Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मोहबरा बाजार चौराहे को सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा बनायें जाने की उठी मांग

बमबम यादव

Thu, Sep 28, 2023

लौह पुरुष सरदार पटेल के नाम पर हो मोहबरा बाजार चौराहा:सोनू यादव

चौराहे और बाजार का नाम बदलने और सरदार पटेल की मूर्ति लगाने के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। सरदार पटेल नगर वार्ड संख्या 23 से सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने अयोध्या महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि महाेबरा बाजार चाैराहे का नाम बदलकर सरदार पटेल नगर चौराहा रखा जाए। जिस पर महापाैर ने पार्षद काे आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने बताया कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्याधाम का दिव्य-भव्य सौंदर्यीकरण हो रहा है। पूरे विश्व पटल पर अयोध्या की एक अमिट छाप रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या के विभिन्न चौराहों का नाम महापुरुषों, सिद्ध संतों के नाम पर किया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि महोबरा बाजार चौराहा जो अयाेध्या नगर निगम सरदार पटेल नगर वार्ड संख्या 23 में आता है। हम सभी सरदार पटेल नगर वार्ड के निवासीगण चाहते हैं कि महोबरा चौराहे का नाम लौहपुरुष सरदार पटेल नगर किया जाए। साथ ही साथ चौराहे पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य मूर्ति लगे और वहां पर सुंदर पार्क भी बने। इससे अयोध्या में देश के प्रथम गृहमंत्री व आजादी के बाद राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी अयोध्या में उपस्थित हो जाएगी। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का इस पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान समय में महोबरा बाजार चौराहे का जो नाम है। उसका कोई अर्थ भी नही बनता है। इसलिए  महोबरा बाजार चौराहे का नाम बदलकर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर चाैराहा हाेना चाहिए। वहां पर सरदार पटेल की भव्य मूर्ति लगे। इस दाैरान विकास वर्मा, रवि यादव, बृजेश मिश्रा, अंशू यादव, रामअवतार वर्मा, रामचंदर वर्मा, दिलीप वर्मा, वैभव सिंह, दीपक प्रजापति समेत वार्ड के अन्य निवासीगण माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें