Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम मंदिर के गर्भगृह में लग रहे पिंक स्टोन के खंभे

बमबम यादव

Sat, Nov 26, 2022

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मन्दिर निर्माण प्रगति की ताजा तस्वीरें जारी की है जिसमें बताया गया है कि गर्भगृह की दीवार में पिंक सैंड स्टोन से बने नक्काशीदार स्तंभ लगने शुरू हो गए हैं। राम मंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रहा है जिसमें रामलला 15 जनवरी 2024 को विराजमान हो जाएंगे। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का कहना है कि बैठक कर दिसंबर 2023 तक भूतल निर्माण का कार्य पूरा किए जाने के साथ ही जनवरी 2024 में भगवान श्री रामलला को विराजमान कराए जाने की घोषणा की गई थी। जिसको लेकर एलएंडटी व टाटा के इंजीनियर व वर्कर लगातार 24 घंटे कार्य में जुटे हैं। अब तक मंदिर निर्माण में कुल 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा का कहना है कि गर्भगृह, गुड मंडप व रंग मंडप की दीवारों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही नीचे से पत्थरों की सिलाई भी लग चुकी है और अब ऊपरी हिस्से के पत्थर लगना प्रारंभ हो गया है। मंदिर के भूतल में लगने वाले कुल 166 पिलर के बेस में पत्थरों को लगाए जाने का 75 फीसदी कार्य  पूरा हो गया है। अब ऊपर के पत्थर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद 20 फुट ऊंचे भूतल के ऊपर छत लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित जन्मभूमि परिसर में भूतल पर पूर्व-पश्चिम दिशा में 380 फीट लंबा, उत्तर-दक्षिण में 250 फीट चौड़ा बन रहा है। मंदिर में राजस्थान के बलुआ पत्थर से बने कुल 392 स्तंभ लगाए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें