: श्री शनि संकटमोचन मंदिर में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन
Thu, Jan 19, 2023
अयोध्या। श्री शनि संकटमोचन मंदिर में श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन 18 जनवरी से शुरू किया गया है जो 24 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ संपन्न होगा। जिसमें श्री शनि संकट मोचन मंदिर के कथा व्यास लल्लन तिवारी के द्वारा किया जा रहा है। इस श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन सिडनी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले संरक्षक पंडित देवेन्द्र शर्मा श्रीमती शर्मिला बेटी तुलसी रानी शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा व्यास लल्लन पांडे ने बताया कि यह यज्ञ और पूर्णाहुति करने से सभी मान्यताएं पूरी होती है। कल कलश यात्रा से इस महायज्ञ की शुरुआत हुई थी और 24 जनवरी पूर्णाहुति और भंडारे के साथ इस महायज्ञ का समापन किया जाएगा। सिडनी ऑस्ट्रेलिया से यज्ञ में शामिल हुए देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कल हम ऋषि मुनियों की भांति सरयू से जल लेकर जलयात्रा से इस महायज्ञ की शुरुआत किए थे। आगे आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया से और भी लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।धर्म के मार्ग पर चलते चलते इस महायज्ञ के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह कर रहे हैं ईश्वर की कृपा से सिडनी ऑस्ट्रेलिया में हर तरीके से परिपूर्ण है सनी संकट मोचन मंदिर के संत महंत उपस्थित रहे।
: घटना के बहाने मेरी हत्या की रची गई थी साजिश: जगद्गुरु परमहंस आचार्य
Wed, Jan 18, 2023
हनुमानगढ़ी के संत मामा दास पर हुआ जानलेवा हमला,पिस्टल से हुआ फायर
ओमप्रकाश दास व अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस हुआ दर्ज
अयोध्या। रामनगरी के तपस्वी छावनी में सोमवार शाम हुए विवाद में जगदगुरु परमहंस आचार्य की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या ने पुजारी ओमप्रकाश दास के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में परमहंस आचार्य ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उनका शिष्य आशीष मिश्रा कुछ सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था। इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे ओमप्रकाश दास व उनके अज्ञात साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तपस्वी छावनी में सोमवार को हुए विवाद के बाद मंगलवार को जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि इस घटना के बहाने मेरी हत्या कर मंदिर पर कब्जा करने की साजिश रची गई थी। अयोध्या में कुछ ऐसे लोग हैं, जो मंदिर व उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के प्रयास में लगे हैं।
हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा महेश दास जी के शिष्य नागा साधु मामा दास ने बताया कि वह सोमवार रात अपना इलाज कराने श्रीराम अस्पताल गए थे। वहां पहले से मौजूद ओमप्रकाश दास चेला राम गुलाम दास निवासी तपस्वी छावनी ने अपने सात- आठ साथियों के साथ उन्हें घेर लिया व उन पर पिस्टल से फायर कर दिया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद उन सबने मिलकर उन पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर बेहोश हो गए। मामले में थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने ओमप्रकाश दास व अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
: पुराने परिक्रमा मार्ग जानकी महल रोड का नाम पं रामबल्लाभा शरण जी के नाम से हो: महंत जगदीश दास
Tue, Jan 17, 2023
दीनबंधु चौराहे को विकसित कर पूज्य आचार्य पं रामबल्लाभा शरण जी की मूर्ति की हो स्थापना
कहा, रामनगरी के मुख्य मार्गों का नाम सिद्ध संतों के नाम से हो
अयोध्या। रामनगरी के सौन्दर्यीकरण को लेकर मोदी व योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। अयोध्या में विकास की कई परियोजनाएं चल रही है। इसके साथ ही अयोध्या के गली चौराहे के नामकरण भी महापुरुषों के नाम पर हो रहे है। अयोध्या को जोड़ने वाले हर चौराहे को सरकार विकसित करके सिद्ध संतों महापुरुषों के नाम पर कर रही है। आज इसी को लेकर प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज ने सरकार की इस योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहते है कि पुराने परिक्रमा मार्ग जो जानकी महल, हनुमान बाग रोड का नाम संत शिरोमणि पूज्य पंडित रामबल्लभा शरण जी महाराज के नाम से हो और दीनबंधु चौराहे को विकसित करके पूज्य आचार्य श्री की भव्य प्रतिमा व चौराहे का नामकरण भी आचार्य श्री के नाम से हो। महंत जगदीश दास कहते है कि संत शिरोमणि पूज्य पंडित रामबल्लाभा शरण जी सिद्ध संत है। आज अयोध्या का विकास युद्ध स्तर पर हो रहा है। हम सरकार से मांग करते है पुराने परिक्रमा मार्ग का नाम पूज्य आचार्य श्री के नाम से हो। पंडित जी नित्य मां सरयू का दर्शन पूजन कर पैदल यही मार्ग से होते हुए हनुमान बाग आते थे यहा साधना पूजा करने के बाद रामबल्लाभा कुंज जाते थे। इसलिए इस रोड का नाम पूज्य आचार्य श्री के नाम से हो। पूज्य आचार्य श्री हमारे गौरव है।