Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या की गरिमा के अनुरूप श्रद्धालुओं को दें बेहतर सुविधाएं : नितीश कुमार

बमबम यादव

Tue, Jan 30, 2024

होटल व्यवसाइयों के साथ डीएम ने की बैठक

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में होटल व्यवसाइयों व धर्मशाला के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक एवं अध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विश्व पटल पर प्रसिद्धि पा रही है और यह सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभरा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं/पर्यटकों की आवक में तीव्र वृद्धि भी हुई है यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को ठहरने एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी का कर्तव्य है। अतः यह सुनिश्चित किया जाये कि अयोध्या धाम आने वाले किसी भी पर्यटक/श्रद्वालु से किसी भी होटल व्यवसाय द्वारा रेट बढ़ाकर न लिया जाये। उन्होंने सभी होटलों व धर्मशालाओं के मालिकों को अपने अपने होटल/धर्मशाला का रेट लिस्ट/प्राइस बैण्ड को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने पर्यटकों/श्रद्वालुओं को होटलों/धर्मशालाओं में ठहरने हेतु रूम के दिये जाने वाली सुविधाओं यथा-वाहन, भोजन आदि अर्थात पैकेज में सम्मिलित समस्त सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख करने हेतु होटल/धर्मशालाओं के प्रतिनिधियों/मालिकों को निर्देशित किया। बैठक में सभी होटल व्यवसाइयों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त निर्देशों का बेहतर ढंग से अनुपालन किया जायेगा और अयोध्या की गरिमा के अनुरूप आगुन्तकों से बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार सहित विभिन्न होटलों एवं धर्मशालाओं के मालिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें