: त्याग तपस्या वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे संत गोपाल दास जी: रामदिनेशाचार्य
Mon, Apr 24, 2023
पुण्यतिथि महोत्सव श्यामा सदन पीठाधीश्वर बालयोगी श्री धरदास जी महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
पूज्य महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित करते महंत श्रीधरदास व भक्त गण
अयोध्या। त्याग तपस्या वैराग्य की नगरी अयोध्या जी में अनेक भजनानंदी संतो का बास रहा है जो अपने त्याग तपस्या, भजन और सेवा के बल पर बड़े ही सरलता, स्वभाव से बड़े-बड़े ज्ञानियों को भी परास्त कर दिया। इन्हीं संतों की मणि माला में से एक संत थे श्यामा सदन मंदिर के तृतीय महंत संत गोपाल दास जी महाराज कि द्वितीय पुण्यतिथि श्री महाराज जी के शिष्य श्यामा सदन मंदिर पीठाधीश्वर बालयोगी श्री धरदास जी महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या के संतो महंतों ने श्री महाराज जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि संत गोपाल दास जी महाराज परम संत थे मंदिर के विकास के साथ- साथ संत सेवा गौ सेवा मैं हमेशा लीन रहते थे। मंदिर में निरंतर अष्टयाम सेवा चलती रहती थी उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर वर्तमान महंत श्रीधर दास जी महाराज भी आश्रम में निरंतर संत सेवा गौ सेवा कर रहे है और भविष्य में करते रहेंगे। श्यामा सदन पीठाधीश्वर श्रीधर दास जी महाराज ने कहा की गुरुदेव भगवान निरंतर अयोध्या में वास करते हुए भजन करते रहे। हमसे कहते रहते थे कि हमें अयोध्या से बाहर कभी भी ना ले जाना और श्री राम लला की कृपा से गुरुदेव भगवान की सभी इच्छाएं पूरी हुई अंतिम समय में गुरुदेव भगवान गौ दान किए और प्रभु श्री राम की जन्मस्थली में अपने नश्वर शरीर का परित्याग किया। श्री महाराज जी की श्रद्धांजलि सभा में आए संतों का महंत श्रीधर दास ने स्वागत किया। इस मौके पर खाक चौक के श्री महंत बृजमोहन दास, महात्यागी महंत सीताराम दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास जी महाराज, दंत घावन कुंड के महाराज विवेक आचारी, करतलिया आश्रम के महंत रामदास, नागा राम लखन दास, सुदीप भूषण सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित हजारों संतों महंतों ने श्री महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
: फलाहारी बाबा नहीं रहे, संतों में शोक की लहर
Sat, Apr 22, 2023
रामनगरी के प्रसिद्ध राजगोपाल मंदिर महंत कौशल किशोर शरण "फलाहारी बाबा" का हुआ साकेवास, अंतिम दर्शन शुरू
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे राजगोपाल मंदिर फलाहारी बाबा का किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेज कर शोक व्यक्त किया
पूज्य फलाहारी बाबा की सनातन धर्म एवं संस्कृति की असीम सेवा अविस्मरणीय है: योगी आदित्यनाथ
अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री राजगोपाल मंदिर के महंत कौशल किशोर शरण फलहारी बाबा नहीं रहे। उन्होंने करीब 92 साल की उम्र मे लखनऊ के अस्पताल में आखिरी सांस लीं। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।अयोध्या के राज गोपाल मंदिर के महंत कौशल किशोर शरण फलहारी बाबा के साकेतवास से संत समाज में सहित उनके लाखों शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका कल सुबह सरयू घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
फलाहारी बाबा का पार्थिव शरीर अयोध्या के राजगोपाल मंदिर लाने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 23 अप्रैल को सुबह जल समाधि दिया जायेगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह राजगोपाल मंदिर पहुंचे, जहां पर पूज्य फलाहारी बाबा को उन्होंने नमन कर रामनामा चढ़ाया। फलाहारी बाबा के शिष्य डा शरद जी ने यह जानकारी दी।
तो वही सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेज कर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूज्य फलाहारी बाबा की सनातन धर्म एवं संस्कृति की असीम सेवा अविस्मरणीय है।
अयोध्या के पड़ोसी जनपद बलरामपुर के ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने वाले फलाहारी बाबा ने मुहल्ला स्वर्गद्वार के हनुमत सदन मंदिर में दशको हनुमान जी की कठिन साधना की। इस समय उनके दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता। कालांतर में अयोध्या के महंतों ने उन्हें राजगोपाल मंदिर की सम्पत्ति की रक्षा के लिए इस प्रसिद्ध मंदिर का महंत बना दिया। फकीर स्वभाव वाले फलाहारी बाबा इसके लिए अपने लोगों को मना तो नहीं कर सके पर यह दायित्व उनकी आत्मा सहज स्वीकार न कर सकी।
राम मंदिर के विवाद में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या के कई महंतों के साथ बुलाया गया। उनकी बेबाकी, ब्रह्मज्ञान को सुनने वाले उन्हें चकित होकर देखते रह जाते। कड़ी साधना से उपजा उनका ज्ञान बड़े से बड़े विेद्वानों को भी चकित करने वाला रहा। उनकी इसी ज्ञान से प्रभावित होकर हनुमत निवास के आचार्य डाक्टर मिथिलेशनंदिनी शरण और तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति तिवारी जैसे तर्कशील युवा महंतों ने उन्हें अपने गुरू के रूप में स्वीकार कर खुद को धन्य माना। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के महंत मैथली रमण शरण, हनुमत निवास के महंत मिथलेश नन्दनी शरण, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास,पुजारी हेमंत दास, संत एमबीदास, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सोनू सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, धनश्याम पहलवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक रामनगरी में
Thu, Apr 20, 2023
23 को 155 देशों के जल से श्री राम लला के निर्माणाधीन मंदिर के चौखट का होगा अभिषेक
15 देशों के एंबेसडर सहित जुटेगी तमाम हस्तियां
योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को भेजा गया है निमंत्रण
अयोध्या। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल अयोध्या के जानकी महल ट्रस्ट में प्रेस से मुखातिब हुए और बताया कि 23 अप्रैल को 155 देशों के जल से श्री राम लला के निर्माणाधीन मंदिर के चौखट का होगा अभिषेक जिसमें 15 देशों के एंबेसडर कई देशों के सांसद आर एस एस के इंद्रेश कुमार, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित होंगे जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा गया है और कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 155 देशों का जल श्री राम नगरी अयोध्या पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से 120 लोग 22 तारीख को दिल्ली से अयोध्या पहुंच जाएंगे जहां उनका स्वागत होगा। जानकी महल ट्रस्ट में पूर्वी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें 25 से 28 जिले के लोग सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा राम जन्मभूमि में बनने वाले 6 मुख्य द्वारों में एक द्वार भगवान अग्रसेन के नाम से किया जाए क्योंकि वह कुश के वंशज थे और मां सरयू के तट पर एक घाट भी उनके नाम हो और अग्रसेन चौराहे का विकास किया जाए वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने बताया कि सरकार से हम जमीन की मांग करेंगे जिससे हमारी संस्था धर्मशाला चिकित्सालय और स्कूल बना सके जो समाज के लोगों के सहयोग में काम आए। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को सुबह 10:30 बजे मणिराम दास छावनी के सभागार में आशीर्वचन होगा और लगभग 12 बजे सभी लोग बिरला धर्मशाला पहुंचेंगे वहां से जल लेकर के हम लोग श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जहां दर्शन पूजन के साथ अभिषेक करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी गर्ग, राजीव अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अर्पित अग्रवाल भी उपस्थित रहे।