: जन्मभूमि पर मंदिर के लिए शताब्दियों से थी प्रतीक्षा,जो अब पूर्ण हुई: महंत शिवराम दास
Wed, Jan 24, 2024
राम भक्त नरेन्द्र बाबा पूर्णागिरि धाम नंदगांव भिवानी हरियाणा से साइकिल चलाकर पहुंचे अयोध्या, रामलला की ज्योति के लिए भेंट किया गाय का शुद्ध घी
अयोध्या। भगवान रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक हो गया है। रामभक्त अपने आराध्य की सेवा के लिए दूर दूर से रामनगरी अयोध्या पहुंच रहें है। आज ऐसा ही एक रामभक्त दोबारा 3000 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए रामनगरी अयोध्या पहुंचा जो अपने गांव से शुद्ध देशी घी भगवान की ज्योति जलाने के लिए लेकर आये और भगवान को समर्पित किये। ये रामभक्त नरेन्द्र यादव जो बाबा पूर्णागिरि धाम नंदगांव भिवानी हरियाणा से साइकिल चलाकर अयोध्या आये है और ये साइकिल चलाते हुए चारों धाम काशी, जगन्नाथ पुरी होते गंगासागर जायेंगे।नरेन्द्र कहते है कि वे 11000 किलोमीटर साइकिल यात्रा करेंगे। रामभक्त नरेंद्र ने कहा कि वे 3 मार्च 2021 को अयोध्या साइकिल से ही आये थे और भगवान श्रीरामलला को चांदी की ईट समर्पित किया था और आज जब भगवान का दिव्य मंदिर बन गया है तो ज्योति के लिए देशी घी समर्पित कर रहें है।
रामनगरी के रामघाट स्थित केशव बिहार सदन में युवा महंत शिवराम दास के नेतृत्व में उनके शिष्य नरेन्द्र यादव जो भिवानी हरियाणा से साइकिल से चलकर अयोध्या आकर भगवान रामलला को चांदी की शिला समर्पण किये। ये शिला महंत शिवराम दास नरेन्द्र यादव राजन मौर्या व बृजेश कुमार ने विहिप के केंद्रीय मंत्री पंकज सिंह को भेंट किया। राम मंदिर में अब तक 2300 करोड़ से अधिक धनराशि ट्रस्ट के खातों में पहुंच गया और अब विदेशों में रहने वाले राम भक्त भी इस अभियान शामिल हो सके इसके लिए जल्द ट्रस्ट की अगली बैठक निर्णय लेगी। नरेन्द्र यादव ने कहा कि भगवान रामलला का भव्य मंदिर बन गया इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमे मेरा भी कुछ अंश मिल जाने से मेरा परिवार भी धन्य हो गया है।
केशव बिहार सदन में युवा महंत शिवराम दास ने कहा कि भूमि पूजन के समय ही शिष्य ने संकल्प लेकर शिलादान किया था। महंत शिवराम दास ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर रामलला का दिय भव्य मंदिर भक्तों से सीधा जुड़ा है। इससे वे गर्व से कह सकें कि यह मंदिर हमारा है। तभी तो ये सिर्फ राम मंदिर नहीं अपितु एक राष्ट्र मंदिर है। उन्होंने कहा कि यह कि श्रीराम हमारे प्राण धन हैं और जन्मभूमि पर जिस मंदिर के लिए शताब्दियों से प्रतीक्षा होती रही, आज वह बनकर तैयार हो गया। राम मंदिर की भव्यता में कोई कमी नहीं है।
: रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्थाएं हुई धराशायी
Tue, Jan 23, 2024
भीड़ के दबाव में कई लोगों की हालत बिगड़ी, आलाधिकारियों ने सम्भाला मोर्चा
अयोध्या। नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच गई। इससे व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। गर्भगृह में भारी भीड़ के दबाव के कारण कई लोगों की हालत बिगड़ गई। कुछ लोगों की सांसें फूलने लगीं तो कई लोग चोटिल हो गए। ऐसे लोगों को श्रीराम अस्पताल इलाज के लिए लाया जाता रहा। शाम छह बजे तक 102 लोगों को अस्पताल लाया गया। इसमें 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि इतने ही लोगों को भर्ती किया गया है। सीएमएस आरके शर्मा के अनुसार ज्यादातर मरीज सांस फूलने, चक्कर आने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण पहुंचे हैं। सुबह आरती के बाद भीड़ का रेला लगभग 9 बजे तक निर्वाध रूप से प्रवेश करता रहा। इसके बाद जिले के अधिकारियों ने एसएसबी और आरएएफ को बुलाकर भीड़ को अंदर जाने के लिए व्यवस्थित किया। इस बीच भारी भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक 102 मरीजों का श्रीराम अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इसमें से ज्यादातर लोग सांस फूलने और सीने में दबाव पड़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण बीमार हुए। कई लोगों के सीने और शरीर मे फ्रैक्चर भी हो गया है। विभिन्न प्रकार से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। 8 मरीजों को दर्शन नगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इतनी ही संख्या में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों को रेफर किया गया है उनमें माता प्रसाद, विनीत चौहान, प्रिया शुक्ला, विनोद कुमार, पथ पवन, प्रमोद, मुरली कुंज और नवधन पीप पाड़ी शामिल हैं।
भारी भीड़ की सूचना पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नयर पहुंचे। व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहे। यात्री सुविधा केंद्र में अभी चेकिंग काउंटर्स नहीं बन पाए हैं। इसलिए छोटे-छोटे स्पॉट बनाकर पुलिस लोगों का सामान चेक कर रही थी। ज्यादातर लोगों के बैग चैक किए जाते रहे। कपडे़ के अंदर क्या रखा है, इसकी बारीकी से निगरानी नहीं हो पा रही थी। यही वजह है कि फोन लेकर भी श्रद्धालु अंदर पहुंच गए। पहले ही दिन ट्रस्ट की लॉकर सुविधा फेल हो गई। भारी भीड़ के चलते कुछ श्रद्धालु रामलला के दर्शन किए बिना ही लौट गए।
: डीएम ने 15 मजिस्ट्रेटों की लगाई ड्यूटी
Tue, Jan 23, 2024
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात श्रद्वालुओं का लगातार आवागमन हो रहा है, जिसमें अयोध्या धाम क्षेत्र में काफी भीड़ हो रही है। श्रद्वालुओं के दर्शन व आवागमन की सुविधा व शांति, सुरक्षा, यातायात व लोक व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट ड्युटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक लगायी जाती है, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु जितेन्द्र कुमार कुशवाहा अपर जिला मजिस्ट्रेट, मंदिर परिसर के अंदर दर्शन का मुख्य द्वार व आस-पास का क्षेत्र की संदीप श्रीवास्तव आर0एम0 व यामिनी रंजन पी0ओ0 डूडा, बिड़ला धर्मशाला तिराहा हेतु अशोक कुमार सैनी डिप्टी कलेक्टर व के0एन0 सुधीर उप प्रभागीय वनाधिकारी की ड्युटी लगायी है। इसी क्रम में बिड़ला धर्मशाला से दर्शन का मुख्य प्रवेश द्वार पर अभिषेक कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टव व डा0 जगदीश सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बिड़ला धर्मशाला से लता मंगेशकर चैक तक प्रवीण कुमार डिप्टी कलेक्टर व अजित प्रताप सिंह जिला खाद्य विपणन अधिकारी, श्रृंगार हाट तिराहा पर श्री अरविन्द कुमार डिप्टी कलेक्टर व श्री ब्रजेश कुमार मिश्र जिला पूर्ति अधिकारी, लता मंगेशकर चैक से धर्मपथ पर अंशुमान सिंह डिप्टी कलेक्टर व अमरेश पांडेय जी0एम0डीआईसी तथा उदया चैराहा से बिड़ला तिराहा व आसपास के क्षेत्र हेतु राम प्रसाद त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर व मोहित कुमार उप मुख्य परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम की ड्युटी लगायी है।