: मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजे गये पांच शिक्षक
Sun, Sep 4, 2022
डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. त्रिलोकी यादव, रामनिहोर, अख्तर बानो व प्रीति सिंह को किया गया सम्मानित
अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाबाड़ी पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा जिले के पांच शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. त्रिलोकी यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रामनिहोर, मुमताज नगर कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अख्तर बानो, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर तारुन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति सिंह को माला, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को सम्मानित करने का काम विगत कई वर्षों से चला रहे। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन व शिक्षक सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान देकर पूरे प्रदेश में शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। कई ऐसे शिक्षक को सम्मान मिला है जोकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ऐसे नेता हैं जिन्होंने रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा पर सबसे ज्यादा काम किया है। सम्मान संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में शिक्षक, शिक्षा, बेरोजगारी, नौजवान, दलित, मजदूर, किसान, अगड़ा- पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी के लिए जो कल्याणकारी काम किया है प्रदेश की जनता आज भी याद कर रही हैं। नेताजी ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों का सबसे ज्यादा सम्मान किया है उसको शिक्षक आज भी याद करते हैं। ऐसे नेता के नाम से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान देकर मुझे और समाजवादी परिवार को गौरवान्वित महसूस होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजक समाजवादी शिक्षक सभा निवर्तमान जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों के साथ आए हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल रहता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, नि. जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, नि. महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, नि. महासचिव बख्तियार खान, नि. महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम,, राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, अमृत राजपाल, रामलखन यादव, ओपी पासवान, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, अवधेश यादव, संजीत सिंह, गौरव पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, शहबाज लकी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
: शिद्दत से शिरोधार्य हुए जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य
Sat, Sep 3, 2022
जीवन के हर में स्वामीजी की स्मृति मार्गदर्शन करती है: रामानन्दाचार्य
जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि पर संतो ने किया नमन
अयोध्या। संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी में अनेक भजनानंदी संत हुए है। ऐसे संत जो अपना संपूर्ण जीवन भगवत भजन में ही समर्पित कर दिया उन संतों में एक के परम पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज। हरिधाम गोपाल पीठ स्वामीजी की तपोस्थली आज भी अपने वैभव को समेटे हुए आध्यात्मिकता को चार चांद लगा रहा है। रामनगरी का आध्यात्मिक जगत जिन आचार्यों से आलोकित है उनमें जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज एक है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी ने रामानंद सम्प्रदाय के तेज को पूरे भारत में धूम धूम कर फैलाया। आज भी उनके शिष्य परिकर अपने गुरु की पावन पुण्य स्मृति में पूरे श्रद्धा से अपनी भावांजलि उनके श्रीचरणों में निवेदित करते है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि पर बड़ी शिद्दत के साथ मनाई गई। जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशार्य जी महाराज कहते है जीवन के हर में स्वामीजी की स्मृति मार्गदर्शन करती है। समारोह की अध्यक्षता जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशार्य जी महाराज ने किया।आये हुए अतिथियों का स्वागत मंदिर से जुड़े रमेश दास शास्त्री गौरव दास व शिवेंद्र ने किया। इस मौके पर बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य, श्रीरामबल्भाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, उदासीन आश्रम के महंत डा भरत दास,जानकीघाट बड़ा स्थान से महंत जनमेजय शरण, बड़ा भक्तमाल के महंत महंत अवधेश कुमार दास, रंग महल के महंत रामशरण दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास,महंत गौरीशंकर दास, महंत जनार्दन दास, महंत रामजीशरण, बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य के कृपापात्र शिष्य मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास रामभूषण दास,संकटमोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास, हनुमान गढ़ी से महंत रामकुमार दास, महंत बलराम दास, महंत कल्याण दास, महंत कृष्ण कुमार दास, पुजारी रमेश दास, महंत राघवेश दास, राजगोपाल मंदिर के शरद जी,वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, मधुकरिया संत एमबी दास, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, सुदीप भूषण सिंह, महेन्द्र त्रिवेणी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहें।
: महंत राजेंद्र दास को संत धर्माचार्यों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
Sat, Sep 3, 2022
गुरू का व्यक्तित्व बहुत सरल था, वह दीन-दुखियाें की मदद में हमेशा तत्पर रहने वाले संत थे: महंत हरिभजन दास
अयाेध्या। रामनगरी में प्रमाेदवन स्थित श्रृंगार कुंज के पूर्वाचार्य महंत राजेंद्र दास महाराज काे 17वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। इस माैके पर शनिवार काे मन्दिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयाेजन हुआ। सभा में अयाेध्यानगरी के संत-महंत व धर्माचार्याें ने पूर्वाचार्य महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रृंगार कुंज के वर्तमान महन्त हरिभजन दास महाराज ने कहा कि उनके गुरू का व्यक्तित्व बहुत सरल था। वह दीन-दुखियाें की मदद में हमेशा तत्पर रहने वाले संत थे। उन्हाेंने मंदिर का खूब विकास किया। मैं भी गुरूदेव के बतलाए हुए मार्ग का अनुसरण कर आश्रम के सर्वांगीण विकास में संकल्पित हूं। मंदिर में गाै, संत, विद्यार्थी व आगंतुकों की सेवा सुचारू रूप चल रही है। अंत में पीठ के महन्त ने आए-हुए सभी सन्त-धर्माचार्याें व विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया। पुण्यतिथि पर हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, दिगम्बर अखाड़ा महंत सुरेश दास, संकटमाेचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, रसिकपीठाधीश्वर महन्त जन्मेजय शरण, बड़ाभक्तमाल महन्त अवधेश कुमार दास, महंत रामभूषणदास कृपालु, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास, महंत रामकुमार दास, महंत गौरीशंकर दास, महंत जनार्दन दास, महंत रामजीशरण, वेद मंदिर के महंत रामनरेश दास, नानपारा बहराइच के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, महंत शशिकांत दास, महन्त अर्जुन दास, महंत गिरीश दास, महंत रामबालक दास, महंत सीताराम दास, स्वामी छविराम दास, संत मिथिला बिहारी दास, महन्त राममिलन दास, पार्षद पुजारी रमेश दास आदि माैजूद रहे।