: महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त : जय सिंह
Wed, Jan 5, 2022
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव 8 को आयेंगे अयोध्या, 9 को निकालेंगे रथयात्रा
अयोध्या। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, खाद की बोरी में कटौती, कीटनाशक, बीज आदि के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई किन्तु किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। आम जनता छुट्टा जानवर, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है आगामी 2022 में सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है और इन्तजार कर रही है कि कब चुनाव हो जाय ताकि वर्तमान जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाय। उक्त बातें शाने अवध सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव ने कही। उन्होंने बताया कि 8 व 9 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में आगमन हो रहा है जिसको लेकर समाजवादी युवजन सभा सम्पूर्ण जिले की सभी विधान सभाओं में अपने नेता के स्वागत के लिए पूरे दम खम के साथ तैयार है। युवजन सभा विजय रथ यात्रा में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करायेगी। सभी विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष/महासचिव एवं पूरी विधानसभा कमेटी अपनी-अपनी विधानसभा में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के चलते युवजन सभा ने 7 जनवरी को ब्लॉक स्तर होने वाली साइकिल यात्रा व जन चौपाल कार्यक्रम को 11 जनवरी से करने का निर्णय लिया है। जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक पर साईकिल यात्रा व जन चौपाल के माध्यम से जनता के बीच जाकर वर्तमान सरकार द्वारा जनता पर थोपी गई महंगाई बढ़ती बेरोजगारी और वर्तमान सरकार द्वारा जनता से किए गए वादा खिलाफी को उनके बीच रखने का काम किया जाएगा तथा समाजवादी नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूर्व में किये गए जनहित के कार्यों को उनके बीच रखा जाएगा। इस मौके पर सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, युवजन सभा प्रदेश सचिव विकास यादव, युवजन सभा प्रदेश सचिव अरूण शुक्ला, युवजन सभा जिला महासचिव शारिक हुसैन, युवजन सभा जिला सचिव आशिक यादव भी मौजूद थे।
: मानस केसरी अवध किशोर दास को संतो ने किया नमन
Wed, Jan 5, 2022
अयोध्या। भगवान सीताराम जी के साथ माता जानकी के भाई लक्ष्मी निधि और उनकी धर्मपत्नी सिद्धिकुंवरि के साथ प्रतिष्ठित पीठ श्रीरामहर्षण मैथिल आदि सख्यपीठ के आचार्य मानस केसरी अवध किशोर दास को रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने नमन किया। यह आयोजन आचार्य मानस केसरी अवध किशोर दास के उत्तराधिकारी मंदिर के वर्तमान महंत कमलेश्वर दास के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम में आये सभी संतो का विशेष स्वागत किया गया। इस मौके पर चारुशिला मंदिर से जगद्गुरू जी महाराज, राम हर्षण कुंज के महंत अयोध्या दास,महंत सीताराम दास महात्यागी, संत राधव दास सहित रामनगरी अयोध्या के सभी मठ मंदिरों के संत साधक मौजूद रहे।
: गेस्ट हाउस कर रहे मर्यादा की नगरी की अस्मिता को तार तार
Tue, Jan 4, 2022
पुलिस की मिलीभगत से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी को शर्मसार कर रहा है गेस्ट हाउस संचालक
अयोध्या। रामनगरी मे गेस्ट हाउस संचालक करता है गंदा काम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी को शर्मसार कर रहा है गेस्ट हाउस संचालक। मुहल्ले वालों की शिकायत पर डायल 112 की पुलिस ने कम उम्र के लड़के- लड़कियों को होटल परिसर के अंदर से दबोचा। पुलिस को देख गेस्ट हाउस का संचालक और मैनेजर मौके से हुआ फरार। अपने आपको समाजसेवी कहने वाले गेस्ट हाउस के दूसरे होटल में भी रंगरेलियां मनाते बड़ी तादाद में धरे गए युवक और युवतियां। लंबे समय से नव युवकों को आसानी से कमरा उपलब्ध कराता है गेस्ट हाउस का संचालक नवमी लाल गुप्ता। सूत्रों के मुताबिक होटल से भारी तादाद में उत्तेजक दवाएं तथा आपत्तिजनक सामान भी हुआ बरामद। वर्ष 2019 में गुप्ता गेस्ट हाउस के संचालक नवमी लाल गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने कहा था हिंदू बता कर गैर समुदाय के व्यक्ति से कराई थी नवमी लाल ने शादी। अपने गेस्ट हाउस के एक कमरे में ही कराई थी शादी। मुकदमा दर्ज होने के बाद खुर्शीद नामक आरोपी गया था जेल और गेस्ट हाउस के विरोध में स्थानीय जनों ने किया था घेराव। पुलिस से सांठगांठ कर किसी तरह अपने आप को बचा पाया था नवमी लाल गुप्ता। आज फिर से नवमी लाल के दूसरे प्रतिष्ठान रघुपति गेस्ट हाउस में पुलिस ने की छापेमारी। क्षेत्रीय जनों में पुलिस के प्रति मिलीभगत को लेकर भारी आक्रोश। गेस्ट हाउस संचालक के विरुद्ध बड़ी तादात क्षेत्रीय जनों द्वारा मौके से बनाए वीडियो मौजूद। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत बाबू बाजार स्थित स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे रघुपति गेस्ट हाउस मे छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ कर रही है स्थानीय पुलिस।