Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करना हमारी प्राथमिकता : सूर्य प्रताप शाही

बमबम यादव

Sat, Mar 25, 2023

सांसद खेल महोत्सव का कृषि मंत्री ने किया शुभारम्भ

अयोध्या। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान मकबरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीपप्रज्जवलन के माध्यम से किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खेलकूद शरीर को पुष्ट व मन को प्रसन्न तथा उत्साहित बनाये रखते है। इससे नियम के पालन व अनुशासन, प्रतिष्पर्धा, व परिश्रम का भाव विकसित होता है जो बच्चों को अपना लक्ष्य हासिल करने में उपयोगी साबित होता है। प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। सासंद लल्लू सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लाकों में 11 जनवरी से 18 फरवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभाग करने वाले विजेता तथा उपविजेता टीमें इस महोत्सव में प्रतिभाग कर रही है।
वहीं इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में क्रिकेट बालिका वर्ग में एडवांस क्लब ने ओम क्लब को पराजित किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में टीवीसीए ने सुपर क्लब को 6 विकेट से पराजित किया। कबड्डी में अमानीगंज विजेता व पूरे डेलई ब्लाक उपविजेता, बनीकोडर ब्लाक विजेता व अमानीगंज उपविजेता, मसौधा ब्लाक विजेता व बीकापुर उपविजेता,  बीकापुर विजेता च रुदौली ब्लाक उपविजेता, मवई ब्लाक विजेता व मिल्कीपुर उपविजेता के बीच खेला गया। खोखों बालक वर्ग में पूरे डेलई व अमानीगंज के बीच तथा बालिका वर्ग में अमानीगंज व मसौधा के बीच हुआ। 1500 मीटर दौड़ में राकेश यादव प्रथम, गोलू मौर्या द्वितीय तथा राकेश तृतीय आये। इस अवसर पर बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत राजूदास, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिले के प्रभारी पद्मसेन चौधरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित,  संजय शर्मा, अनूप दूबे, धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें