: तपस्वी छावनी की महंथी को लेकर लामबंद हुए संत
Wed, Sep 7, 2022
संत- धर्माचार्यों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की मुलाकात
अयोध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी की महंती को लेकर चल रही गोलबंदी के बीच बुधवार को बड़ी संख्या में संत- धर्माचार्यों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। तपस्वी छावनी मंदिर के संचालन के लिए गठित ट्रस्ट के निर्णय का अनुपालन कराने और तथाकथित उत्तराधिकारी व उनके सहयोगी अराजक तत्वों की ओर से मंदिर पर कब्जा तथा विवाद रोकने की मांग की है। धर्मनगरी के विभिन्न मठ मंदिरों के महंत तथा सन्त सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी के हाईकोर्ट में होने के चलते एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी से मुलाकात की और डीएम को संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसके बाद डीआईजी कार्यालय पहुंच डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की और प्रकरण की विस्तार से जानकारी दी। संत महंतों ने बताया कि पीठ के संचालन के लिए महंत सर्वेश्वर दास ने अपने जीवित रहते 2019 में 15 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया था।महंत सर्वेश्वरदास व हरिचरण दास गोंडल वाले के साकेवास के चलते ट्रस्ट ने 2 सितंबर को नौ ट्रस्टियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से दिलीप दास जगन्नाथ मंदिर जलालपुर दरवाजा अहमदाबाद को ट्रस्ट का अध्यक्ष और डीड के मुताबिक पीठ का महंत चुन लिया गया। साथ ही ओम प्रकाश दास को सह उपाध्यक्ष चुना गया है। पीठ के संचालन और महंत तय करने का अधिकार ट्रस्ट को है। आगामी 12 सितंबर को भंडारा और महंती के लिए कंठी चादर का कार्यक्रम तपस्वी छावनी में होना है। बावजूद इसके अपने को तथाकथित रूप से शिष्य बताने वाले परमहंस दास अपने सहयोगी अराजक तत्वों के साथ मंदिर पर कब्जा और विवाद उत्पन्न करना चाहते हैं। संतो ने पुलिस प्रशासन से ट्रस्ट के निर्णय का अनुपालन कराने और नाजायज हस्तक्षेप रोकने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में कनक महल मंदिर के महंत सीताराम दास, हनुमत सदन के महंत अवध किशोरी शरण, चारुशिला मंदिर के जगद्गुरु वल्लभाचार्य, रामजी मंदिर गोंडल गुजरात के महंत जयराम दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, मंगलभवन के महंत कृपाल भूषण दास, राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास, बड़ा फाटक रामघाट के महंत संदीप दास, श्यामा सदन के महंत श्रीधर दास, तपस्वी छावनी के दामोदर दास व रामानंद दास, मिथिला संत सेवा आश्रम के महंत रामदास, विश्वामित्र आश्रम रामकोट के राधेश्याम रामायणी, हनुमान मंदिर के महंत राम बालक दास समेत राम हर्षण कुंज, छोटी छावनी, खाक चौक तथा अन्य मठ-मंदिरों के महंत और संत शामिल रहे।
: 25 लोगों ने रक्तदान कर बाबू मित्रसेन यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
Wed, Sep 7, 2022
संकल्पसंस्थान और जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन द्वारा संचालित अखिलेश रक्त सेवा के ब्लड मैन के नाम से सुविख्यात डॉ आशीष पाण्डेय दीपू कर रहे रक्त सेवा
रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित
अयोध्या। समाजवादी नेता पूर्व सांसद और पूर्व विधायक मित्रसेन यादव की 7वीं पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संकल्पसंस्थान और जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन द्वारा संचालित अखिलेश रक्त सेवा निःशुल्क अभियान के संचालक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया
रक्तदान शिविर में 35 नौजवानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया एवं 25 नौजवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उदघाटन रि. पी सी एस अधिकारी इसहाक खां ने एवं रक्तदान शिविर का समापन पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश यादव ने किया। रक्तदान शिविर में नि.प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जय शंकर पाण्डेय एवं पूर्व एस टी एस सी आयोग की सदस्य रोली यादव ने रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर के आयोजक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि स्व.मित्रसेन बाबू जी जब तक रहे सदैव गरीबों, असहायों, जरुरतमंदो के लड़ाई लड़े, आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेने की जरूरत है। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि प्रति वर्ष स्व. मित्रसेन यादव की याद में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में विनय मौर्य मोनू, तनुज मेहरोत्रा, राहुल यादव,मानव श्रीवास्तव,सत्यम गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, सुधाकर तिवारी,सूरज यादव,अभिषेक यादव,उमाशंकर यादव,अवनीश शुक्ला, अजय तिवारी, अभिषेक मौर्य,सूरज मिश्रा सहित 25 नौजवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश यादव,समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष के के गुप्ता,बहु बेगम मकबरे के पूर्व मुतवल्ली तवील अब्बास,आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय,पूर्व नगर अध्यक्ष जमीर अमहद खा अक्कू,भूपेंद्र पाण्डेय,विशाल मिश्रा,विनय मौर्य मोनू, माया राम यादव, सुनील यादव,समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप सिंह,मो अपील बब्लू, शनि यादव,राष्ट्रीय सचिव अभय यादव,प्रतीक पाण्डेय शुभम,राम पाल यादव,नीटू यादव,दीपक यादव राधे राधे,महर्षि द्विवेदी राम, मो शाहीक,सावेज भाई, इन्द्रसेन यादव पहलवान,अवनीश मिश्रा,आनंद शुक्ला,अर्जुन यादव,अशोक यादव, जगदमबा यादव, बद्री यादव,राहुल यादव,विपिन यादव,आदि लोग मौजूद रहे।
: स्वामी नारायण मंदिर के गणपति बप्पा का मां सरयू में हुआ विसर्जन
Wed, Sep 7, 2022
जलझूलनी एकादशी पर स्वामीनारायण मंदिर से निकली शोभायात्रा,
स्थापित ठाकुर जी व गणपति को सरयू नदी में कराया गया नौका विहार, विधिवत पूजन के साथ गणपति बप्पा का हुआ विसर्जन
अयोध्या। रामनगरी में स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज की बाल्य स्थली स्वामीनारायण मंदिर रायगंज में प्रथमेश विराजमान हुए गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा जलझूलनी एकादशी पर स्वामीनारायण मंदिर से निकली।इस यात्रा में मंदिर में स्थापित ठाकुर जी भी हुए शामिल। यात्रा की अगुवाई महंत अखिलेश्वर दास शास्त्री कर रहे थे। यात्रा मां सरयू के पावन तट गयी जहां पर गणपति बप्पा व विराजमान ठाकुर जी को नौका विहार कराया गया। इसके बाद गणपति बप्पा का विधिवत पूजन अर्चन के साथ विसर्जन हुआ।
पौराणिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। उसी के साथ पूरी नगरी में गणपति बप्पा मोरिया के नारे जयकारे गूंजने लगते हैं चारों तरफ गणेश जी के भक्त पूजा में तल्लीन होकर अपने आराध्य की सेवा भजन करते रहते हैं।
स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज की बाल्य स्थली स्वामीनारायण मंदिर रायगंज के महंत अखिलेश्वर दास शास्त्री कहते है हमारे यहां पूरे विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद से ही हरदिन अलग अलग पकवान से भगवान का भोग लगाते है अलग अलग भगवान का दिव्य भव्य श्रृगांर करते है। भगवान का सच्चे मन से पूजा होती है। आज जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में मंदिर में विराजमान ठाकुर जी की भी पालकी निकली जो सरयू तट गई। जहां पर भगवान को नौका विहार कराया गया। महंत अखिलेश्वर दास शास्त्री जी ने कहा कि नौका विहार के बाद पूजन के साथ गणपति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया गया यही कामना से कि अगले वर्ष और भी धूमधाम से बप्पा की अगवानी स्वामीनारायण मंदिर करेगा।