: चरण दर चरण साइकिल पर पड़ रहे वोट,आ रहे अखिलेश: लीलावती
Fri, Feb 18, 2022
कहा, दो चरणों के चुनाव में जनता का उत्साह समाजवादी पार्टी के पक्ष में रहा अब तीसरे चरण में बहुत भारी उत्साह से जनता ओतप्रोत है
जनता को सपा मुखिया अखिलेश यादव से है उम्मीद, घोषणा पत्र वचन पत्र के रुप में जारी, वह जनता के हित का है, सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं जो भी कहा है करके दिखाया है
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अयोध्या विधान सभा के गांव चांदपुर ,डाभा सेमर,अकवारा, सनेथू ,अंजना बनके गांव,में जनसंपर्क करते हुए सनेथू एवं चांदपुर में चौपाल लगाकर जनता को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में लगाकर जनता उत्साह के साथ साइकिल का बटन दबाएं है अब तीसरे चरण में बहुत भारी उत्साह से जनता ओतप्रोत है। श्रीमती कुशवाह ने कहा कि लोगों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही उम्मीद है जो घोषणा पत्र जारी हुआ है वह जनता के हित का है कहा कि सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं है।जो भी कहा है करके दिखाया है। श्रीमती प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री , महिलाओं को 1500 प्रति माह समाजवादी पेंशन, पांच साल राशन फ्री,साथ में एक लिटर देशी घी , सरसों का तेल, चीनी भी ,मिट्टी का तेल भी मिलेगा। बेटियों को कन्या विद्या धन ,बच्चों को लैपटॉप ,किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा, एवं छुट्टा जानवरों से फसल बचाने के लिए उपाय किया जाएगा । साथ में महिला सभा की जिला अध्यक्ष आस्था सिंह कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार बनाने के लिए अयोध्या के पांचों विधान सभा सीट जिताकर लखनऊ भेजा जाएगा। चौपाल में। रामचंद्र मौर्य, नरेंद्र देव मौर्य, भीमल कुशवाहा, पंकज यादव, राजाराम यादव, ओमप्रकाश मौर्य, लक्ष्मी मौर्य, रेखा यादव, सुनरा यादव, गीता मौर्य, राधा यादव आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें। एवं सरकार बनने का संकल्प लिया।
: सपा प्रत्याशी गब्बर के पक्ष में जनता से अपील करेगी बामसेफ
Fri, Feb 18, 2022
बामसेफ के एक दर्जन पदाधिकारियों ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
सोहावल-अयोध्या। बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर की जीत सुनिश्चित कराने के लिए बाम सेफ रात दिन मेहनत करेगी उक्त उद्गार आज केंद्रीय चुनाव कार्यालय सोहावल पर बामसेफ के एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ पहुंचे मंडल कोऑर्डिनेटर दीपक नारंग ने अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि वर्तमान योगी सरकार मैं बाबा साहब का संविधान खतरे में है अब बाबा साहब के अनुयायियों की जिम्मेदारी बनती है कि इस संविधान विरोधी सरकार को हटाने के लिए बीकापुर विधानसभा से हाजी फिरोज खान खबर को भारी मतों से चुनाव जिताएं। इस मौके पर बामसेफ युवा मोर्चा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर बृजेश रावत, प्रदेश सचिव अमरनाथ चौधरी, इंद्र कुमार राजवंशी, विशाल रावत, विवेक श्रीवास्तव, राम जी सावन, मुनव्वर हुसैन ने सपा प्रत्याशी अपना समर्थन देते हुए अखिलेश यादव जी को मंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधान सभा प्रभारी एजाज़ अहमद, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, वरिष्ठ नेता राम चेतत यादव, जगजीवन पटेल, शरद पासवान, प्रदीप यादव फौजी, अशोक कुमार, अवधेश गोस्वामी, अमित लाल वर्मा, राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, अशोक यादव, राकेश यादव, दयाशंकर भारती आदि मौजूद रहे।
: हिंदू समाज पार्टी ने सपा को दिया समर्थन
Fri, Feb 18, 2022
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत हिंदू समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त की, इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा आज हिंदू समाज पार्टी के समर्थन से समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत हुई है और निश्चय ही अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी होगी और 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया समर्थन देने वालों में हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश पांडे, राजकुमारी उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या, सुभाष यादव,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,पिंकी रावत, घनश्याम पासवान, महेश कुमार,स्वामीनाथ प्रजापति,बजरंगी प्रजापति, अनिल यादव, फूलचंद वर्मा, मुनक्का देवी, बिंदु देवी, सुहागी,,देवी,सुनीता देवी, रूबी आदि लोग रहे, इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम,अनिल यादव,गौरव पांडे, अजय विश्वकर्मा ,शाहबाज़ लकी, विशाल पाल टिंकू,जगदीश यादव,आदि लोग मौजूद रहे।