: समाजसेवी राजन पांडेय ने थाना प्रभारियों को किया सम्मानित
Mon, Jan 24, 2022
अयोध्या। अयोध्या जिले के चर्चित समाजसेवी राजन पांडेय ने जनपद के सभी थानों पर हवालात में निरुद्ध बंदियों के लिए कंबल उपलब्ध कराएं तथा थाना प्रभारियों को किया सम्मानित।
समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे को भेजकर सभी थानों पर कंबल उपलब्ध कराया तथा सभी थानाध्यक्षों को साल तथा डायरी भेंट करते हुए मुंह मीठा करा कर नए साल की शुभकामनाएं दी।
राजन पांडेय ने कहा कि डीएम और एसएसपी महोदय अपने कर्तव्य के प्रति सजग निष्ठावान गरीब और मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे दोनों अफसरों ने जिस तरह से पूरे जिले में विभिन्न विषम परिस्थितियों को संभाला है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। आप के सानिध्य में ही जिले के सारे थाना अध्यक्ष पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं।
समाजसेवी राजन ने कहा आज हमारे जिले में शांति तथा अमन-चैन है तो पुलिस विभाग की वजह से है इसलिए पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी का सम्मान हमेशा होना चाहिए। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा
साथ ही वे और अच्छा काम करेंगे।
राजन ने कहा समाज में अपराध और अपराधी तभी दुरुस्त होंगे जब हम और आप पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
राजन पांडे ने कहा पुलिस विभाग की सुख-सुविधा और सैलरी बढ़ाई जाए इनकी 24 घंटे मेहनत को देखते हुए।
: राममंदिर परिसर में लगे रामानंदाचार्य भगवान की सबसे ऊंची प्रतिमा: जगतगुरु परमहंस
Sun, Jan 23, 2022
जगद्गुरु रामानंदाचार्य भगवान की 722वीं जयंती की पूर्व संध्या पर तपस्वी छावनी में वैदिक रीति से किया गया पूजन-अर्चन
भगवान रामानन्दाचार्य जी का पूजन करते जगद्गुरु परमहंस आचार्य
अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि रामजन्मभूमि परिसर में श्रीमज्जगद्गुरू रामानंदाचार्य भगवान की 251 मीटर ऊंंची प्रतिमा लगाई जाए। जाे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा हाे। परमहंस आचार्य ने रविवार को तपस्वी छावनी आश्रम पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य भगवान की 722वीं जयंती की पूर्व संध्या पर वैदिक रीति से उनका पूजन-अर्चन किया। उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भगवान के 24 अवतार हुए हैं। उसके बाद 25वें अवतार के रूप में भगवान स्वयं जगद्गुरु रामानंदाचार्य के रूप में अवतरित हुए। जिन्होंने सभी वर्गाें काे जाेड़ने का काम किया। दुनिया में जितने भी आचार्य हुए हैं। उन सभी के गुरू रामानंदाचार्य भगवान हैं। यहां तक कि उन्हाेंने कबीर और रविदास काे भी अपना शिष्य बनाया। जाे छाेटी जातियों से थे। उनमें कभी काेई भेदभाव नही था। आज देश में शंकराचार्य और रामानुजाचार्य की प्रतिमा बनाकर लगा दी गई है। लेकिन रामानंदाचार्य भगवान की प्रतिमा कहीं नही लगी है। इसलिए मेरी पीएम माेदी से मांग है कि रामजन्मभूमि परिसर में जगद्गुरु रामानंदाचार्य भगवान की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई जाए। क्याेंकि वह साक्षात भगवान राम हैं। उन्होंने जगद्गुरु के रूप में अवतार लेकर सभी वर्गाें का कल्याण किया। दलित समाज के रविदास काे अपना शिष्य बनाया। यदि राममंदिर परिसर में रामानंदाचार्य की प्रतिमा नही लगाई गई। ताे यह दलित समाज की उपेक्षा और अनादर हाेगा। स्वामी परमहंस ने कहा कि अयाेध्या में रामानंदाचार्य चाैक, मार्ग, द्वार और स्मारक यत्र-तत्र बनाया जाना चाहिए। तभी अयाेध्या की सुंदरता देखते हुए बनेगी।
वहीं आलापुर, अंबेडकरनगर से आए दलित समाज के बच्चूलाल भारतीय ने कहा कि स्वामी परमहंस आचार्य की मांग जायज है, जिसका हम दलित समाज के लाेग समर्थन करते हैं। राममंदिर परिसर में जगद्गुरु रामानंदाचार्य भगवान की 251 मीटर ऊंंची प्रतिमा अवश्य लगाई जानी चाहिए। यह सभी रामभक्ताें की मांग है। कबीर व रविदास छाेटी जाति से थे। उनके गुरू भी रामानंदाचार्य रहे, जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। माेदी से ज्यादा सम्मान आज तक दलिताें का किसी ने नही किया है।
: सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत
Wed, Jan 19, 2022
विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों समेत उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा सरकार: तेजनारायण
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पद पर उसरू फैजाबाद निवासी शैलेंद्र यादव का मनोनयन किया गया। श्री यादव का आज समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को अपना बनाया है, इसी क्रम में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले के शैलेंद्र यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है ।उन्होंने कहा कि पार्टी को यह उम्मीद है कि श्री यादव आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे श्री यादव ने इसी के साथ यह भी कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे समाजवादी महिला पेंशन 18 हजार वार्षिक दी जाएगी। इस संदेश को भी घर घर पहुंचाने का काम करें। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि युवाओं की ओर आज पूरा देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। स्वागत से अभिभूत लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी गंभीरता के साथ पालन करेंगे और समाजवादी पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए शैलेंद्र यादव को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। आज पार्टी कार्यालय पर श्री यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव व्यापारी नेता नंदू गुप्ता विजय यादव राकेश यादव घनश्याम यादव प्रताप जायसवाल उमेश यादव आकिब खान राशिद सलीम घोसी सेंटी तिवारी रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।