Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम की पैड़ी पर 4000 महिलाओं ने किया दुखदुरिया माता का पूजन

बमबम यादव

Thu, Jan 18, 2024

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सकुशल संपन्न हो और पूरे विश्व में सुख शांति हो सनातन धर्म का परचम लहरा इस उद्देश्य से माता का किया पूजन अर्चन


अयोध्या। पूरे 1 वर्ष में चार नवरात्रों पढ़ते हैं दो नवरात्र सभी को मालूम है और दो गुप्त नवरात्र होते हैं उसमें से एक गुप्त नवरात्र पौष मास के शुक्ल पक्ष में पड़ता है जिसे शाकंभरी नवरात्र कहते हैं और इस नवरात्र के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो इसके लिए अयोध्या के महापौर तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी की धर्मपत्नी अयोध्या नगर निगम की प्रथम महिला समाज सेविका वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी के संयोजन में राम की पैड़ी पर 4000 महिलाओं ने एक साथ अवसान मैया अर्थात दुखदुरिया माता का पूजन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सकुशल संपन्न हो और पूरे विश्व में सुख शांति हो सनातन धर्म का परचम लहरा इस उद्देश्य से माता का पूजन अर्चन किया।
   अयोध्या धाम में महिलाओं का यह कार्यक्रम वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षिक एवं सामाजिक वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान  किया गया जिसमें 15-15 की टोली में 251 समूह में 4000 महिलाओं ने मैया का एक साथ विधि विधान पूर्वक पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया और कहा कि हमारे सनातन धर्म में अवसान माता की पूजन का बड़ा विधान है और ऐसा मानना है की माता से जो भी कामना की जाती है वह पूर्ण होती है यहां उपस्थित सभी बहनों ने विश्व शांति की प्रार्थना की रामला के लिए यह पूजा आयोजन की गई इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने इस कार्यक्रम में सहभागी बनी माता का पूजन किया और कहा कि हम सभी भारतवासियों के लिए 22 जनवरी सबसे बड़ा दिन है हम सभी की मनोकामना पूर्ण हो रही है प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे है इस अवसर पर हम बहनों ने अवसान माता की पूजा कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की।कार्यक्रम की संयोजक राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा की सभी ने एक साथ मां सरयू के पावन तट पर राम की पहली पर उपस्थित हुई रामलला के लिए माता की पूजा की हम सभी आज से ही 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्रभु अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे और हम सब बहाने उनका दर्शन पूजन करेंगे नए भव्य मंदिर में। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, श्रीमती आभा सिंह, सीमा तिवारी, सरिता सिंह, आंचल मिश्रा, रूबी पोद्दार, सुभाषनी अवस्थी, पूर्व पार्षद बिंदु सिंह, प्रियंका अवस्थी, अमिता अवस्थी, कुसुम यादव, प्रीति पाठक, नेहा मौर्या, नीलम चौधरी, सीमा गौतम, प्रेरणा त्रिपाठी, रंजना शुक्ला, रूपम गुप्ता,  सपना गुप्ता, स्वाति पांडे, गार्गी त्रिपाठी आदि हजारों महिलाएं उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें