Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कानपुर में हुए बवाल का मामला गंभीर : संजय राउत

बमबम यादव

Tue, Jun 7, 2022

कहा-अयोध्या में राज ठाकरे का विरोध जायज 

15 जून को अयोध्या आयेंगे  आदित्य ठाकर, तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या। महाराष्ट्र शिवसेना के नेता व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे के 15 जून को अयोध्या आगमन की तैयारियों को लेकर अयोध्या पहुंचे शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कानपुर में हुए बवाल का मामला गंभीर हो चुका है । यह अंतरराष्ट्रीय मामला हो चुका है, रविवार को कई मुस्लिम देशों ने भारत के एम्बेसडर को बुलाकर आपत्ति जताई है। पैगंबर के बारे में जो भाजपा के प्रवक्ता ने बात कही है इसका समर्थन देश में कोई नहीं करेगा। भाजपा को इस मामले में देश से और खाड़ी के देशों से माफी मांगनी पड़ रही है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के राज ठाकरे के विरोध पर बोले संजय राउत ने कहा बृजभूषण शरण सिंह किसी के दबाव में नहीं आने वाले। उनका अपना नेतृत्व है। माहौल बनाने का उनका अपना एक तरीका है। देश के कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं पहलवान आदमी है।वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। मैं उनको बहुत नजदीक से जानता हूं हमारी उनकी मित्रता है। राज ठाकरे के विरोध को लेकर शिवसेना व बृजभूषण शरण सिंह के डील के सवाल पर संजय राउत कहा क्या डील हो सकती है। जो बात बृजभूषण शरण सिंह ने उठाई क्या उससे कोई सहमत नहीं है। अयोध्या में राज ठाकरे का विरोध जायज है।  कश्मीरी पंडितों के अत्याचार को उन्होंने गंभीर मसला मानते हुए कहा कि यह कोई छिटपुट घटना नहीं है।  कश्मीरी पंडितों को खुलेआम मारा जा रहा है। अब तक पांच हज़ार कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर छोड़ दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है अगर कश्मीरी पंडित जो विस्थापित हो रहे हैं अगर महाराष्ट्र में बसना चाहते हैं तो शिवसेना उनकी पूरी हिफाजत करेगी। उनको पूरा समर्थन देंगे। जो भी उनको मदद चाहिए शिवसेना मदद करने को तैयार है। यह बात किसी बीजेपी का नेता कहता तो हमें आनंद आता। कश्मीर के बारे में भाजपा केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 जून को आदित्य ठाकरे के दौरे की तैयारियों को लेकर वे अयोध्या आए हैं। 15 जून को आदित्य ठाकरे राम लला के दर्शन करेंगे। उनका सरयू आरती का भी कार्यक्रम है। इसके अतिरिक्त कई अन्य कार्यक्रमों भी आदित्य ठाकरे शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र शिव सेना के कई नेता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें