: संकट मोचन सेना के तत्वावधान में हुआ भंडारा
Wed, Mar 15, 2023
संतकबीरनगर निवासी काशीराम के स्मृति में हुआ आयोजन
अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास के संयोजन व कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास की देखरेख हनुमानगढ़ी के निकास द्धार के मुंडन घर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन शैलेन्द्र चौधरी ने अपने पिता काशीराम के पावन स्मृति में हुआ। आये हुए अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने परम्परागत तरीकें से किया। शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ हनुमानगढ़ी में परमपूज्य श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के कृपा से अपने पिता काशीराम जी के पावन स्मृति में भंडारा हुआ है। जिसमें सभी संतो का आशीर्वाद मिला। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरलीदास, महंत नंदरामदास, महंत बलराम दास, महंत सत्यदेव दास, महंत रामकरन दास, पहलवान राजेश दास,मामा दास, पहलवान मनीराम दास, रिंकू दास, पवन दास, विवेक दास, विराट दास, शिवम जी सहित बड़ी संख्या में नागा साधु मौजूद रहें।
: अशर्फी भवन में श्रीराम कुतुस्तंभ व श्रीरामलला भवन के लोकार्पण महोत्सव की धूम
Mon, Mar 13, 2023
श्रीराम कृतस्तंभ लोकार्पण महोत्सव में दक्षिण से पहुंचे जगद्गुरु जीयर स्वामी
28 करोड़ रामनाम संरक्षित करने के लिए तैयार हो रहा विशेष किस्म का स्मारक
अयोध्या। रामनगरी की प्राचीन पीठ अशर्फी भवन के श्रीराम कुतुस्तंभ व श्रीरामलला भवन के लोकार्पण महोत्सव की धूम है। दक्षिण से पधारे जगद्गुरु जीयर स्वामी के पावन सानिध्य में 21 वैदिक आचार्यों द्वारा रविवार को पत्र रात्रागम व वैदिक पद्धति से लक्ष्मी नारायण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान के विग्रह को दिव्य रथ पर विराजमान कर अशर्फी भवन से रामलला भवन तक शोभायात्रा द्वारा ले जाया गया।
जगद्गुरु जीयर स्वामी ने 28 करोड़ रामनाम संरक्षित करने के लिए तैयार हो रहे विशेष किस्म के स्मारक का निरीक्षण किया। कुतुभ नाम से बन रहा स्मारक का महोत्सव में लोकार्पण किया जाना है। अशर्फी भवन के पीठाधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज ने बताया कि रविवार से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज हो गया है रविवार की शाम जलाधिवास कराया गया। इसके बाद भगवान को स्नान यज्ञकुंड में विशेष आहुतियां डाली गई। 16 मार्च को शाम भगवान को नगर भ्रमण कराया जाएगा।
रामनवमी के अवसर पर अष्टोत्तर श्रीमद्भागवत पारायण 108 आचार्यों द्वारा होगा इसके लिए कई अन्य अनुष्ठान होंगे।
: नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज
Sat, Mar 11, 2023
कार्यक्रमों को लेकर प्रभारियों ने किया मंथन
अयोध्या। रामनगरी में होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की बैठक तीन कलश तिवारी मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान नौ दिन तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम प्रभारियों ने मंथन किया। बैठक का मार्गदर्शन समिति के संरक्षक गोपाल ने किया। महंत गिरीश त्रिपाठी ने कहा समाज की एकता और समरसता के लिये हम सभी संकल्पबद्ध है। प्रभु ने जिस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी उसी का हम सभी अनुसरण कर रहे हैं। शरद शर्मा ने बताया कि भारतीय नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर मतगजेंद्र से संत धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में रामकोट की परिक्रमा, इससे पूर्व युवा शक्ति द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। उसके उपरांत प्रत्येक दिवस धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर निकलने वाली परिक्रमा को लेकर संत धर्माचार्यों की 15 मार्च को एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गयी है।बैठक में योगगुरु डॉक्टर चैतन्य, कवि अशोक टाटंबरी, संत एनवी दास, संस्कार भारती के हरीश श्रीवास्तव, विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर, महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, डॉ. रवि तिवारी, डॉ. उपेंद्र मणि, चंद्रशेखर, विवेक पांडेय, डॉ. सुधाकर, सीमा आदि उपस्थित रहे।