: सपा में सभी जाति धर्म के लोगों का बराबर सम्मान : गंगा यादव
Tue, Jan 11, 2022
नवनियुक्त समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष के के गुप्ता किया गया सम्मानअयोध्या। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों का बराबर सम्मान होता है किसी के साथ बिना भेदभाव किए उसके विकास के लिए काम किए जाते हैं । उक्त बातें सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर आयोजित नवनियुक्त समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष के के गुप्ता स्वागत सम्मान समारोह में कही श्री यादव ने कहा कि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने जिला अध्यक्ष व्यापार सभा के के गुप्ता को नियुक्त करके समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया है । श्री गुप्ता पुराने समाजवादी नेता है उन्होंने समाजवादी आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लिए है इनके नियुक्त होने से आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को लाभ मिलेगा । पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव के नेतृत्व में जितना विकास उत्तर प्रदेश का हुआ है उतना विकास आज तक किसी सरकार ने नहीं हुआ है अखिलेश यादव के विकास कार्यों का भाजपा सरकार फीता काट रही है । श्री पांडे ने कहा कि नवनियुक्त के के गुप्ता को व्यापार सभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं में उत्साह है । श्री पांडे ने कहा है आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष के के गुप्ता की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है उनको सभी व्यापारियों से मिलकर यह बताना है कि सपा की सरकार बनेगी कोई व्यापारी उजाडा नहीं जाएगा न हीं अयोध्या में किसानों के साथ कोई अन्याय कर पाएगा । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के के गुप्ता को पार्टी कार्यालय पर 51 किलो की माला पहना कर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल वरिष्ठ नेता मो हलीम पप्पू हाजी असद अहमद चौधरी बलराम यादव वसी हैदर गुड्डू अंसार अहमद बब्बन गौरव पांडे मो सफफन भाई स्वामीनाथ मौर्य संजीत सिंह राजभवन यादव गंगाराम कनौजिया कैलाश सोनकर इश्तियाक खान बद्री त्रिपाठी प्रतापजायसवाल सुटुर महाराज संटी तिवारी रत्नाकर दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
: जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से उत्साह : लल्लू सिंह
Tue, Jan 11, 2022
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बूथों पर लाभाथियों से किया सम्पर्क
भाजपा ने शुरू किया लाभार्थी सम्पर्क अभियान
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया गया है। महानगर में भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क किया। रोली तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया। मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता दिला कर उनके साथ सेल्फी ली। करियप्पा मंडल के अम्बेडकरनगर वार्ड बूथ संख्या 31 में सांसद लल्लू सिंह ने अभियान के तहत लाभाथियों से मुलाकात की। बूथ संख्या 30 में महानगर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विधायक वेद गुप्ता ने अयोध्या मण्डल के ऋणमोचन घाट में शक्तिकेन्द्र तुलसीकन्या, सीताकुण्ड के शक्तिकेन्द्र कटरा,करियप्पा मण्डल के शक्तिकेन्द्र खोजनपुर व पूरामण्डल के शक्तिकेन्द्र गंगौली में जनसम्पर्क किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अलग-अलग बूथों पर लाभाथियों से सम्पर्क किया।इस दौरान सांसद लल्लू सिंह कहा कि जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी का बिना भेदभाव विकास किया गया है। सबके साथ से सभी का विकास के रास्ते पर चलते हुए सबके प्रयास से सबका विश्वास हासिल करने की ओर हम अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का उसकी गरिमा और महिमा के अनुसार विकास हो रहा है। अयोध्या विश्व स्तर की पर्यटन नगरी के बन रही है। विधायक वेद गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार बनने के बाद माफिया राज तथा भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाया गया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं। डोर टू डोर सम्पर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महानगर के 4 मडंल, 56 सेक्टर तथा 414 बूथों पर भाजपा का लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन आयोग तथा कोविड 19 की सभी गाइड लाइनों का पूरा पालन किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में 5-5 महिला तथा पुरूषों की अलग- अलग टोली बनाई गई है। लाभाथियों से डोर टू डोर जाकर सम्पर्क कर रही है। इस दौरान शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव,राम कुमार सिंह, रवि सोनकर, बाल कृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह, लाभार्थी प्रमुख पुरूष सुनील यादव व लाभार्थी प्रमुख महिला मंजू गुप्ता ने जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क करते सांसद लल्लू सिंह
: 15 जनवरी तक नही निकलेगा जुलूस न होगी जनसभा : नीतीश कुमार
Sun, Jan 9, 2022
डीएम ने जनप्रतिनिधियों की बैठक में पढ़ाया आदर्श आचार संहिता का पाठ
5वें चरण में मतदान के लिए 01 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना
अयोध्या। सामान्य निर्वाचन विधानसभा 2022 को जारी आदर्श आचार संहिता की जानकारी की बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने मीडियाकर्मियों और जनप्रतिनिधियों संग रविवार को बैठक की। बताया कि 15 जनवरी तक न तो किसी तरह के जुलूस निकलेंगे और न ही रैली या जनसभा की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। आगे चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। अयोध्या जनपद में पांचवें चरण में चुनाव होने हैं जिसकी अधिसूचना 01 फरवरी 22 को जारी की जाएगी। बताया कि इस बार अधिक से अधिक मतदान कराना है। ऐसे में दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो बूथ तक नहीं आ सकते उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। बताया कि जिले में कुल 18,45305 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में 59.01 प्रतिशत तथा विगत विधान सभा चुनाव में 60.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटर जागरूकता उत्पन्न कर हमें अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को जीवन्त बनाये रखना है। किसी भी प्रकार से भय का वातावरण नहीं रहने दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हमें पूर्ण रूप से आचार संहिता को शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करना है।
पांचवें चरण में चुनावी प्रक्रिया
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जनपद में पाचवें चरण में चुनाव होना है। जिसकी अधिसूचना 01 फरवरी को जारी की जाएगी। नामांकन 08 फरवरी तक किया जा सकेगा। नामांकन प्रपत्रों की जांच 09 को तथा नाम वापसी 11 फरवरी को होगा जबकि चुनाव 27 फरवरी एवं मतगणना का कार्य 10 मार्च को होगा।
रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
नामांकन, नाम निर्देशन की जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में किया जाएगा। जिसमें 271 रुदौली के लिए एसडीएम/रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल नंबर 9454416122, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट परिसर अयोध्या, 273-मिल्कीपुर (आरक्षित) एसडीएम/रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल नंबर 9454416105, नामांकन स्थल अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) कलेक्ट्रेट परिसर, 274-बीकापुर, सोहावल एसडीएम रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल नंबर 9454416106 नामांकन स्थल अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), कलेक्ट्रेट परिसर, 275-अयोध्या सदर रिटर्निंग अफसर 9454416103, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, एसडीएम सदर, 276-गोसाईगंज रिटर्निंग 9454410104, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उप संचालक चकबन्दी, कलेक्ट्रेट परिसर निर्धारित किया गया है।
17 हजार पाबंद, 60 प्रतिशत शस्त्र जमा : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि फ्री फेयर एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन कटिबद्व है। सुरक्षा का प्लान पूरा तैयार कर लिया गया है। हमारे पास पैरा मलेट्री फोर्सेज, पीएसी, सिविल पुलिस आदि की पर्याप्त शासन से स्वीकृति हो चुकी है। लगभग 17 हजार लोगों को धारा 107/116 के तहत प्रतिबंधित किया गया है तथा लगभग 60 प्रतिशत शस्त्र जमा कराये जा चुके है। मादक पदार्थो आदि पर प्रभावी रोक लगायी जा रही है। प्रेसवार्ता में एसडीएम सदर अमित सिंह, उप सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह व अवधेश जायसवाल मौजूद रहें।
1131 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
जनपद में मतदाताओं की संख्या 1845305 है। जिसमें पुरुष- 980011, महिला-865163। 18-19 आयु वर्ग-20016, जेंडर रेशियो-883, ईपी रेशियों-64-09 प्रतिशत, 18-19 आयु वर्ग क प्रतिशत-1.03 प्रतिशत, दिव्यांग मतदाता-11119, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-32769 (दिव्यांग पेंशनर-12072)। मतदान केन्द्र-1131 में शहरी केन्द्र-118 एवं ग्रामीण मतदान केन्द्र-1013 बनाए गए हैं। कुल मतदेय स्थल-2168 में शहर में 359 तथा ग्रामीण में मतदेय स्थल-1809 बनाए गए हैं।