: बाहुबली विधायक अभय सिंह ने किया रामलला का दर्शन,हुए भावुक
Sun, Mar 3, 2024
हनुमानगढ़ी पर संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास का लिया आशीर्वाद
अयोध्या। गोसाईगंज से सपा के विधायक अभय सिंह रामलला का दर्शन करने के दौरान भावुक हो गए। वे अपने आंसुओ को रोक नही पाए और फफक कर रो पड़े। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि विधायकों को दर्शन करने के लिए प्रतिबंधित करना बहुत ही दुर्भाग्य की बात थी। बहुत से विधायकों को बहुत दुख और कष्ट हुआ था जब उनको दर्शन करने जाने से रोक दिया गया था। हालांकि शनिवार को दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं किया, लेकिन गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर बात करते हुए कहा था कि भगवान हमारे आराध्य व पूज्य
रामलला का दर्शन करने के दौरान भावुक दिखते अभय सिंह । हैं। दर्शन करने के लिए प्रतिबंध बहुत ही दुर्भाग्य की बात थी। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के कारण चर्चा में आने के बाद इस बीच उन्होंने अपने शोशल मीडिया अकाउंट पर रामलला की कई तस्वीरें भी साझा की हैं।इसके बाद विधायक अभय सिंह हनुमानगढ़ी में हनुमानजी के दरबार पहुंचे जहां पर संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास का विधायक ने लिया आशीर्वाद। इस मौके पर महंत संजयदास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहें।
: 100 कुण्डीय यज्ञशाला मे विश्वकल्याणार्थ भक्त हवन कुण्ड में डाल रहें आहुतियाँ
Sun, Mar 3, 2024
व्यासपीठ से वृन्दावन से पधारे विश्वप्रसिद्ध कथाव्यास कृष्ण चन्द्र शास्त्री के श्रीमुख से हो रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा
अयोध्या। यज्ञ सम्राट महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं श्रीमज्जगद्गुरु रामानुचार्य डॉ० स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज के संयोजकत्व में विश्वकल्याणार्थ, सरयू जी के गोद में आयोजित किए जा रहे श्री लक्षचण्डी महायज्ञ, श्री लक्षगणपति महायज्ञ एवं श्रीराम यज्ञ में 17 सौ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पाठशालाओं में एक लाख दुर्गासप्तशती पाठ एवं एक लाख गणपत्यथर्वशीर्ष पाठों का कम जारी है। महायज्ञ की 100 कुण्डीय यज्ञशाला मे देश-विदेश से सम्मिलित 100 यजमानों द्वारा पूजन एवं हवन कुण्ड में आहुतियाँ भी प्रदान की जा रही है। इस महायज्ञ की पाठशाला में हो रहे एक लाख दुर्गासप्तशती पाठों के दशांस अर्थात् दस हजार पाठों से हवन कुण्ड में आहुतियाँ दी जाएंगी। महायज्ञ के ज्ञान मण्डपम् में चतुर्वेद सम्मेलन एवं वृन्दावन से पधारे विश्वप्रसिद्ध कथाव्यास कृष्ण चन्द्र शास्त्री जी (ठाकुर जी महाराज) के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया। महायज्ञ के लीला मण्डपम् में अपराह्न 1 बजे से श्रीराम लीला, रात्रिकाल में श्रीकृष्ण लीला एवं माता सरयू जी की आरती का आयोजन भी यज्ञपर्यन्त किया जा रहा है। महायज्ञ स्थल पर निर्मित माता दुर्गा जी का मन्दिर, भगवान श्रीराम जी का मन्दिर एवं सर्वकल्याण महायज्ञ में श्रौत यज्ञ के अन्तर्गत नित्य अन्य-अन्य हो रही इष्टियाँ भी भक्तों की आस्था का केन्द्र बनी हुई है। चतुर्वेद सम्मेलन का शुभारम्भ, काशी से पधारे पूज्य अन्नपूर्णा प्रसाद जी ने गणत्यथर्वशीर्ष पाठ के द्वारा गणपति वन्दना के माध्यम से किया। उसके उपरान्त पूज्य मंगेश पुराणिक जी के द्वारा श्रग्वेद की सांकल शाखा का श्रवण करवाया गया। शारदा श्रृंगेरी पीठ से पधारे आचार्य शिवकुमार शास्त्री जी के द्वारा कृष्ण यजुर्वेद की तैत्तरीय शाखा का श्रवण करवाया गया। उसके उपरान्त काशी से पधारे आचार्य सुनील दीक्षित जी, श्री अनुपम दीक्षित जी, श्री सौरभ जी एवं श्री मृत्युन्जय प्रसाद तिवारी जी के द्वारा शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दनी शाखा का श्रवण करवाया गया। आचार्य श्री सुनील दीक्षित जी ने विगत 22 जनवरी को सम्पन्न हुए, अयोध्या धाम के श्रीरामजन्म भूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम भी सम्पन्न कराया है।यह जानकारी प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट की संयुक्त सचिव माता चिदानन्दमयी जी ने दिया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, दर्शन गुप्ता, प्रवीन नेमानी, सुनील नेमानी, विकास मित्तल, आंचल मित्तल, गौरव मित्तल, डॉ० जी०सी० पाठक, अनिल अरोड़ा, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती निरुपमा अग्रवाल, श्रीमती आशा कानोडिया, श्रीमती शालिनी बगड़िया, उत्तम बगड़िया, विजय कानोडिया, डूंगर सिंह राठौर, रघुनाथ सिंह, अनिल गर्ग, किरण गर्ग, राजकुमार जिन्दल, राघवेन्द्र मिश्र, सिब्बू मिश्र, इन्दू शुक्ला, राजीव तिवारी, नीति तिवारी, दिनेश मिश्रा, सीताराम बडोनी, गौरीशंकर भारद्वाज, प्रेमाराम चौधरी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
: मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी के पुण्य स्मृति में हो रहा विविध आयोजन
Sun, Mar 3, 2024
मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी बाबा हरि शंकर दास जी महाराज कि पुण्य स्मृति अष्टम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रार्माचन महायज्ञ व श्रीकृष्ण रासलीला
4 मार्च को निकलेगा विशाल शोभायात्रा, हजारों भक्त होगें शामिल
5 को होगा दुरदुरिया पूजन व लगेगा विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, 6 को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का होगा कार्यक्रम
अयोध्या। बाराबंकी के बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर पुर कुटी हडाहा बाराबंकी शाखा प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के बड़े पहलवान के नाम से सुविख्यात मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी बड़े पहलवान ब्रह्मलीन श्रीमहंत बाबा हरिशंकर दास जी महाराज कि पुण्य स्मृति में अष्टम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रार्माचन महायज्ञ व श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन 2 मार्च को अखंड पाठ के साथ शुरु हो जायेगा। मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास ने देश ही नही पूरे विश्व में कुश्ती को एक अलग पहचान दी है। देश के माने हुए पहलवानों में शुमार अयोध्या के मशहूर संत हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास पहलवान का नाम आता है। बाबा हरिशंकर दास बड़े पहलवान की पावन पुण्य स्मृति में उनके योग्य कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास जी महाराज प्रति वर्ष ऐतिहासिक आयोजन बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर पुर कुटी हडाहा में करते है।.जिसमें कथा प्रवचन से लेकर कृष्ण रासलीला,दुरदुरिया पूजन व सेवा भाव को लेकर विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों लोग नित्य सेवा का लाभ उठायेंगे।कार्यक्रम में 8 को महाशिवरात्रि का विशेष पूजन होगा। 9 को कृष्ण रासलीला में कृष्ण सुदामा का अद्भुत मिलन होगा। कार्यक्रम का समापन 9 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा।जिसमें विशिष्ट संत धर्माचार्यों का महंत बलराम दास महाराज व नागापना महोत्सव पट्टी सागरिया के अध्यक्ष पातेपुर स्टेट युवराज महंत विश्वमोहन दास जी महाराज अभिन्नदन करेंगे। व कार्यक्रम की देखरेख अनिल दास, श्रवण दास, कामधेनु पीठाधीश्वर महंत आशुतोष दास कर रहें है। कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण पाठक लल्लू पाठक के साथ सभी शिष्यों आश्रम से जुड़े भक्तों का विशेष सहयोग से होता है।