छोर तक बकायदा नावों पर सवार होकर चुनरी समर्पित किया गया। चुनरी महोत्सव का आयोजन राधे राधे महिला मंडल समिति जयपुर के तत्वावधान में समिति की संरक्षक कुसुम झलानी के संयोजन में हुआ। महोत्सव का शुभारंभ रविवार को नवाह पारायण पाठ से हो गया था। जिसमें 51 वैदिक आचार्य पारायण पाठ करें जिसका समापन आज सोमवार को हुआ इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली। हाथी घोड़े बैड़ बाजे के साथ नाचते गाते शोभायात्रा हनुमान बाग से निकली, जो नगर भ्रमण करते हुए मां सरयू के पावन तट गई जहां पर वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद सरयू जी का दुग्धाभिषेक हुआ फिर एक छोर से दूसरे छोर तक चुनरी चढ़ाई गई। पूजन के लिए अयोध्या, काशी, नैमिषारण्य आदि जगहों से विशेष आचार्य बुलायें गये थे।कार्यक्रम का समापन वृहद भंडारे के साथ हुआ जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों का अभिनन्दन भी किया गया। यह सारा महोत्सव हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। हनुमान बाग सेवा संस्थान द्धारा पूरा महोत्सव को भव्यता के साथ सम्पादित कराया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हनुमान बाग के ट्रस्टी नवल किशोर झलानी, जितेंद्र कुमार झलानी सहित जयपुर राजस्थान के सौकड़ों भक्त आये थे। कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, गोलू शास्त्री सहित हनुमान बाग से जुड़े संत साधक शिष्य परिकर कर रहें थे।