: गुरु और शिष्य की परंपरा आज भी संतो की उदासीन परंपरा में संरक्षित
Mon, Sep 12, 2022
बाबा संगत बक्स उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली में गुरु पर्व महोत्सव सादगी के साथ शुरु
20 को गुरु पर्व का मुख्य उत्सव, धर्म ध्वजा का होगा विशेष पूजन व आश्रम में समाधिस्थ महापुरुषों को दी जायेगी श्रद्धांजलि
अयोध्या। गुरु और शिष्य की परंपरा आज भी संतो की उदासीन परंपरा में संरक्षित है। वैसे तो पूरी राम नगरी अयोध्या में गुरु शिष्य की परंपरा अपने रस की सुगंध से महकती रहती है लेकिन त्याग तपस्या की प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा संगत बक्स उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली में प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष के अवसर पर अपने गुरु स्मृति में समारोह से गुंजायमान होती रहती है। प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में अपने गुरुओं को नमन करने इस परंपरा से जुड़े हजारों शिष्य देश के कोने-कोने से आश्रम में पहुंचते थे और नमन करते थे। उदासीन ऋषि आश्रम के युवा महंत डॉ भरत दास जी महाराज ने बताया गुरु पर्व मनाया जा रहा है जिसमें 12 सितंबर से ही श्रीमद् भागवत महापुराण का पाठ प्रारंभ कर दिया गया जिसका पारायण 18 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि 200 वर्ष पहले भजनानंदी सिद्ध संत संगत बक्स बाबा ने इस आश्रम की स्थापना की थी और देश के कोने कोने में उनके शिष्य थे और वह सभी लोग गुरु पर्व के अवसर पर आश्रम में आकर के गुरु भगवान को नमन करते थे। संगत बाबा के साथ आश्रम से जुड़े सभी यशस्वी संतो को याद किया जाएगा।
19 सितंबर को राम चरित मानस पाठ शुरु होगा जिसका समापन 20 को होगा। इसके साथ ही धर्म ध्वाजा का विशेष पूजन व आश्रम में समाधिस्थ महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। गुरु पर्व का समापन 22 सितंबर को आयाराम अखाड़े में भंडारे के साथ होगा।
: जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से तपस्वी छावनी के महंथी विवाद का हुआ पटाक्षेप
Sun, Sep 11, 2022
साकेतवासी महंत सर्वेश्वर दास महाराज का संयुक्त रुप से 12 सितंबर को होगा तेरहवीं भंडारा, महंत पद का निर्णय न्यायालय पर छोड़ा
अयोध्या। 30 अगस्त से आचार्य पीठ तपस्वी छावनी में चल रहा महंथी के विवाद जिला प्रशासन के पहल पर हुआ पटाक्षेप। सभी अटकलों पर लगा विराम दोनों पक्ष साकेत वासी महंत सर्वेश्वर दास महाराज का संयुक्त रुप से 12 सितंबर को करेंगे तेरहवीं का भंडारा महंत पद का निर्णय न्यायालय पर छोड़ा गया। डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या के संतो के पहल से विवाद को सर्वसम्मति से हल कर लिया गया है। 12 तारीख को सभी लोग मिलकर के महाराज जी के तेरहवीं पर भंडारा करेंगे इस पर कोई बात विवाद नहीं होगा। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था जैसे पहले थी वैसे चलती रहेगी दोनों पक्षों के सहमति से सभी काम होंगे कोई विवाद होने की संभावना नहीं है फिर भी सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रहेगी।
परमहंस आचार्य ने बताया की पूज्य साकेत वासी महंत सर्वेशर दास के साकेत वास के उपलक्ष्य में 12 तारीख को भंडारा सुनिश्चित हुआ है जो हमारे और दिलीप दास महाराज के सहयोग से संपन्न होगा महंती का निर्णय न्यायालय पर छोड़ दिया गया है जो न्यायालय निर्णय लेगा वह हम लोगों को सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि हमारे बीच जो थोड़ी बहुत मतभेद था उसको समाप्त कर लिया गया है अब कोई विवाद नहीं है मैं सभी संतो के चरणों में दंडवत करते हुए क्षमा मांगता हूं कि अगर मन क्रम वचन से मुझसे कुछ भूल हो गई हो या मैंने अपशब्द कहा हो तो मुझे क्षमा करें और सभी लोग आपसी सहयोग से भंडारे को संपन्न कराएं।
जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद के महंत दिलीप दास महाराज ने बताया कि कोई भी किसी प्रकार का मतभेद नहीं है 200 महंतों के बीच भंडारा संपन्न होगा और आपसी मतभेद को समाप्त कर लिया गया है हमारे बीच में अब कोई विवाद नहीं है जो भी न्यायालय में में निर्णय होगा वह मान्य होगा। जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि अयोध्या के सभी संतो महंतों के सुझाव से और आपसी सहमति से निर्णय लिया गया जो सभी को सर्वमान्य है और 12 सितंबर को सभी की उपस्थिति में भंडारा होगा। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन का भी धन्यवाद देता हूं जो इतनी सूझबूझ के साथ समस्या का हल कराया और सभी पूज्य संतों महंतों को भी मैं धन्यवाद देता हूं कि आपसी सहमति से सारे काम संपन्न होंगे।इस मौके पर हनुमानगढ़ी के महंत माधव दास,संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, विन्दुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य की शिष्य मंगल पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास, महंत बलराम दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डॉक्टर महेश दास,महंत डॉ रामानंद दास, वैद्य मंदिर के महंत राजेंद्र दास, खाक चौक के श्री महंत बृजमोहन दास, संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास, हनुमानगढ़ी के महंत नंदराम दास, पुजारी हेमंत दास, मामा दास, अभिषेक दास सहित दर्जनों संत महंत उपस्थित रहे।
: नीट परीक्षा में सफल बच्चों को किया सम्मानित
Fri, Sep 9, 2022
नीट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने किया सम्मानित
सोहावल-अयोध्या। बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे लोकप्रिय नेता समाजसेवी हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के रहने वाले छात्रों को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके घर पर पहुंच कर फूल माला भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हाजी फिरोज खान ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयनित होना निश्चित ही बच्चों के कठिन परिश्रम एवं माता पिता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है।
फिरोज़ खान गब्बर ने सोहावल क्षेत्र के ग्राम सभा मंगलसी के मौजा मासूम गंज निवासी आनंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय रमेश वर्मा, ग्राम सभा पिलखांवा के मौजा कोटे का पुरवा निवासी आदर्श पटेल सुपौत्र श्री रामचंद्र वर्मा एवं सोहावल क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरसेड़ी के मजरे अम्बरपुर निवासी पूजा वर्मा पुत्री स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा को उनके घर पर पहुंच कर सम्मानित करते हुए फूल माला एवं मिष्ठान भेंट किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल वर्मा, अमृत लाल वर्मा, अशोक चौधरी, जगजीवन पटेल, बसंत लाल चौरसिया, दिलीप वर्मा, ज़हूर कुरैशी, राजेश कुमार यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत कुलदीप वर्मा, छोटे लाल वर्मा, घनश्याम वर्मा, जुग्गी लाल वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, अशोक वर्मा, इश कुमार वर्मा, अजय वर्मा,रामधीन वर्मा आदि मौजूद रहे।