: भाजपा सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है: अभिषेक यादव
Sat, Sep 9, 2023
साइकिल सवारों के हौसलों को भगवान इन्द्र देव भी न डिगा पाये, भारी बरसात में भी साइकिल सवार अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ बढ़ रहें आगे
सरदार पटेल नगर वार्ड के शहनवां चौराहे पर साइकिल सवारों का हुआ जोरदार स्वागत
अयोध्या लोकसभा सीट पर हम युवाओं ने कमर कस ली: सोनू यादव
अयोध्या। 9 अगस्त से अगस्त क्रांति के रूप में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए और प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए साइकिल पर सवार होकर के प्रदेश के दौरे के लिए निकल चुके हैं। देश बचाओं देश बनाओं साइकिल यात्रा के नौजवानों का जोश देखने लायक है। अभी तक यह यात्रा अपने प्रथम चरण के दौरान 2 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा तय कर चुकी है।
साइकिल यात्रा का जगह जगह समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता स्वागत कर रहें है। आज जब यह यात्रा अयोध्या विधानसभा के अयोध्या नगर निगम वार्ड नंबर 23 सरदार पटेल नगर वार्ड पहुंची तो नौजवानों का सैलाब रोड़ पर उतरकर साइकिल सवारों का जोरदार स्वागत किया। साइकिल सवारों के हौसलों को भगवान इन्द्र देव भी न डिगा पाये भारी बरसात में भी साइकिल सवार अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ रहें थे। इनके हौसलों की सराहना हर कोई कर रहा था। यात्रा के स्वागत का संयोजन पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने सौकड़ों साथियों के साथ किया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है किसान मजदूर व्यापारी छात्र नौजवान सभी वर्ग इस सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान है।श्री यादव ने कहा कि देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को आम जनता को बताना है।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में किए गए कार्यों को जनता आज भी याद कर रही हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने जितना प्रदेश का विकास किया है आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है।श्री पांडे ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अयोध्या फैजाबाद से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा।
सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खराब है।श्री यादव ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीत कर केंद्र में नई सरकार बनवाने मे अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आया है।
मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने बताया कि प्रदेश में आने वाले 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर विजई होगी। जिसमें अयोध्या लोकसभा सीट पर हम युवाओं ने कमर कस ली है और इसकी तैयारी भी चालू कर दी जो आने वाले समय में दिखाई देगा और हम सब एक-एक मतदाताओं तक पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जफर मीशम, पंकज पांडे सरोज यादव,अपर्णा जायसवाल, आभास कृष्णा कान्हा, जय सिंह यादव,पूर्व प्रधान अंसार अहमद बबन, पूर्व प्रधान नागेश्वर कोरी, पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव, पार्षद मुकेश कोरी, दीनानाथ, रवि सहित सैकड़ो की संख्या में युवा नेता मौजूद रहे।
: सपाईयों ने निकाली देश बनाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा
Wed, Sep 6, 2023
अयोध्या । देश बनाओ देश बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा सुलतानपुर सीमा चौरे बाजार में विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रसाद यादव सुरेंद्र यादव रविंद्र कुमार राकेश चौरसिया शिवकुमार यादव फौजी आदि लोगों के नेतृत्व में चौरे बाजार से चलकर खजुराहट चौराहे पर जोरदार स्वागत हुआ । वहां से निकलकर गोला बाजार में स्वागत हुआ । कोछा बाजार में जनसभा में सभी लोगों ने शिरकत किया । जिसमें हजारों की संख्या में किसान नौजवान महिलाएं शामिल हुए। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव जगन्नाथ यादव राकेश चौरसिया नागेश्वरनाथ कोरी गोविंद विश्वकर्मा गोविंद यादव प्रधान ओमप्रकाश रामजी पाल जिला उपाध्यक्ष ने भाग लिया। बल्लीपुर मिल्कीपुर विधानसभा के बॉर्डर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीपाल यादव माखनलाल यादव आदि साथियों के नेतृत्व में समाजवादी साइकिल यात्रा मे शिरकत किया । हांटिंगगंज मिल्कीपुर होते हुए कुमारगंज रात्रि विश्राम के लिए पहुंच गई है । कल सुबह 10ः30 बजे समाजवादी साइकिल यात्रा रुदौली के लिए प्रस्थान करेगी । कोछा बाजार की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जीत कर केंद्र की सरकार में अहम भूमिका निभायेगी।लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता पूरी तरीके से परेशान है महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनता भाजपा सरकार से उब चुकी है जनता लोकसभा के चुनाव में इंडियन गठबंधन को केंद्र में सत्ता दिलाएगा । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान किसान बेरोजगार सभी वर्ग परेशान हैं महंगाई चरम सीमा पर है इस साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में फतेह करेगी । विधायक अभय सिंह ने कहा कि देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से आम जनता तक समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है।
: तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए: डा महेश दास
Wed, Sep 6, 2023
कहा,हमारे देश के कुछ लोग गुलामी में लीन होकर हिन्दू धर्म पर हमला करने में लगे हैं
अयोध्या। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र व राज्य सरकार के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान से संत समाज में आक्रोश है। हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा महेश दास ने कहा, ‘हमारे देश के कुछ लोग गुलामी में लीन होकर हिन्दू धर्म पर हमला करने में लगे हैं। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव, उत्तर प्रदेश के स्वामी प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के साहित्यकार सीबी भगवानदास भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सनातन धर्म उन्मूलन के लिए जो अभियान चल रहा है, वह भारत के संविधान और सेकुलर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। वहां सनातन धर्म उन्मूलन सम्मेलन होता है। यह ऐसी घटना है, जिसका संज्ञान लेकर राष्ट्रपति को तत्काल तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।