Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज अयोध्या में शिद्दत से शिरोधार्य हुए हनुमानजी

बमबम यादव

Sun, Nov 12, 2023

हनुमान जयंती पर मंदिर में हुआ विशेष पूजन अर्चन, लगा भगवान को भोग

प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 पर पहुंची, हनुमानगढ़ी परिसर हनुमानजी के जयकारों से गूंज उठा

हनुमानबाग में सायं गोधुरिया बेला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया

अयोध्या। रामनगरी में शनिवार को हनुमानगढ़ी में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला मध्यरात्रि हनुमान जन्म तक जारी रहा। वहीं संपूर्ण रामनगरी श्रद्धालुओं से पटी रही। एक तरफ जहां दीपोत्सव का उल्लास छाया रहा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव पर दीप मालाएं सजा रहें थे। वही अयोध्या के साधु संत व आमजन हनुमान जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मना रहें थे।
संपूर्ण हनुमान गढ़ी परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंजता रहा तो वहीं प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की बेसब्री प्रशासन के लिए समस्या का सबब भी बनती जा रही थी। उधर, भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूटते दिखे।
बजरंग बली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 पर पहुंची, हनुमानगढ़ी परिसर हनुमानजी के जयकारों से गूंज उठा। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के पर्व पर हनुमंतलला का जन्मोत्सव अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। हनुमानगढ़ी में गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज, श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज, निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, श्रीमहंत संतराम दास,श्रीमहंत राम चरणदास की अगुवाई में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव मनाया गया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, मामा दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व वरिष्ठ नागा साधु मौजूद रहे।
बासुदेवघाट स्थित हनुमानबाग में सायं गोधुरिया बेला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत जगदीश दास ने बताया कि अयोध्या में सिर्फ हनुमानबाग में गोधूरिया बेला में बजरंगबली का प्राकटोत्सव मनाया जाता है।
11 नवंबर को पूरे उत्तर भारत में हर्षोल्लास के साथ पवनसुत हनुमान की जयंती मनाई गई। अयोध्या में प्रमुख सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी व हनुमानबाग सहित अयोध्या के सभी मंदिरों में हनुमान जयंती का यह पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्रीहनुमानबाग गरीबों मजलूमों की सेवा कर अपने परिकल्पना को परिलक्षित कर रहा है। हनुमान बाग रामनगरी के प्रतिष्ठित मंदिरों में शुमार है। वर्तमान परम्परावाहक म. श्रीजगदीशदासजी महाराज उक्त विरासत को समेटे हुए गौसेवा सन्तसेवा एवं आश्रम संचालन से सम्पूर्ण विश्व में सनातन ध्वजा लहरा रहे हैं। कार्यक्रम में पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास, रोहित शास्त्री,नितेश शास्त्री,गोलू दास मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें