: मोहबरा बाजार चौराहे को सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा बनायें जाने की उठी मांग
Thu, Sep 28, 2023
लौह पुरुष सरदार पटेल के नाम पर हो मोहबरा बाजार चौराहा:सोनू यादव
चौराहे और बाजार का नाम बदलने और सरदार पटेल की मूर्ति लगाने के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। सरदार पटेल नगर वार्ड संख्या 23 से सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने अयोध्या महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि महाेबरा बाजार चाैराहे का नाम बदलकर सरदार पटेल नगर चौराहा रखा जाए। जिस पर महापाैर ने पार्षद काे आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने बताया कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्याधाम का दिव्य-भव्य सौंदर्यीकरण हो रहा है। पूरे विश्व पटल पर अयोध्या की एक अमिट छाप रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या के विभिन्न चौराहों का नाम महापुरुषों, सिद्ध संतों के नाम पर किया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि महोबरा बाजार चौराहा जो अयाेध्या नगर निगम सरदार पटेल नगर वार्ड संख्या 23 में आता है। हम सभी सरदार पटेल नगर वार्ड के निवासीगण चाहते हैं कि महोबरा चौराहे का नाम लौहपुरुष सरदार पटेल नगर किया जाए। साथ ही साथ चौराहे पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य मूर्ति लगे और वहां पर सुंदर पार्क भी बने। इससे अयोध्या में देश के प्रथम गृहमंत्री व आजादी के बाद राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी अयोध्या में उपस्थित हो जाएगी। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का इस पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान समय में महोबरा बाजार चौराहे का जो नाम है। उसका कोई अर्थ भी नही बनता है। इसलिए महोबरा बाजार चौराहे का नाम बदलकर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर चाैराहा हाेना चाहिए। वहां पर सरदार पटेल की भव्य मूर्ति लगे। इस दाैरान विकास वर्मा, रवि यादव, बृजेश मिश्रा, अंशू यादव, रामअवतार वर्मा, रामचंदर वर्मा, दिलीप वर्मा, वैभव सिंह, दीपक प्रजापति समेत वार्ड के अन्य निवासीगण माैजूद रहे।
: सेवा भाव के रुप में मना वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास का जन्मदिन
Thu, Sep 28, 2023
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास की अगुवाई में संतों ने दिया दीर्घायु व यशस्वी होने का आशीर्वाद
अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी व संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत दास महाराज का जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ सेवा भाव के रुप में मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने दीन दुखियों व गरीब साधु संतों की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। हनुमानगढ़ी में आज सुबह से ही नेता, समाजसेवी, संत महंत वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास की बधाई देने पहुंच रहे थे। आलम यह हुआ कि हनुमानगढ़ी में जाम जैसा माहौल देखने को मिला। संकट मोचन सेना के कार्यकर्ताओं ने भोजन ,पानी व आगुन्तको की सेवा कर अपने कार्यवाहक अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास के अगुवाई में संत महंतो ने वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास को दीर्घायु व यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत महेश दास, महंत सत्यदेव दास, पहलवान राजेश दास, महंत अजीत दास, पहलवान मनीराम दास, अभिषेक दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, अवध राम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहें।
: भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला का होगा पुनः मंचन: महंत अवधेश दास
Tue, Sep 26, 2023
भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला के शुभारंभ को लेकर संतो की बैठक बुधवार को
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा, ऐतिहासिक रामलीला और भी भव्य और मर्यादित होगी
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की ऐतिहासिक भगवताचार्य स्मारक भवन की रामलीला को पुनः भव्य मंचन को लेकर संतो ने कसी कमर। इस पौराणिक रामलीला को लेकर एक आवश्यक बैठक आज बड़ा भक्त माल आश्रम में महंत अवधेश दास महाराज के अध्यक्षता हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण महाराज रहें। बैठक का संयोजन संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने किया। बैठक में सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि एक बड़ी बैठक संतों की बुधवार को भगवताचार्य स्मारक सदन में शाम 4 बजे से होगी। जिसमें रामनगरी के सभी संत महंत शामिल होंगे। उस बैठक में ऐतिहासिक रामलीला को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि भगवताचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला और भी दिव्य भव्य होगी सभी संत महंत के सहयोग से ये रामलीला होगी। बड़ा भक्त माल के महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि भगवताचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला का पुनः बड़े पैमाने पर मंचन होगा। संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने कहा ऐतिहासिक रामलीला और भी भव्य और मर्यादित होगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर एक बड़ी बैठक बुधवार को भगवताचार्य स्मारक सदन में शाम 4 बजे से होगी। जिसमें रामनगरी के सभी संत महंत शामिल होगें। इस बैठक में मुख्य रुप से महंत हरिभजन दास, नागा रामलखन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहें।