: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर सपाईयों ने किया जनसंपर्क
Wed, Feb 23, 2022
रामनगरी अयोध्या में महंत बालयोगी रामदास ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया इसमें मुख्य रूप से अयोध्या विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा आगामी 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उत्सव जैसा माहौल है स उन्होंने कहा अयोध्या में जिस तरह से व्यापारियों युवाओं और जनता के बीच में उत्साह दिखाई दे रहा है इसे देख कर लग रहा है कि जो अत्याचार इन्होंने व्यापारियों और यहां की गरीब जनमानस को अयोध्या से उजाड़ने का काम किया है यही जनता इनकी जमानत जप्त कर देगी और 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी बैठक में सभी नेताओं ने आगमन की तैयारी को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। तो रामनगरी अयोध्या में करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने नगरी में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवारों को लेकर जुलूस निकाला जो रामनगरी के रोड पर समाजवादी पार्टी के पक्ष में जमकर माहौल बनाया। महंत बालयोगी रामदास महाराज ने युवा दिलों की धड़कन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक स्वागत होगा। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण को श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जय शंकर पांडे, पार्षद हाजी असद बाबू छेदी सिंह, जाकिर हुसैन पाशा, जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, सचिव शक्ति जायसवाल, गणेश पांडे, राम बक्स यादव असलम पठान, मुकेश यादव, आशीष पांडे दीपू आकाश यादव शिवांशु तिवारी , विजय यादव, के पी सिंह राकेश पांडे, रवि आजाद डॉ अनुराग आनंद यादव सुल्तान अंसारी, संतोष मिश्रा, नीटू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
: भाजपा शासन में संविधान तक सुरक्षित नहीं : आर.के. चौधरी
Wed, Feb 23, 2022
बीकापुर विधानसभा में सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के समर्थन में हुआ विशाल जनसभा, जुटे हजारों लोग, लगें अखिलेश यादव गब्बर भैया जिंदाबाद के गगनभेदी नारे
सोहावल-अयोध्या। वर्तमान भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को समाप्त करने की साजिश कर रही है। अब भाजपा शाशन में संविधान भी सुरक्षित नही है। संविधान की रक्षा के लिए प्रदेश में सपा की सरकार लाना जरूरी है। उक्त उद्गार आज बीकापुर विधानसभा स्थित बड़ा गांव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक बड़ी जनसभा में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने व्यक्त किया।
आरके चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरा दलित, पिछड़ों के साथ ही साथ सर्व समाज एकजुट होकर वर्तमान यूपी सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि सपा सरकार आने पर क्षेत्र में किसी भी कमजोर वर्ग के साथ अन्याय नहीं होगा। इसलिए आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताकर सपा को मजबूत करें । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता राम खेलावन दादा एवं संचालन पूर्व प्रधान विरेंद्र यादव ने किया। इस जनसभा में हजारों लोगों के जुटने से जबरदस्त माहौल बन गया। चारों तरह हजारों समर्थक लगातार अखिलेश यादव गब्बर भैया जिंदाबाद के गगनभेदी नारा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधान सभा प्रभारी एजाज़ अहमद, जिला पंचायत सदस्य अजय रावत, प्रधान राम चंद्र रावत, शरद पासवान, पप्पू पासी, दयानंद पासी, अशोक पासी, ज्ञान पासी, जय सिंह यादव, अवधेश गोस्वामी, रिंकू रावत, जोखू राम, जित रावत, रामचेत यादव,घ् औरौनी पासवान, कल्लू पासी, गोलू, पासी, रंजीत कुमार पासी, सुनील कुमार पासी, राजू कुमार गौड़, अमित कुमार पासी, अजय कुमार पासी, सूरज कुमार पासी, सतीश कुमार पासी, राम धोक रावत, पवन रावत, सोमनाथ रावत, श्रीराम कोरी, जोखू लेखपाल, जगन्नाथ पासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
: सुरसरि मंदिर में धूमधाम से मनाया गया ओंकार जयंती
Mon, Feb 21, 2022
अखिलभारत जयगुरु संप्रदाय के मठ मंदिरों समेत में 29 से अधिक अखण्ड महामंत्र संकीर्तन केंद्रों, 125 करोड़ हस्तलिखित रामनाम के समर्पित मंदिरों की स्थापना जैसी असंख्य सेवाएं आज भी निर्बाध रूप से है जारी
अयोध्या। अखिलभारत जयगुरु संप्रदाय की ओर से सोमवार को बंगाली बाबा सीतारामदास ओंकारनाथ जी जयंती जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रामनगरी के सुरसरि मंदिर भजन पूजन अर्चन के साथ वृहद भंडारा हुआ। आश्रम से जुड़े अखिलभारत जयगुरु संप्रदाय ट्रस्टी प्रियनाथ चटोपाध्याय ने बताया कि जयंती महोत्सव की शुरुआत सोमवार को सुबह 8 बजे जन्म आरती से हुआ इसके बाद पुष्पांजलि किया गया व भक्त बाबा का जीवन परिचय दिये। समारोह में सुबह 10 बजे से चैतन्य महाप्रभु मंदिर की मंडली ने संकीर्तन किया।दोपहर 12 बजे सामूहिक आरती होकर वृहद भंडारा किया गया। अखिलभारत जयगुरु संप्रदाय के ट्रस्टी प्रियनाथ चटोपाध्याय कहते है कि युवावस्था में ही श्री ठाकुर पूज्य सीताराम दास ओंकार नाथ देव जी परमगुरु शिव के दर्शन को प्राप्त कर पूर्णता प्राप्त की।आध्यात्मिक साधना में लीन रहते थे। यह आत्म-संगोपन सिर्फ एक गृहस्थ के आदर्श को दर्शाने के लिए थी कि साधारण गृहस्थ कैसे जीवन व्यापन करे। यह देखकर उस समय के महान संत कहते थे अब तक लोग संतों के दर्शन के लिए आते थे अब वे दर्शन के लिए इस गृहस्थ के घर जाएंगे। प्रियनाथ जी अपने गुरु के बारें में बताते हुए कहते है कि सीतारामदास नाम उनके गुरुदेव ने पहले ही दिया था। तत्पश्चात ओंकारनाथ नाम का अवतरण हुआ। उसी समय 13 जनवरी 1937 को त्रिवेणी में गुरुदेव आनुष्ठानिक रूप से कौपिन धारण कर सीतारामदास ओंकारनाथ का नाम अपनाया। इसी दिन से कश्यप गोत्र के प्रबोधचंद्र ने सब कुछ त्याग दिया और संत श्री सीतारामदास ओंकारनाथ का आध्यात्मिक तपस्वी जीवन अच्युतगोत्रीय रामानुज रामानंद वैष्णव के रूप में आरम्भ हुआ। प्रियनाथ ने कहा कि श्री सीताराम दास ओंकार नाथ देव जी ने अपने शिष्यों को भगवान के पवित्र नाम लेना आध्यात्मिक ग्रंथों का अध्ययन आध्यात्मिक व्रतपालन उपवास और त्योहारों का पालन करना बताते हुए एक आदर्श गृहस्थ जीवन का निर्वाह करने का सीखा गये आज भी उनके अनुयायी अपने गुरु के बताये मार्ग का अनुशरण कर रहे है। जय गुरु सम्प्रदाय से जुड़ी इंद्राणी जी कहती है कि अखिलभारत जयगुरु संप्रदाय में मंदिरों की स्थापना की गई जीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया नरनारायण सेवा मानव जाति के लिए सेवा कपड़ा दान पिताओं को सहायता जिन्हें अपनी बेटियों की शादी करने की सेवा सैकड़ों गरीबों को आजीवन सहायता गरीब छात्रों के लिए नि: शुल्क स्कूल 29 से अधिक अखण्ड महामंत्र संकीर्तन केंद्रों की स्थापना 125 करोड़ हस्तलिखित रामनाम के समर्पित मंदिरों की स्थापना ऐसी असंख्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहीं।