Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: एसएफसी म्यूजिक कंपनी ने झूमकर मनाया रंगोत्सव

बमबम यादव

Tue, Mar 7, 2023

डायरेक्टर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने होली पर सभी को दिया शुभकामना

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब के मिसाल के रूप में जाने पहचाने जाने वाले मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के पुत्र समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने एसएफसी म्यूजिक कंपनी की ओर से रंगोत्सव का जबरदस्त कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने सभी को होली की शुभकामना दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें होली आई होली आई ,होली के दिन दिल खिल जाते हैं ,सा रा रा रा जोगीरा आदि विभिन्न होली के गानों पर लोगों ने नृत्य किया और अबीर गुलाल खेलकर खूब मस्ती की।  कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई भी खिलाई गई।

एसएफसी म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर सुल्तान अंसारी ने बताया कि हमें होली में लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए होली हमे सभी बुराई भूलकर प्रेम से रहना सिखाती है। हमें होली में नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बुराई पर भलाई की जीत ही होली है।
एसएफसी म्यूजिक कंपनी के रंगोत्सव कार्यक्रम में रामनगरी के विशिष्ट संत व गणमान्य लोग शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें