: पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री जी को संतों ने किया नमन
Sun, Aug 27, 2023
आठवीं पुण्यतिथि बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाई गई
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री की दो दिवसीय आठवीं पुण्यतिथि महोत्सव श्री रामानंद आश्रम दर्शन भवन जानकी घाट अयोध्या में रविवार को श्री महाराज जी के शिष्य महंत ममता शास्त्री के सानिध्य और संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अयोध्या के संतो महंतों ने श्री महाराज जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर शब्द रूपी भावांजलि भी अर्पित की। शास्त्री जी की पुण्यतिथि महोत्सव शनिवार को नर्मदेश्वर महादेव के अभिषेक से प्रारंभ हुआ और दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूल बंगले की झांकी से सजाया गया।
महंत डा ममता शास्त्री जी ने बताया कि श्री महाराज जी राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े थे और मंदिर आंदोलन की गतिविधियां और तैयारियां इसी आश्रम में की जाती थी। यह आश्रम जगतगुरु रामानंद भगवान से जुड़ा हुआ है अपनी यात्रा के दौरान वह अयोध्या के इसी स्थान में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि श्री महाराज जी को उनके व्यक्तित्व और सेवा भाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पुण्यतिथि महोत्सव में जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण महाराज ने भी श्री महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि वह संत थे और हमेशा सभी को सेवा के लिए प्रेरित करते रहते थे। इस अवसर पर अयोध्या के सैकड़ों संतों महंतों ने श्री महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित की और आए हुए अतिथियों का स्वागत एडवोकेट अशोक मिश्र और विजय उर्फ चुलबुल जी ने की।
: निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है: राघवाचार्य
Sun, Aug 27, 2023
रामलला सदन देवस्थानम में बह रही श्रीमद् भागवत कथा की रसधार, मंदिर में भगवान का पवित्रोत्सव व झूलनोत्सव का छायी छटा
अयोध्या। रामलला सदन देवस्थानम में श्रीमद् भागवत कथा के द्धितीय दिवस पर कथाव्यास रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि सत्यं परमं धीमहि इस संसार में एक ईश्वर ही सत्य है जो दिख रहा है वह केवल वह प्रभु की माया है। भागवत की उत्पत्ति के बारे में बताया सुखदेव भगवान को श्री व्यास जी महाराज ने भागवत को प्रदान किया वही भागवत कथा आज हम सब को सुनने को मिल रही है। स्वामी जी ने बताया कि परमात्मा इस संसार में अपने भक्तों की रक्षा के लिए अनेक, अनेक अवतार लेकर आते भागवत में चौबीस अवतारो के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार रहते है। उदाहरण में पांडवो के लिए भगवान सारथी बने। महाभारत की कथा में के बारे में भी महाराज जी ने कहा कि कौरव और पांडवों के युद्ध में विजय सत्य की ही होती है। जिसके रक्षक प्रभु होते हे उसे इस संसार में कोई नहीं हरा सकता। स्वामी जी ने पांडवों की कथा को बताया अपने कल्याण के लिए परमात्मा की भक्ति ही एक उपाय हे भक्ति को दो प्रकार की बताया निष्काम भक्ति और सकाम भक्ति। निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है। इस महोत्सव में पूरा मंदिर फूलों से सजाया गया है। भगवान का पवित्रोत्सव के साथ झूलनोत्सव का आनंद संत साधक ले रहें है। इस मौके पर रामलला सदन देवस्थानम के संत साधक व शिष्य परिकर मौजूद रहें।
: बीपी मंडल ने हमेशा दलित पिछड़ों की लड़ाई लड़ी : पारसनाथ यादव
Sat, Aug 26, 2023
सपा कार्यालय पर मनाई गई बीपी मंडल की जयंती
अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई । पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित की । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बीपी मंडल हमेशा दलित पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है श्री यादव ने बताया कि 20 दिसंबर 1978 को मोरारजी देसाई की सरकार ने मधेपुरा से सांसद बीपी मंडल की अध्यक्षता में एक पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की । इसे ही मंडल आयोग कहा गया है 1979 को मंडल आयोग ने अपना काम शुरू किया था । 1980 में मंडल आयोग ने तत्कालीन गृह मंत्री ज्ञानी जैल सिंह को मंडल आयोग की रिपोर्ट सौंपी थी । 1990 में बीपी सिंह की सरकार ने 27 प्रतिशत पिछड़ों का आरक्षण लागू कर दिया गया था । श्री यादव ने कहा की बीपी मंडल बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया । जिसे जनता आज भी याद कर रही है । श्री यादव ने कहा आज हम सब पिछड़ों के मसीहा बीपी मंडल के जयंती पर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में बीपी मंडल की जयंती बनाई गई अवसर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान रमाकांत यादव चौधरी बलराम यादव अंसार अहमद बबन मो हलीम पप्पू दान बहादुर सिंह जगन्नाथ यादव गौरव पांडे डॉ घनश्याम यादव वीरेंद्र गौतम नागेश्वर नाथ कोरी केशव कोरी राकेश चौरसिया विशाल यादव जेपी यादव अरुण कुमार कोरी राम जी विश्वकर्मा जितेंद्र कुमार यादव सूर्यभान यादव आदि लोग मौजूद रहे ।