Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: युग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती का छाया उल्लास

बमबम यादव

Wed, Oct 30, 2024
युग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती का छाया उल्लास
आकाशगंगा की गैलेक्सी में रामायण और रामचरितमानस की चर्चा होगी, तो उसमें से युगतुलसी पंडित रामकिंकर महाराज एक होंगे: मुरारी बापू
ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राम कथा के मर्मज्ञ मुरारी बापू को रामकिंकर सम्मान से सम्मानित किया गया
अयोध्या। आकाशगंगा की गैलेक्सी में रामायण और रामचरितमानस की चर्चा होगी। तो उसमें से युगतुलसी पंडित रामकिंकर महाराज एक होंगे।  दीदी मां को मानस पुत्री मानकर उन्होंने बहुत दुलार दिया। उक्त वक्तव्य श्रीरामकथा के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथाकार देव मुरारी बापू ने युग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव पर आयोजित समारोह में कही। वह परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीरामायणम आश्रम ट्रस्ट परिक्रमा मार्ग जानकीघाट, अयाेध्याधाम में अपना वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो प्रेम नियम न तुड़वा दे वह प्रेम नहीं होता। एक घटना को याद करते हुए कहा कि चतुर्मास में मेरा मौन रहता है। लेकिन युग तुलसी ने एक कार्यक्रम में बोलने के लिए कहा। मैं उनके आदेश को टाल नहीं सका। पंडित रामकिंकर महाराज का शत जन्मजयंती महोत्सव श्रीरामायणम आश्रम की अध्यक्षा पंडित रामकिंकर महाराज की मानस पुत्री उत्तराधिकारी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर के संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज को दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकर और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राम कथा के मर्मज्ञ मुरारी बापू को रामकिंकर सम्मान से सम्मानित किया गया।
      इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा की पंडित रामकिंकर उपाध्याय को युग तुलसी कहा जाता है। क्योंकि तुलसीदास के बाद कोई भी महापुरुष इतनी सरलता से भगवान श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक नहीं पहुंचाया।  कभी-कभी समाज में ऐसा लगता है। या यूं कहें तो भगवान राम के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जाता है। लेकिन पंडित जैसे महापुरुष बार-बार यह सिद्ध कर दिए हैं कि प्रभु श्रीराम का अस्तित्व था है और हमेशा रहेगा। दीदी मां ने संत सम्मेलन और रामकिंकर उपाध्याय सम्मान समारोह में उपस्थित सभी संत-महंतों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के शताब्दी समारोह आप सब आए मैं सदा आभारी रहूंगी। मेरा जीवन गुरुदेव के विचारों के प्रचार हेतु समर्पित है। जीवन पर्यंत समर्पित रहेगा। इस अवसर पर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, श्रीराम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास, बड़े हनुमान के उत्तराधिकारी छविरामदास, खाकचौक के महंत अयोध्या दास, हनुमत निवास के महंत मिथिलेशनंदनी शरण, महंत सर्वेश दास, संत मिथिला बिहारी शरण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। शाम के सत्र में मंदिर परिसर में हनुमान जयंती मनाई गई। चौथे दिन श्रीराम नाम मंत्र का अनुष्ठान होगा। समारोह के अंतिम दिन 1 नवंबर को पंडित रामकिंकर महाराज की जयंती मनाई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें