Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीरामजन्मोत्सव शुरू: जन्मे हैं रघुरैया अवध में बाजे आज बधाइया…

बमबम यादव

Sat, Mar 25, 2023

आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में उत्सव के रस में संत साधक सराबोर

पद गायन के मध्य बज रही बधाईयां, पूरे किले पर चहुंओर छायी खुशियां

अयोध्या। जन्मे हैं रघुरैया अवध में बाजे आज बधाइयां, अवध में बाजे आज बधाइयां से मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर बधाई गायन से  गुंजायमान हो रहा है मौका है अपने आराध्य श्रीराम लला की अगवानी का। इसको लेकर पूरे मंदिर को भव्य रुप में सजाया गया है। आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला परिसर के मुख्य मंदिर में रसिकेंद्र बिहारी सरकार के सामने किलाधीश श्रीमहंत मैथली रमण शरण के सानिध्य में संगीतज्ञ संत साधक युगल सरकार को बधाई के पद गायन से रिझा रहें थे। संत साधक आनंद में गोता लगा रहे थे पूरे परिसर में चहुंओर खुशियां छायी है।
आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के किलाधीश श्रीमहंत मैथली रमण शरण जी महाराज कहते है कि आराध्य के जन्मोत्सव की खुशियां हर किसी को है। मंदिर में सुबह नवाह पारायण का पाठ सस्वर हो रहा है। तो शाम को बधाईयां बाज रही है।
श्रीमहंत मैथली रमण शरण महाराज ने बताया कि भगवान का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12 बजे हुआ था, उस समय सभी देवता अयोध्या में आ गए थे और आज भी नवमी तिथि के दिन सभी देवता सभी तीर्थ अयोध्या में आकर के मां सरयू में स्नान कर भगवान के जन्म उत्सव में शामिल होते हैं, यह कथा नहीं बल्कि प्रत्यक्ष है। उन्होंने बताया कि प्रतिपदा से ही मंदिर परिसर में बधाई गीत नवाह पारायण प्रारंभ हो गया है जो नवमी तक चलेगा दिन में 12 बजे भगवान का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस पूरे उत्सव की देखरेख किला के युवा अधिकारी संत सूर्यप्रकाश शरण कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें