: कांग्रेसियों ने रामधुन गाते हुए निकाली पदयात्रा
बमबम यादव
Tue, Jan 30, 2024
नफ़रत व हिंसा की विचारधारा ने देश से बापू को छीना था : सत्यनारायण पटेल
अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने प्रेस क्लब से गांधी पार्क तक रामधुन गाते हुए पदयात्रा निकाली। रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गान करते हुए कांग्रेसी हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए गांधी पार्क पहुंचने के बाद गांधी जी की मूर्ति पर मल्यार्पण किया। गांधी पार्क में एकत्रित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा ही के दिन नफ़रत और हिंसा की विचारधारा ने देश से उनके पूज्य बापू को छीना था और आज वही सोच उनके सिद्धांतों और आदर्शों को भी हमसे छीन लेना चाहती है। पर नफ़रत की इस आंधी में, सत्य और सद्भाव की लौ को बुझने नहीं देना है। यही गांधी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा का नाम है और इस विचारधारा को पूर्ण जीवित करने के लिए हमारे पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा दक्षिणपंथी विचारधारा के लोग अपने देश में गांधी के विचारों को ना करते हैं और विदेश में जाने पर गांधी के नाम से ही अपनी पहचान बनाने का प्रयास करते हैं। प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडे ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ रही नफरत और हिंसा के विरुद्ध मोहब्बत का पैगाम देने के लिए निकाली जा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारतवर्ष में आज विपक्ष की सिर्फ एक आवाज राहुल गांधी है जो अन्याय और सत्ता के विरुद्ध बोलने का साहस कर पा रही है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा महात्मा गांधी के विचार ही भारत जोड़ो नया यात्रा की प्रेरणा है। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, सविता यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, शिवपूजन पांडे, बृजेश रावत, दिनेश शुक्ला , शैलेश शुक्ला,उमेश उपाध्याय, विजय पांडे ,भीम शुक्ला, बृजेश सिंह ,प्रवीण श्रीवास्तव, विकास सिंह ,सुरेंद्र सिंह सैनिक, अशोक राय संजय तिवारी ,राहुल तिवारी, संतोष सभासद , तेज बाली पांडे , अमरेश पान्डेय ,करन त्रिपाठी, रामेंद्र त्रिपाठी, डीएन वर्मा,चंचल सोनकर, डॉक्टर महेंद्र यादव ,दीनदयाल शर्मा ,रामनाथ शर्मा ,रामानंद शर्मा,राजकुमार मौर्य, रामनरेश मौर्य, अजीत वर्मा, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, रामकरण कोरी, बसंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन