: आईजी के पद प्रोन्नत हुए दीपक कुमार
Tue, Jan 3, 2023
रामनगरी के संतो ने जताया हर्ष, दिया आशीर्वाद
हनुमान बाग के महंत जगदीश दास व श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास ने बाटी मिठाईयां
अलीगढ़ । अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार को आईजी पद पर शासन ने प्रोन्नत किया है। रविवार को नव वर्ष के मौके पर वह आगरा पहुंचकर एडीजी जोन राजीव कृष्ण से मिले। एडीजी द्वारा उनके कंधे पर प्रमोशन बैज लगाया गया और उनको बधाई दी। 25 मार्च 2021 को दीपक कुमार को डीआईजी अलीगढ़ के तौर पर तैनाती मिली थी। 2005 बैच के आईपीएस दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। उन्हें अब शासन स्तर से आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से उनको खूब बधाईयां मिलीं। तो वही रामनगरी अयोध्या में भी हर्ष का माहौल रहा। इसके पहले दीपक कुमार अयोध्या के एस एसपी/ डी आई जी रहें। इनके कार्य करने की क्षमता व लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहें। रामनगरी के संतो के काफी करीब रहें दीपक कुमार। जब उनका प्रमोशन हुआ तो संतों ने हर्ष जताया और खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज व श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास ने बकायदा मिठाईयां बाट कर अपने खुशी का इजहार किया।
: एक देश एक चुनाव व एक देश एक कानून लागू हाे: जगद्गुरू परमहंस
Tue, Jan 3, 2023
एक देश एक कानून और एक चुनाव को लेकर श्रीरामलला सरकार को दिया जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने पत्र
अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी, रामघाट के पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने 'एक देश एक कानून और एक देश एक चुनाव' काे लेकर श्रीरामलला सरकार के नाम एक पत्र मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को साैंपा। साेमवार काे परमहंसाचार्य रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के रामघाट स्थित आश्रम पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुजारी काे पत्र साैंपा। जगद्गुरू परमहंस की मांगाें का बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने भी समर्थन किया है। रामलला के नाम इस पत्र में इकबाल के भी हस्ताक्षर हैं। इस अवसर पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि परमहंसाचार्य ने रामलला के नाम एक पत्र मुझे समर्पित किया है, जिसमें उनकी मांगे हैं एक देश एक चुनाव और एक देश एक कानून लागू हाे। उनकी मांगे बहुत ही अच्छी हैं, जिनका हम भी समर्थन करते हैं। यह पत्र हम श्रीरामलला सरकार काे समर्पित करेंगे। उनसे निवेदन करेंगे कि पत्र में जाे भी मांगे हैं। वह जल्द से जल्द पूरी हाें। उन्होंने कहा कि परमहंसाचार्य का कार्य बहुत ही सराहनीय है। वह हिंदू राष्ट्र काे लेकर पूरे देश में अलख जगा रहे हैं। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि एक देश एक चुनाव व एक देश एक कानून लागू हाे। इसकाे लेकर उन्होंने रामलला काे पत्र साैंपा है। राष्ट्रहित में उक्त दाेनाें कानून भारत सरकार तत्काल बनाकर लागू करे। ऐसी प्रेरणा व सामर्थ्य भगवान रामलला भारत सरकार काे प्रदान करने की कृपा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र स्वस्थ रहें, दीर्घायु हाें। वह भारत काे हिंदू राष्ट्र व अखंड बनाएं। राष्ट्रहित में काम करते रहें।
: सीओ सिटी पर विपक्षी के साथ मिलकर दुकान पर अवैध कब्जा कराने का आरोप
Sat, Dec 31, 2022
पुलिस ने जबरिया रात में 3 बजे लिंटर डालकर दुकान का शटर बन्द कर दिया: प्रेम कुमार सोनी
अयोध्या। रिकाबगंज चौकी क्षेत्र में एक जमीनी विवाद के मामले में पीड़ित ने सीओ सिटी पर विपक्षी के साथ मिलकर जबरिया अपनी दुकान पर कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिकाबगंज बल्लाहाता निवासी प्रेम कुमार सोनी का अलका टॉवर के सामने स्थिति एक दुकान को लेकर आरटीओ ऑफिस के सेवानिवृत्त कर्मचारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव से विवाद विवाद चल रहा था। पीड़ित का कहना है कि जिस भवन को लेकर विवाद चल रहा है उस मे वह बेसमेंट की एक दुकान में वर्ष 2008 से बातौर किरायेदार नगर निगम में दर्ज है। लेकिन खुद को मालिक बताने वाले केके श्रीवास्तव ने जबरिया पुलिस की सीओ के सह पर 23 व 24 दिसम्बर को रात में 3 बजे लिंटर डालकर उसकी दुकान का शटर बन्द कर दिया। यह तब हुआ है जब पीड़ित ने 4 दिन पहले ही इस बात की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को जानकारी दे दी थी कि विपक्षी की नियति ठीक नही है वह ऐसी हरकत कर सकता है। जिस दिन रात में उसकी दुकान बंद की जा रही थी उस दिन रात में 1 बजे तक पीड़ित ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया लेकिन अवैध निर्माण को नही रोका जा सका। पीड़िता का आरोप है कि नियम कानून को ताख पर रखकर सीओ सिटी ने एक पक्षीय कार्यवाही करवाकर उसके साथ अन्याय किया है। पीड़ित प्रेम सोनी ने उच्चाधिकारियों को लिखे शिकायत पत्र में कहा है कि सीओ सिटी ने पीड़ित के फरियाद करने पर खुलेआम धमकी दी है।