: भाजपा मेयर प्रत्याशी ने वार्ड प्रत्याशी के साथ किया जनसंपर्क
Tue, May 2, 2023
केन्द्र व प्रदेश सरकार की गिनाई प्राथमिकताएं
अयोध्या। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने महाराणा प्रताप वार्ड प्रत्याशी सरोज वर्मा के साथ बनवीरपुर में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वार्ड वासियों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारों की प्राथमिकता में अयोध्या है। अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र स्थापित हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से नित्य प्रति श्रृद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में बढ़ रहा है। जिससे यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को संबल मिल रहा है। सरकार ने जनकल्याण कारी योजनओं का सभी को बिना भेदभाव लाभ प्रदान किया। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। गरीबों को आवास, शौचालय तथा गैस व विद्युत कनेक्शन मिला है। इस दौरान डा, स्वयं प्रकाश सिंह, चंद्रहास सिंह, विजय बहादुर सिंह, महंत सिंह, रघु विजय सिंह, इंद्र कुमार सिंह, जालिम यादव, कैप्टन सिंह, मोनू सिंह, श्याम बहादुर सिंह, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।
: अयोध्या नगरी को विश्व पटल पर रखने का करूंगा काम : दीपू
Tue, May 2, 2023
सपा मेयर प्रत्याशी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ किया जनसम्पर्क
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में राम मनोहर लोहिया वार्ड में राम भवन यादव व अमानीगंज वार्ड से पार्टी प्रत्याशी रामअजोर यादव के साथ सघन जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों का आशीर्वाद लेते हुए कहां मुझे जिस तरह से सभी वार्डों में बड़े बुजुर्ग नौजवानों और खासकर व्यापारियोंका साथ और आशीर्वाद मिल रहा है मैं उसके अनुरूप जीत कर अयोध्या नगरी को सुंदर सुसज्जित बनाकर विश्व पटल पर रखने का काम करूंगा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज अयोध्या नगर निगम की आम जनमानस इस सरकार के अत्याचार और भ्रष्टाचार से पूरी तरह ऊब चुकी है और वह अयोध्या के विकास के लिए डॉ आशीष पांडे दीपू को नगर निगम का मेयर बनाने का संकल्प ले चुकी है उन्होंने कहा आज अयोध्या नगर निगम की कोई गली या सड़क ऐसी नहीं है जहां की नालियों और सड़कों पर कूड़े का ढेर ना लगा हो महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया इस दौरान क्षेत्र के वासियों ने पार्टी के मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू और और वार्ड प्रत्याशियों को जीत का भरोसा दीया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मिशम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, महानगर के पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता वार्ड के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।
: अयोध्या नगर निगम में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: लीलावती कुशवाहा
Tue, May 2, 2023
बैठक करके चुनाव की बनाई रणनीति
अयोध्या। समाजवादी पार्टी नगर निगम की चुनाव की तैयारी बैठक हनुमत नगर जनौरा में किया गया ।जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने किया। संचालन पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक राम लखन यादव स्वाभिमान संस्थान ने किया। अध्यक्षीय भाषण में लीलावती कुशवाहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने कहा कि भाजपा पूजी पतियों की पार्टी है अयोध्या फैजाबाद में सौंदर्यकरण के नाम पर सभी के घर पर बुलडोजर चलवाकर सरकार ने गरीबों, व्यापारियों का कमर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते तो किसी का भी घर या दुकान गिराया नहीं जाता। कहा कि सहादतगंज से ही कैंट होते हुए एक्सप्रेसवे अयोध्या तक बनवाने का कार्य किया जाता ,जोर देकर कहा कि नगर निगम का चुनाव समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता मतदान करेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए राम लखन यादव स्वाभिमान संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि सपा प्रत्याशी आशीष पांडेय उर्फ दीपू को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई। सभी पार्षदों को जनता जितायेगी। जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि नगर निगम के साथ ही जिला के सभी नगर पालिका, टाऊन एरिया भी जनता जितायेगी। बैठक को जयशंकर पांडेय,डॉक्टर राम कल्प यादव,डाo पीसी राम मौर्य, वरिष्ठ नेता इंद्रपाल यादव, राकेश यादव, हरीशचंद्र मौर्य, अर्जून मौर्य, रामानंद फौजी, खुशीराम यादव, हरीनाथ यादव, जेपी मौर्य, रबी मौर्य, रामाकांत यादव पूर्व प्रमुख, रामकृष्ण यादव, बलराम मौर्य, सत्यनारायण मौर्य, कनैया लाल भारतीय, उमाशंकर यादव, सुभाष यादव, शिवराम यादव, शंकर जीत यादव, कृपानंद प्रजापति, अमृत राजपाल, दयाराम यादव, विजय यादव, लालबहादुर बर्मा, घनश्याम यादव, भीमल कुशवाहा आदि लोगों ने सम्बोधित किया।