: नन्दनी नगर से बैठकर करुंगा अयोध्या वासियों की सेवा: बृजभूषण शरण सिंह
Fri, Jun 3, 2022
संतो, सरयू मैया व हनुमानजी की कसम खा कर कहता हूँ नहीं लड़ूंगा अयोध्या से चुनाव: सांसद कैसरगंज
कहा,अयोध्या धाम का कर्ज हम जीवन भर नही उतार सकते,रामनगरी के संतो का खून है हमारे अंदर
सांसद ने स्व महंत हरिशंकर दास,महंत ज्ञानदास महाराज, महंत डा रामविलास वेदांती, अधिकारी राजकुमार दास, महंत बलराम दास व पुजारी हेमंत दास का लिया नाम
अयोध्या। 5 जून को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने व उत्तर भारतीय के सम्मान को बुलंद करने के पावन उद्देश्य से कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद अयोध्या के संतो के दुलारे बृजभूषण शरण सिंह लगातार संघर्ष करते हुए रोड पर पसीना बहा रहे है। उम्र के इस पड़ाव पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह के परिश्रम को देख हर कोई तारीफ कर रहा है। नेताजी का अयोध्या के प्रति इतना लगाव देख अयोध्या वासी मुक्त कंठ से सांसद बृजभूषण शरण सिंह की तारीफ कर रहे है। आज अयोध्या की हर गलियों में सिर्फ नेता बृजभूषण की चर्चा हो रही है। अपने 5 जून के कार्यक्रम को और कसने व तैयारियों के क्रम में आज पूज्य परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज के समाधि स्थल पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मत्था टेका। इसके बाद हवन पूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। महंत डा रामविलास वेदांती, श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, हनुमानगढ़ी से महंत बलराम दास, महंत इन्द्रदेव दास, संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, कामधेनु आश्रम के महंत महामंडलेश्वर आशुतोष दास नारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या से संत महंत ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत कर उनको दर्जनों गदा भेंट कर आशीर्वाद दिया। लोगों के इस प्यार दुलार अपना पन देख सांसद बृजभूषण शरण सिंह खुद को रोक न पाये और भावुक हो गये। उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि कुछ लोग कह रहे है कि मेरा ये अभियान चुनावी है मुझे यहां से चुनाव लड़ना है। मै उन सभी लोगो को साथ में पूरे अयोध्या वासियों को ये आश्वासन देता हूँ सरयू मैया को साक्षी मान कर, संतो को साक्षी मानकर वचन देता हूँ कि मै अयोध्या से कोई चुनाव नही लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या की रक्षा भरत जी महाराज ने नन्दी ग्राम से रहकर तपस्या करते हुए रामजी के खड़ाऊ रखकर की थी उसी प्रकार मै नन्दनी नगर बैठकर सरयू जी के उसपार रहकर सेवक की तरह अयोध्या वासियों की सेवा करुंगा संतो की सेवा करुंगा। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मै नन्दनी नगर से ही सभी संतो की सेवा अनवरत करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे अन्दर संतो का खून है। जब मुझे खून चाहिए था तो हमारे बड़े भाई पूज्य महंत ज्ञानदास महाराज ने मुझे खून देकर मेरी जान बचायी थी उनका ऋण मै आजीवन नही उतार सकता हूँ। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब मैं तिहाड़ जेल में बंद था तो अयोध्या के संतों ने गोण्डा में मेरे चुनावी रैली को सफल बनाया था ये सब संतों का प्रेम और आशीर्वाद ही है जो मै आज यहा हूँ। नेताजी अपने संबोधन में स्व महंत हरिशंकर दास,महंत ज्ञानदास महाराज, महंत डा रामविलास वेदांती, अधिकारी राजकुमार दास, महंत बलराम दास व पुजारी हेमंत दास का नाम लिये। इस सफल व ऐतिहासिक कार्यक्रम में नेताजी के करीबी नन्दनी नगर सज जुड़े महेंद्र त्रिपाठी का बड़ा योगदान रहा।
: रामकचेहरी मंदिर में भगवान लक्ष्मी-नारायण की हुई प्रतिष्ठा
Fri, Jun 3, 2022
मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, संत धर्माचार्यों का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। रामजन्मभूमि के निकट रामकोट क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पीठ रामकचेहरी चारधाम मंदिर में भी भगवान लक्ष्मी-नारायण के प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य उत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाले भगवान के विग्रह के षोडशोपचार पूजन के बाद धूमधाम से उनकी शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर आनंद भवन-कनक भवन व बड़ा स्थान होकर अमावा मंदिर होकर वापस पर गंतव्य पर लौटी। यात्रा की वापसी पर आरती-पूजन के उपरांत भगवान के विग्रहों को सिंहासन पर प्रतिष्ठित किया गया। इसके उपरांत भगवान के कल्याणोत्सव भी विधि विधान से आयोजित हुआ। तदुपरांत अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन-पूजन से हुई। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ और संत-महंतों का अभिनंदन मंदिर के महंत शशिकांत दास व पत्थर मंदिर महंत मनीष दास ने किया।
मंदिर में भगवान राम-जानकी के अलावा भगवान जगन्नाथ के विग्रह पहले से मौजूद हैं। इसके अलावा मां दुर्गा के मंदिर के अतिरिक्त शिवालय भी है। मंदिर महंत शशि दास ने बताया कि लखनऊ के भक्त अजय रस्तोगी व उनके दो भाईयों श्याम रस्तोगी व राम रस्तोगी ने संयुक्त रुप से भगवान की प्रतिष्ठा करने की इच्छा व्यक्त की थी। महंत शशिदास दास ने बताया कि भक्तों के आग्रह को स्वीकार करते हुए प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामवल्लभा कुंज के महंत रामशंकर दास वेदांती, रंगमहल महंत रामशरण दास, जानकी घाट के महंत जन्मेजय शरण, बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास, महंत रामकुमार दास, महंत गिरीश दास, महंत रामजी शरण, महंत अंजनी शरण, महंत अर्जुन दास, रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, डा. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, पार्षद रमेश दास के अलावा महंत सुरेन्द्र दास सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
: अध्यापिका की नृशंस हत्या पर हुई शोक सभा
Thu, Jun 2, 2022
भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था की हालत बदतर : दानबहादुर सिंह
अयोध्या। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सपा कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर अध्यापिका सुप्रिया वर्मा की नृशंस हत्या पर शोक सभा हुई । सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन इस हत्याकांड का पर्दाफाश करें अन्यथा शिक्षक सभा सड़क पर उतरने को बाध्य होगी ऐसी जघन्य हत्या को सहन नहीं किया जा सकता । शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जनपद मे रहने के बावजूद अपराधी इतना बड़ा कांड करने में सफल हुए जो या दर्शाता है कि शासन और प्रशासन का अपराधियों में जरा भी भय नहीं है शोक सभा का संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव जिला सचिव शिक्षक सभा जगन्नाथ यादव दलसिंह सत्य प्रकाश करुणाकर यादव लालचंद यादव जयप्रकाश चौरसिया ननकन यादव रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।