Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: त्याग तपस्या वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे संत गोपाल दास जी: रामदिनेशाचार्य

बमबम यादव

Mon, Apr 24, 2023

पुण्यतिथि महोत्सव श्यामा सदन पीठाधीश्वर बालयोगी श्री धरदास जी महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

पूज्य महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित करते महंत श्रीधरदास व भक्त गण

अयोध्या। त्याग तपस्या वैराग्य की नगरी अयोध्या जी में अनेक भजनानंदी संतो का बास रहा है जो अपने त्याग तपस्या, भजन और सेवा के बल पर बड़े ही सरलता, स्वभाव से बड़े-बड़े ज्ञानियों को भी परास्त कर दिया। इन्हीं संतों की मणि माला में से एक संत थे श्यामा सदन मंदिर के तृतीय महंत संत गोपाल दास जी महाराज कि द्वितीय पुण्यतिथि श्री महाराज जी के शिष्य श्यामा सदन मंदिर पीठाधीश्वर बालयोगी श्री धरदास जी महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या के संतो महंतों ने श्री महाराज जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य जी महाराज ने  कहा कि संत गोपाल दास जी महाराज परम संत थे मंदिर के विकास के साथ- साथ संत सेवा गौ सेवा मैं हमेशा लीन रहते थे। मंदिर में निरंतर अष्टयाम सेवा चलती रहती थी उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर वर्तमान महंत श्रीधर दास जी महाराज भी आश्रम में निरंतर संत सेवा गौ सेवा कर रहे है और भविष्य में करते रहेंगे। श्यामा सदन पीठाधीश्वर श्रीधर दास जी महाराज ने कहा की गुरुदेव भगवान निरंतर अयोध्या में वास करते हुए भजन करते रहे। हमसे कहते रहते थे कि हमें अयोध्या से बाहर कभी भी ना ले जाना और श्री राम लला की कृपा से गुरुदेव भगवान की सभी इच्छाएं पूरी हुई अंतिम समय में गुरुदेव भगवान गौ दान किए और प्रभु श्री राम की जन्मस्थली में अपने नश्वर शरीर का परित्याग किया। श्री महाराज जी की श्रद्धांजलि सभा में आए संतों का महंत श्रीधर दास ने स्वागत किया। इस मौके पर खाक चौक के श्री महंत बृजमोहन दास, महात्यागी महंत सीताराम दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास जी महाराज, दंत घावन कुंड के महाराज विवेक आचारी, करतलिया आश्रम के महंत रामदास, नागा राम लखन दास, सुदीप भूषण सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित हजारों संतों महंतों ने श्री महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें