: धनवान वही जो तन,मन,धन से करे सेवा: आचार्य धरणीधर
Sun, Mar 5, 2023
श्री कृष्ण जन्म कथा का आनंद लेते गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के बटुक
अयोध्या। बेनीगंज फेस तीन में अष्टभुजी माता मन्दिर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आए प्रख्यात कथा प्रवक्ता आचार्य धरणीधर जी महाराज ने कहा अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे, वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव हो सकती है।पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा कर स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध कर उसका कल्याण किया। इसके बाद माता यशोदा जब भगवान श्रीकृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर घर लाती है, तो पंचगव्य गाय के गोबर व गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। इसलिए सभी को गौ माता की सेवा, मां गायत्री का जाप व गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा मात्र से ही सभी देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। आचार्य धरणीधर जी ने कहा ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राजजी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की। तब श्रीकृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमायाचना करते हुए कहा कि हे प्रभु मैं भूल गया था कि मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है। इस दौरान गौवर्धन भगवान की झांकी ने सभी को अभिभूत कर दिया। कथा के आयोजक व यजमान प्रेमसागर बाहेती सहित श्रद्धालुओं ने गौवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य यजमान हरीराम पाण्डेय, हरी प्रसाद पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय,कालिका मिश्र,डा.दिलीप सिंह,आजाद सिंह, राम जग पाठक,भास्कर मिश्र,के एन सिंह,अटल त्रिपाठी, छट्ठू पाण्डेय, शिवकुमार सिंह,अमन विक्रम सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहें।
: हिंदू धाम में हवन पूजन के साथ महोत्सव का समापन
Sun, Mar 5, 2023
अयोध्या। श्रीधाम अयोध्या के पंचकाेसी परिक्रमा मार्ग नयाघाट स्थित प्रसिद्ध हिंदूधाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारे से समापन हुआ। कथाव्यास वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि वेदांती महाराज ने सात दिनाें तक भक्तगणों काे अमृतमयी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान चुंगलाे गिरिडीह धनबाद, झारखंड के रामकिशोर पांडेय रहे। जिन्हाेंने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की कथा का श्रवण और संताें का स्वागत-सम्मान किया। कथा महाेत्सव से पूरा हिंदूधाम प्रांगण सात दिनों तक भक्तिमय माहाैल में रंगा रहा, जिसमें काफी संख्या में संत-महंत एवं भक्तगणों ने गाेता लगाकर अपना जीवन धन्य बनाया। भागवत कथा के संयाेजक महंत डॉ. राघवेश दास वेदांती ने बताया कि विगत 25 फरवरी से आश्रम में कथाव्यास वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि वेदांती महाराज की श्रीमद् भागवत कथा चल रही थी। कथा के मुख्य यजमान चुंगलाे गिरिडीह धनबाद, झारखंड के रामकिशोर पांडेय रहे। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन 3 मार्च काे हुआ। उसके बाद विद्वान वैदिक आचार्य द्वारा हवन-पूजन, पूर्णाहुति का कार्यक्रम किया गया। तदुपरांत भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें संताें ने प्रसाद पाया। अंत में मुख्य यजमान रामकिशोर पांडेय ने पधारे हुए संत-महंताें काे अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार किया। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में महंत मनीष दास, आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती, आचार्य वरूण दास, संत दिवाकराचार्य, महंत सीताराम दास, संतदास विहिप के सुरेंद्र सिंह व अमित दूबे, अविनाश किशाेर पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी अनामिका श्राेत्रिय, धीरेंद्र पांडेय, किरण महेश शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, ताराशंकर पांडेय, भाेलानाथ पांडेय, रामानुज व आरती पांडेय, चतुर्गुण पांडेय, साधूचरण पांडेय, भीम सिंह, बसंत पांडेय, मुकेश कुमार, लालजीत पांडेय, श्यामबाबू गुप्ता, अशाेक पांडेय, दिलीप बाबा, अशोक पंडा आदि समेत बड़ी संख्या में संत-महंत, भक्तगण सम्मिलित हुए।
: रंगभरी एकादशी पर नागा साधुओं ने खेली होली,ठाकुर जी को चढ़ता है अबीर-गुलाल
Fri, Mar 3, 2023
हनुमानगढ़ी से निकला परंपरागत जुलूस,रामनगरी के मंदिरों को दिया गया होली का आमंत्रण, मठ मंदिरों में उड़ने लगे अबीर-गुलाल
हनुमान बाग में महंत जगदीश दास के नेतृत्व में उड़ा अबीर गुलाल, हनुमानजी को लगाया गया रंग
अयोध्या। रामनगरी में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अयोध्या के 6 हजार मंदिरों में साधु-महंत ठाकुर जी के साथ रंग-गुलाल की होली खेलते हैं। साथ ही नागा साधुओं के नेतृत्व में जुलूस भी निकाला जाता है। रामनगरी में फाल्गुन एकादशी यानि रंगभरी एकादशी से होली का त्योहार शुरू हो जाता है। साधु-महंत अपने मंदिरों के ठाकुर जी के विग्रहों से रंग-गुलाल की होली खेलते हैं। होली का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमानगढ़ी पर नागा साधुओं ने जमकर होली खेली करतब दिखाए और रामकोट की परिक्रमा भी किया।
अवध में होली खेले रघुबीरा भगवान् राम के बारे में होली के ख़ास अवसर पर गाए जाने वाले उत्तर प्रदेश के इस ख़ास गीत को सुन कर अवध में खेली जाने वाली होली के स्वरूप और परम्परा का भान हो जाता है। अयोध्या में होली के कई रंग दिखते है। लेकिन रंगभरी एकादशी पर नागा साधू संत की माने तो इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान श्री राम और हनुमान जी महाराज के साथ ही होली खेलते है। और इस अवसर पर हनुमान गढ़ी के पवित्र निशान के साथ होली के उल्लास में रंग गुलाल खेलते साधू संत करतब दिखाते साधू संत बजे गाजे की धुन झूमते पंचकोसी परिक्रमा भी करते हैं।
नागा साधु समाज के संत महंत हनुमान जी के बाल्य रूप विग्रह को अबीर गुलाल चढ़ा कर उनसे प्रतीकात्मक होली खेल कर पूरे मंदिर में ढोल नगाड़े के साथ मस्ती करते हैं। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मानस मर्मज्ञ डा महंत महेश दास ने बताया कि रंगभरी होली हनुमानगढ़ी का विशेष पर्व है। इसमें मंदिर के सैकड़ों नागा साधुओं की मंडली हनुमानजी जी के प्रतीक व मंदिर के चिह्न को लेकर गाजे-बाजे के साथ हनुमानगढ़ी से जुलूस निकाल कर सड़कों पर साधुओं की टोली निकलती है।हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्ताराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में कार्य वाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास सौकड़ों नागा साधुओं की अगुवाई करते हुए होली का अबीर गुलाल मंदिर मंदिर लगाते हुए पूरे पंचकोसी में होली का नगाड़ा बजा दिया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने बताया कि आज रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी पर आज निशान का पूजन किया गया इसके बाद यहां से रंग खेलते हुए पंचकोसी परिक्रमा पर नागा साधु निकलते हैं इस दौरान मार्ग में पढ़ने वाले मंदिरों में भगवान के साथ अबीर गुलाल लगाते होली खेलते हुए परिक्रमा किये। पुजारी हेमंत दास ने बताया कि रंगभरी एकादशी की तिथि से ही अयोध्या के 6 हजार मंदिरों में होली शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया रंगभरी होली के आयोजन का मुख्य स्थल यहां की हनुमानगढ़ी है। जहां हनुमान लला की सिद्ध पीठ स्थापित है।मामा दास, पुजारी दिगपाल दास, देवेश दास, अभिषेक दास, रजत दास, राजीव रंजन, कृष्ण कांत दास, शिवम , अभय दास, विराट दास, मोहन दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें। तो वही अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में रंगभरी एकादशी पर खूब अबीर गुलाल उड़े। महंत जगदीश दास महाराज के नेतृत्व में हनुमानजी को अबीर गुलाल लगाया गया। इस मौके पर मंदिर के संत साधकों ने महंत जगदीश दास जी को भी अबीर गुलाल लगाकर होली पर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सुनील दास, रोहित शास्त्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।