: रुदौली के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ रहा रुदौली का लाल 'रुश्दी'
Thu, Feb 17, 2022
जिनको बैसाखियों की जरूरत, वो करते हैं गठबंधन, बसपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अब्बास अली जैदी
क्षेत्र में जनसम्पर्क करते बसपा प्रत्याशी
लोगों से मिलतें रुश्दी मिंया
अपने घर के लाड़ले के लिए रुदौली वासियों ने खोला अपने दिल का दरवाजा, कहा बाहरियों से रुदौली को होगा बचाना
रुदौली विधानसभा क्षेत्र में बसपा से रुश्दी ने बिगाड़ा सपा भाजपा का समीकरण
रुदौली, अयोध्या । उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले रुदौली सरजमीं के लोकप्रिय नेता अब्बास अली जैदी रुश्दी के लड़ने से समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी का चुनावी समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गया है। इसके पीछे रुश्दी को लेकर क्षेत्र की जनता का असीम प्यार दुलार ही है। कल तक जो बात रुश्दी मिंया कह रहे थे कि इस बार स्थानीय जनप्रतिनिधि होना चाहिए वही बात अब रुदौली की अवाम भी बोलने लगी। रुदौली की जनता कह रही है रुदौली के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ रहा रुदौली का लाल। जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि इस बार कोई गलती नही होगी। वह अपना ही जनप्रतिनिधि चुनेंगे। रुदौली वासियों का रुश्दी मिंया के प्रति ये अपनापन ये साफ संदेश दे रहा है कि जनता ने अपने महबूब नेता के लिए अपने दिलों के दरवाजे को खोल दिया है। रुश्दी मिंया अपनी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लगातार क्षेत्र में घर घर जनसम्पर्क कर रहे है। अब्बास अली जैदी रुश्दी मिंया बसपा सुप्रीमो मायावती के सुशासन व कार्यों के बल पर अपनी जीत मान रहे है। साथ ही वह भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे है। रुश्दी कहते है कि आज भी लोग मायावती जी के सरकार की प्रशंसा करते है। भाजपा सरकार केवल लूट व गुण्डागर्दी व मजहबी नफरत के नाम से जानी जाती है।
रुश्दी मिंया ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में बीएसपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसमें ये दो चरण निकल चुके हैं, इसका बड़ा योगदान होगा। हमारे गठबंधन का सवाल ही कहां उठता है। हम लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। गठबंधन तो लोग कर रहे हैं, जो अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे थे। जिनको बैसाखियों की जरूरत थी, उन लोगों ने गठबंधन किया है। बसपा प्रत्याशी रुश्दी मिंया ने कहा कि विधानसभा 2007 में जितनी सीटें आयी थी, उससे कहीं ज्यादा सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। बहनजी ने कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम सबसे पहले बेराजगारी दूर करेंगे।
: संतो ने सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान को दिया ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद
Wed, Feb 16, 2022
कहा, हाजी फिरोज खान गब्बर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं
जनसंपर्क में लोगों के मिल रहे प्यार से गदगद हो उठे सपा प्रत्याशी गब्बर
सपा प्रत्याशी गब्बर का चुनाव हुआ मजबूत, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
सोहावल,अयोध्या। बीकापुर विधानसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो गया है। रामनगरी के साधु संत इस बार खुलकर समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर का समर्थन कर रहे है। रामनगरी के साधु संत गब्बर को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि हाजी फिरोज खान गब्बर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। सोहावल स्थित सपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर एक दर्जन से अधिक साधु-संतों के साथ अपना आशीर्वाद देने आये महंत दिलीप दास जी महाराज ने व्यक्त किया। संतोष दास जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से सिर्फ किसान, नौजवान ही नहीं बल्कि संत समाज भी पीड़ित है वर्तमान भाजपा सरकार ने मठ, मंदिरों पर भी टैक्स लगा दिया है।
महंत दिलीप दास महाराज जी ने अपना पूरा आशीर्वाद और समर्थन हाजी फिरोज खान गब्बर को देते हुए बीकापुर की जनता से चुनाव जिताने की अपील की। इस मौके पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर, महंत दिलीप दास जी महाराज, संतोष दास जी महाराज, हरीश चंद्र दास नागाजी, कविराज दास जी, महाराज रामचंद्र जी, स्वामी दिलीप दास जी, साधु हरिदास जी, बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, जय सिंह यादव, शोभाराम पांडेय, सोनू तिवारी, विजय तिवारी फूल चंद तिवारी, अवधेश गोस्वामी, मनोज पाण्डेय, संकटा निषाद, राम चेत यादव, राम चंदर रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
: रजनी सिंह ने थामा सपा की दामन
Wed, Feb 16, 2022
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की महिला ज़िला अध्यक्ष रजनी को सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने झंडा सौपकर सदस्यता ग्रहण कराया
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष रजनी सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण की पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पार्टी का झंडा सौपकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। रजनी सिंह जी के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि रजनी सिंह जी महिलाओं में बहुत लोकप्रिय है इनके आने से बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं का समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। रजनी सिंह ने कहा कि मैं पूरी लगन से पार्टी का काम करूंगी और बहुत जल्द मेरे और भी पदाधिकारी पार्टी की सदस्यता लेंगे।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, प्रवक्ता राकेश यादव, पार्षद उमेश यादव फरीद कुरैशी , सुरेंद्र यादव, आभास कृष्ण यादव कान्हा शाहबाज लकी, विक्की यादव आदि लोग उपस्थित रहे।