: सपा सरकार में किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं: आनंद सेन
Tue, Apr 4, 2023
पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा, साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
जब भी नौजवान सड़क पर उतरता है तो परिवर्तन होकर रहता है: तेजनारायण पाण्डेय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के युवा नेता नरेंद्र यादव निवासी डोभियारा मिल्कीपुर ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी से साइकिल यात्रा की शुरुआत की। साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि नौजवान नेता नरेंद्र यादव साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए ।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि जब भी नौजवान सड़क पर उतरता है तो परिवर्तन होकर रहता है। श्री पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनमानस त्रस्त है महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि नरेंद्र यादव ने जो साइकिल यात्रा निकाली है इससे पूरे प्रदेश में सपा के पक्ष में माहौल बनेगा। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवान की साइकिल यात्रा से पूरे प्रदेश में सपा सरकार के पक्ष में माहौल बनेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव हामिद जाफर मीसम, चौधरी बलराम यादव, मो हलीम पप्पू, संजय यादव, ननकन यादव, जेपी यादव, पंकज पांडे, अंसार अहमद बब्बन, डॉ अनुराग यादव, रोहित यादव भललू, रत्नाकर दुबे, सुरेश कुमार बबलू, अजीत कुमार, राम उजागर आदि लोग मौजूद रहे।
: महंत रामशरण दास को संतों ने किया नमन
Tue, Apr 4, 2023
मौनी जी की छावनी के पूर्वाचार्य महंत रामशरण दास महाराज को पुण्यतिथि पर संतों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी
अयोध्या। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ मौनी जी की छावनी, वासुदेवघाट के पूर्वाचार्य महंत रामशरण दास महाराज को पुण्यतिथि पर संतों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंदिर प्रांगण में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में अयोध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने साकेतवासी महंत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। पूर्वाचार्य के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस अवसर मौनीजी की छवनी के वर्तमान पीठाधिपति महामंडलेश्वर महंत रामप्रिया दास महाराज ने कहा कि उनके गुरूदेव सिद्ध संत थे। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे। जिन्हें सभी लोग मौनी बाबा के उपनाम से भी जानते थे। पूरे देश में व अपने भक्तों में वह इसी नाम से प्रसिद्ध हो गए। जो गौ और संत सेवी थे। उन्होंने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। आजीवन मठ की उत्तरोत्तर समृद्धि लगे रहे । पूर्वाचार्य हम लोगों के बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति सदैव रहेगी। उनके बारे में जितना कहा जाए वह कम ही होगा। वह भगवान राम सीता के अनन्य उपासक और नाम जापक थे। अपने भक्तों एवं शिष्यों को भी नाम जपने के लिए बतलाया। साथ ही साथ उसकी महत्ता बताई। महंत रामप्रिया दास महाराज के शिष्य एवं मौनीजी की छवनी उत्तराधिकारी महंत प्रेमनारायण दास ने पधारे हुए संत-महंत तथा धर्माचार्यों का स्वागत-सत्कार किया। इस मौके पर काफी संख्या में संतों और भक्तगणों ने प्रसाद पाया। पुण्यतिथि पर मणिरामदास छवनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, बावन मंदिर महंत वैदेहीवल्लभ शरण, रामकथाकुंज महंत डॉ. रामानंद दास, महंत राजीवलोचन शरण, महंत मनीष दास, महंत अर्जुन दास, महंत शशिकांत दास, महंत जनार्दन दास, राधेश्याम दास, नागा रामलखन दास, धनेश्वर जी आदि संत-महंत और भक्तगण उपस्थित रहे।
: लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव में सपा पूरी ताकत से उतरेगी : पारसनाथ
Tue, Apr 4, 2023
जिलाध्यक्ष का नगर पंचायत बीकापुर के सपा चेयरमैन पद के प्रत्याशी एवं सभासद प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से किया स्वागत
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का नगर पंचायत बीकापुर के सपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी एवं सभासद पद के प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व उसके कार्यकर्ताओं से हैं ,कार्यकर्ता अगर एकजुट रहते हुए आगे बढ़ेंगे तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है ।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी और अपने प्रत्याशियों को विजय दिलाएगी।पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज नगर पंचायत बीकापुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला सचिव जेपी यादव, रोली यादव, गया प्रसाद यादव, अशोक यादव, संदीप यादव, संजय यादव, आबाद अहमद खा, आशा राम निषाद, बृजेश यादव आदि लोगों ने स्वागत किया इसी के साथ पूर्व सभासद संजय यादव ने साइकिल रैली निकालकर स्वागत स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।बरसाती यादव ने अपने प्रतिष्ठान पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया जिसमें मुख्य रुप से संजय यादव कृष्णा यादव लवकुश यादव आदि लोग शामिल रहे