Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी के संत धर्माचार्य उतरे सांसद बृजभूषण के समर्थन में

बमबम यादव

Wed, May 24, 2023

आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला में बाकायदा बैठक करके बनाई रणनीति,  कहा संतों का आशीर्वाद सदैव बृजभूषण शरण सिंह के साथ है

साधु-संतों के संदेश को सुनकर करेंगे अनुसरण : बृजभूषण शरण सिंह

अयोध्या। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष  कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे रामनगरी के साधु संत। इसको लेकर आज आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला में संतो ने एक बैठक करके रणनीति बनाई। बैठक करके संतों ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर सदैव अयोध्या नाथ व संतों का आशीर्वाद है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में 5 जून को शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

जन चेतना महारैली का भव्य आयोजन हो रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या के संतों के आह्वान पर महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी प्रांतों के संत और महंत हिस्सा लेंगे। उन्होंने दावा किया कि महारैली में 11 लाख से ज्यादा लोगों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम लोग संतों के पीछे खड़े हैं और महारैली में संतों के संदेश सुनकर उसका अनुसरण करेंगे। आये हुए अतिथियों का स्वागत लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने स्वागत किया।बैठक में किलाधीश महंत मैथली रमण शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत मिथलेश नन्दनी शरण, महंत कृपालु रामभूषण दास, महंत बलराम दास,संकट मोचन सेना के कार्य वाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत जनार्दन दास, महंत रामजीशरण, महंत मनीष दास,सांसद बृजभूषण शरण सिंह, महंत जयराम दास, प्रियेश दास,अखंड प्रताप सिंह, सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें