: उपनयन संस्कार 16 संस्कारों में से एक है: विद्याभास्कर जी
Thu, Mar 30, 2023
प्रसिद्ध पीठ कोसलेश सदन में बटुकों हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
रामानुजीय संप्रदाय की शीर्ष पीठ कोसलेश सदन के संस्थापक आचार्य जगतगुरु स्वामी श्री यतींद्र रामनारायणाचार्य महाराज का शताब्दी अवतरण महोत्सव का छाया उल्लास
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के रामानुजीय संप्रदाय की शीर्ष पीठ कोसलेश सदन के संस्थापक आचार्य जगतगुरु स्वामी श्री यतींद्र रामनारायणाचार्य महाराज का शताब्दी अवतरण महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया जा रहा है। श्री महाराज जी के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री कोसलेश सदन धर्मादाय ट्रस्ट कैकेई घाट कटरा में श्री बाल्मीकि रामायण की कथा चल रही है जिसमें मंदिर परिसर से जुड़े सैकड़ों अनुयाई एवं देश के कोने कोने से आए हुए भक्तों आनंद ले रहे है। इसी क्रम में बुधवार को देश के विभिन्न कोने से आए हुए बटुकों सामूहिक उपनयन संस्कार हुआ जिसमें लगभग 5 दर्जन बच्चे सम्मिलित हुए। जगतगुरु वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर महाराज ने बताया कि उपनयन संस्कार 16 संस्कारों में से एक है और कर्मकांड विधि से आम लोगों के लिए कराना कठिन है इसीलिए मंदिर परिसर में समय-समय पर इसका आयोजन किया जाता है जिससे सामान्य जन भी अपने बच्चों का उपनयन संस्कार बड़े ही सरलता और आसानी से करा सकें। उन्होंने बताया कि गुरुदेव भगवान का शताब्दी अवतरण समारोह मनाया जा रहा है। है।
जिसमें भगवान के जन्मोत्सव गुरुवार को कोसलेश भगवान का अष्टोत्तरशत कलशाभिषेक और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्म उत्सव मनाया जाएगा एक अप्रैल को संत समागम होगा जिसमें अयोध्या सहित देश के कोने कोने कोने से आए हुए विद्वान अपना विचार रखेंगे।उन्होंने बताया कि गुरुदेव भगवान सेवा में ही रहते थे इसलिए मंदिर में सभी प्रकार की सेवाएं निरंतर चलती रहती है।
: हिंदू धाम में काव्य रस की वर्षा से सभी हुए सराबोर
Wed, Mar 29, 2023
हिंदू धाम मंदिर में रामजन्मोत्सव का छाया उल्लास
अयोध्या। परिक्रमा मार्ग स्थित हिंदूधाम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर ब्रह्मर्षि वेदांती श्री राम कथा की अमृत वर्षा हो रही है। तो वही वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंत डॉ राघवेश दास वेदांती के संयोजन में देश के कोने-कोने से आए दर्जनों कवियों ने अपनी काव्य रस की वर्षा से सभी को सराबोर कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता फिरोजाबाद से आए कवि प्रो ओमपाल सिंह ने कि और कहा कि सिर्फ रामलीला करने से ना चलेगा काम, राम का चरित्र भी तो जीवन में धरिए। रावण के पुतलों को मारने से क्या मिलेगा, भारत में बैठे हुए रावणों को मारिए। प्रोफेसर सिंह का मंदिर आंदोलन से भी बहुत पुराना नाता रहा है राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे जैसे गीतों की रचना करके आंदोलन को धार दिया करते थे।
कवि सम्मेलन में अंबेडकर नगर से आई महिला कवित्री सुनीता पाठक ने रामलला का आंगन लिख दूं, या सरयू की तीर सुनाऊं जैसे गीत सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया अंत में उन्होंने राजनीतिक पार्टियों टिप्पणी करते हुए जोगीरा सुनाया जिसको सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर तालियों से गुजरने लगा। गोंडा से आए शिवपूजन शुक्ल ने समाज पर उलाहना देते हुए गाया कि मंथरा गीत से होगी भलाई नहीं, कौशल्या जैसी है कोई माई नहीं, राम जैसा सुत विश्व भर में न हुआ, इस जगत में भरत जैसा भाई नहीं... गीत सुना करके सभी को भावविभोर कर दिया। वही वाराणसी बीएचयू से आए प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप ने गजल सुना करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया उन्होंने कहा, हमेशा रंग बदलने की कलाकारी नहीं आती बदलते दौर कि मुझको अदाकारी नहीं आती, जिससे तहजीब कहते हैं ओ आते-आते आती है, फकत दौलत के बलबूते रवादारी नहीं आती। आगरा से राम की धरती पर पधारे प्रांजल प्रताप सिंह ने, कैसे मिले सुगंध सरोवर पंकज खिला नहीं, मजबूरी है उसे किरण का चुंबन मिला नहीं..... सुना करके सभी श्रोताओं को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। लखीमपुर से पधारे वीर रस के कवि कनक तिवारी ने धर्म प्राण शब्द नहीं, ध्वज है महानता का, धर्म ध्वज रक्षा हेतु खून दिया जाता है, आने वाली पीढ़ियों का रक्त तापयुक्त रहे, इसीलिए क्रांति का जुनून दिया जाता है ....जैसी कविता सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजक राघवेश दास वेदांती ने कवियों का स्वागत किया संचालन अवध की धरती के सिरमौर कवि अशोक टाटम्बरी ने किया।
: लोकसभा व निकाय चुनाव में सपा को विजय दिलाना प्राथमिकता : पारसनाथ
Wed, Mar 29, 2023
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने आज यहां कहा कि आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर इन दोनों ही चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम जिले में फहराएंगे। श्री यादव के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज प्रथम बार पार्टी कार्यालय में बतौर अध्यक्ष जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी वह दल है जिसके ऊपर सभी जाति और धर्म के लोगों को पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और जातीय भावना से ऊपर उठकर समाजवादी पार्टी ने राजनीति की है श्री यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यहां पर किसान नौजवान, व्यापारी, मजदूर सभी वर्ग परेशान है। सपा की सरकार में बिना किसी भेदभाव सभी वर्गा के लिए काम किया गया है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सपा सरकार में जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी इन्हीं नीतियों और रीतियों के चलते प्रदेश में कई बार समाजवादी पार्टी की सरकार जनता ने बनाई। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा व निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत तय है ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए कमर कसकर निकलना होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक ऐसे जुझारू नेता को जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है जिसने अपनी मेहनत से समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। विधायक अभय सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि एकजुट होकर कार्यकर्ता निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए ताकि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धूल चटाई जा सके। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने श्री यादव को जो दायित्व सौंपा है उसमें वे पूरे खरे उतरेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं निवर्तमान जिला महासचिव बख्तियार अहमद ने कहा कि जिले में समाजवादी पार्टी की लहर है ऐसे में निकाय और लोकसभा दोनों ही चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर पारसनाथ यादव का लखनऊ से लेकर अयोध्या की सर जमीन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी पर जाकर माथा टेका और साधु-संतों से भेंट कर उनसे सहयोग भी मांगा। इस दौरान मुख्य रूप से छेदी सिंह, पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख रामाकांत यादव, मनोज जायसवाल, बाबूराम गौड़, हामिद जाफर मीसम, चौधरी बलराम यादव, महन्थ अनिल मिश्रा, अमृत राजपाल, पंकज पाण्डेय, मो0 हलीम पप्पू, बलराम मौर्या, राकेश यादव, श्रीचन्द यादव, ललित यादव, अनिल सिंह राना, दान बहादुर सिंह, डा0 अनुराग यादव आदि लोग मौजूद रहे।