: गरीबों व व्यापारियों को उजाड़ने की साजिश : डा अनुराग आनंद
Tue, Dec 27, 2022
कहा, गरीब और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों और किसानों के वादों से मुकर गई सरकार
लोगों को बेघर बेरोजगार बनाने और दर-दर भटकने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही योगी सरकार
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जिले के मशहूर डेंटल सर्जन डा अनुराग आंनद ने प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या सहित प्रदेश के गरीब किसान मध्यम वर्ग के लोगों एवं व्यापारियों उजाड़ कर बाहर के बड़े व्यापारियों को स्थापित करने की गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डा अनुराग आनंद ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा की योगी सरकार विकास के नाम पर जनता विशेष रुप से गरीब और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों और किसानों के वादों से मुकर गई और उनको बेघर बेरोजगार बनाने और दर-दर भटकने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में तो यह स्थिति और भी भयावह हो गई है जहां लगभग 4000 से अधिक मकानों दुकानों मंदिर और मस्जिद मजारों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बुलडोजर चलाकर रातो रात ध्वस्त किया जा रहा है दूसरी ओर सरकारी अधिकारियों द्वारा भय और आतंक का वातावरण बनाकर यहां के सैकड़ों वर्षों से अपने पुश्तैनी मकानों और दुकानों को अपने ही हाथों से गिराने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं यह सरकार की तानाशाही और नौकरशाही के निरंकुशता तथा मनमाने ढंग से जोर-जबर्दस्ती का स्पष्ट नमूना है। योगी सरकार और सरकार के अधिकारियों द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से यहां के लोगों से वायदा किया गया था कि उन्हें सबसे पहले अन्यत्र स्थापित करके समुचित मुआवजा दिया जाएगा तत्पश्चात उनके मकानों और दुकानों को हटाया जाएगा आज उनके उस आश्वासन पर यकीन करके उन्हें भारी बहुमत से जिताने का खामियाजा यहां के नागरिक और व्यापारी तथा गरीब बाशिंदों को उठाना पड़ रहा है इतना ही नहीं उन्हें अपने टूटे हुए बचे मकानों और दुकानों तथा धर्म स्थलों मरम्मत करने से भी रोककर नए नियमों के तहत निर्माण अनुमति लेने के लिए विवश किया जा रहा है जिसके तहत उन्हें निर्माण की डिजाइन एवं ऊंचाई तथा रंग तक निर्धारित की गई है यह सरकार की क्रूरता एवं आपातकालीन तानाशाही की भी याद दिलाती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने अपना आचरण सुधारते हुए लोगों से किए वायदे समय रहते पूरे नहीं किए तो उसे जनता आने वाले निकाय चुनाव में सबक सिखाएगी और विश्वासघाती जनविरोधी पूंजीपतियों की समर्थक सांप्रदायिक सरकार को आने वाले 2024 के चुनाव में उखाड़ कर फेंक देगी।
: निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है:महंत श्रीधर दास
Tue, Dec 27, 2022
त्याग तपस्या साधना की केंद्र बिंदु श्यामासदन मंदिर में बह रही श्रीमद् भागवत कथा की रसधार
अयोध्या। संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी अयोध्या जहां अनेक भजनानंदी संत हुए है जिनके त्याग तपस्या के बलबूते न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे भारत में संत समाज की गरिमा वैभव को स्थापित किया है। ऐसा ही प्रसिद्ध मंदिर श्यामासदन है। जहां पर सच्ची साधना संतो की जगजाहिर है। श्यामासदन के प्रथम हुए महंत रामकिंकर महाराज द्धितीय लाल जी महाराज व तृतीय महंत संत गोपाल दास महाराज जिनकी त्याग तपस्या साधना की चर्चा आज भी अयोध्या ही नही आसपास के कई जिलों के लोग करते है। इन पूज्य आचार्यों के यशगाथा आज भी अयोध्या के संत समाज व आमजन करते है। इनकी त्याग तपस्या साधना की केंद्र बिंदु श्यामासदन मंदिर अपने विकास के ओर अग्रसर है। उस मंदिर की बागडोर आज युवा हाथों में है। महंत संतगोपाल दास जी महाराज के सुयोग्य शिष्य बालयोगी महंत श्रीधर दास आज श्यामासदन के पीठाधीश्वर है। अपने गुरु के बतायें मार्गों का अनुसरण करते हुए महंत श्रीधर दास मंदिर के विकास, गौ सेवा, साधु सेवा के तनमयता से लीन होकर करते है। श्यामा सदन मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का दिव्य आयोजन किया गया है। व्यास पीठ से कथा की अमृत वर्षा श्यामा सदन पीठाधीश्वर महंत बालयोगी श्रीधर दास महाराज कर रहे है। कथा के द्धितीय दिवस महंत बालयोगी श्रीधर दास जी ने बताया कि परमात्मा इस संसार में अपने भक्तों की रक्षा के लिए अनेक, अनेक अवतार लेकर आते भागवत में चौबीस अवतारो के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार रहते है। उदाहरण में पांडवो के लिए भगवान सारथी बने। महाभारत की कथा में के बारे में भी महाराज जी ने कहा कि कौरव और पांडवों के युद्ध में विजय सत्य की ही होती है। जिसके रक्षक प्रभु होते हे उसे इस संसार में कोई नहीं हरा सकता। महाराज जी ने पांडवों की कथा को बताया अपने कल्याण के लिए परमात्मा की भक्ति ही एक उपाय हे भक्ति को दो प्रकार की बताया निष्काम भक्ति और सकाम भक्ति। निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान महेश प्रसाद गुप्ता, आशा गुप्ता समस्त पावटा परिवार ने किया।
: रामपथ पर व्यावसायिक भवन हल्के पीले व आवासीय भवन हल्के भूरे रंग के दिखेंगे
Fri, Dec 23, 2022
कॉमन बिल्डिंग कोड की कवायद शुरु, सामान्य भवन संहिता के तहत होगे रामपथ के भवन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का समुचित विकास भी हो रहा है। उसके लेकर अयोध्या के भवनों को एक रंग में रंगने की भी कवायद अब शुरू हो गई है इसको लेकर बकायदा आदेश जारी किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि को जाने वाले रामपथ पर व्यावसायिक भवन हल्के पीले व आवासीय भवन हल्के भूरे रंग के दिखाई पड़ेंगे। मुखड़े के प्रस्तावित रंग की जानकारी मकान और दुकान मालिकों को दी जाने लगी है।
सहादतगंज से नयाघाट तक रामपथ के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए जरूरत की जमीनों के बैनामे के साथ ही इन दिनों पूरे पथ के किनारे मकान और दुकान के मालिक चौड़ीकरण की जमीन से निर्माण हटा रहे हैं। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा। दुकान व मकान के आगे के हिस्से बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की कोशिश है कि सामान्य भवन संहिता कॉमन बिल्डिंग कोड के तहत भवनों के अगले हिस्से के निर्माण के समय ही मुखड़े की डिजाइन व रंग का काम भी साथ ही हो जाए। भवनों के अगले हिस्से के निर्माण के बाद इसे कराने में दिक्कत होगी। इसीलिए मुखड़े के रंग को लेकर रामपथ पर एडीए के कर्मियों की टीम दुकान, मकान मालिकों से संपर्क करके उन्हें रंग की जानकारी दे रही है।
नियावां से साहबगंज तक संपर्क में लगे एडीए के अवर अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि रामपथ पर भवनों की डिजाइन व रंग एक होगा। डिजाइन पहले ही तय हो चुकी है। बताया कि रामपथ पर ज्यादातर भवन व्यावसायिक या आवासीय हैं, दोनों के लिए तय किए गए रंग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनसे तय डिजाइन और रंग के अनुसार ही निर्माण के लिए कहा जा रहा है।