: तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए: डा महेश दास
Wed, Sep 6, 2023
कहा,हमारे देश के कुछ लोग गुलामी में लीन होकर हिन्दू धर्म पर हमला करने में लगे हैं
अयोध्या। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र व राज्य सरकार के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान से संत समाज में आक्रोश है। हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा महेश दास ने कहा, ‘हमारे देश के कुछ लोग गुलामी में लीन होकर हिन्दू धर्म पर हमला करने में लगे हैं। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव, उत्तर प्रदेश के स्वामी प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के साहित्यकार सीबी भगवानदास भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सनातन धर्म उन्मूलन के लिए जो अभियान चल रहा है, वह भारत के संविधान और सेकुलर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। वहां सनातन धर्म उन्मूलन सम्मेलन होता है। यह ऐसी घटना है, जिसका संज्ञान लेकर राष्ट्रपति को तत्काल तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।
: सनातन सभी धर्मों का बाप: महंत संजय दास
Wed, Sep 6, 2023
सनातन धर्म का अपमान करनेवालों के खिलाफ संकट मोचन सेना चलायेगी देशव्यापी मुहिम
महंत संजय दास ने सक्त चेतावनी देतें हुए कहा कि, बड़बोले नेताओं को हनुमानगढ़ी के नागा साधु करेंगे ठीक
अयोध्या। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र व राज्य सरकार के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान से संत समाज बेहद खफा है। रामनगरी अयोध्या के साधु संत तो सनातन धर्म के अपमान करने वालों को ठीक करने की विधिवत मुहिम चलाने वालें है। इस क्रम में मंगलवार को प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने सनातन धर्म को सभी धर्मों का जनक कहा। महंत संजयदास प्रेस से मुखातिब होते हुए कहते है कि यह सनातन धर्म सदैव नूतन है, चिर पुरातन है, ना इसका को ना कोई अंत है और यह सनातन धर्म ऐसा है जो पूरे विश्व को न्म है अपना परिवार मानता है। यह वसुधैव कुटुंबकम का संदेश यदि कोई धर्म देता है तो यह सनातन धर्म ही देता है। सनातन धर्म का अपमान करने वालों को अब ठीक किया जायेगा। इसके लिए संकट मोचन सेना देशव्यापी मुहिम चलायेगी। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी के नागा साधु संत बड़बोले नेताओं को ठीक करेंगे। इस मुहिम का नेतृत्व संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास करेंगे। इस मौके पर कृष्ण कांत दास, अवधराम शुक्ला,शिवम श्रीवास्तव सहित सौकड़ों नागा साधु मौजूद रहें।
: शिक्षकों के दिखाए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ना होगा : डॉ. एस.पी. सिंह पटेल
Tue, Sep 5, 2023
पांच शिक्षकों को मिला मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान
पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दानबहादुर सिंह के संयोजन में प्रतिवर्ष होता है ये आयोजन
अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी ने जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया।इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि शिक्षक देश का विधाता होता है ऐसे में शिक्षकों से मिले ज्ञान को लेकर देश को बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर आयोजित मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षक ही एक बेहतर समाज की नींव रखता है ऐसे में शिक्षकों के महत्व को कभी भी नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षक को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है हमें शिक्षकों के दिखाए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ना होगा। मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह के संस्थापक आयोजक पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि शिक्षक ही एक बेहतरीन समाज का निर्माण कर सकता है शिक्षकों के महत्व को कभी भी नकारा नहीं जा सकता। श्री पाण्डेय ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बिना शिक्षकों के मार्गदर्शन के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता हमें भी शिक्षकों के महत्व को समझना चाहिए। श्री पांडे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जो भी कदम उठाए वह मील का पत्थर साबित हुए, मुलायम सिंह यादव ने शिक्षकों के लिए जितना कार्य किया है आजादी के बाद आज तक किसी भी सरकार ने शिक्षकों के लिए उतना कार्य नहीं किया। कार्यक्रम कर अध्यक्षता कर रहे समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2012 से पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिये पूर्व मंत्री सहित सभी शिक्षकों व अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। श्री सिंह ने बताया कि इस आयोजन में जिन पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया है उनमें श्रीमती रीनू सिंह राजपूत प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय चचेरा पूरा बाजार, श्रीमती यशमती यादव सहायक अध्यापिका कम्पोजिट विद्यालय शुजागंज रूदौली, डॉ0 सैयद हैदर अली ताबिश शिक्षक वसीका अरबी कालेज राठहवेली, डॉ0 सुरेंद्रनाथ तिवारी प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज व डा0 राजनारायण केवट एसोसिएट प्रोफेसर आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या प्रमुख है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम यादव ने किया। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि शिक्षकों का हमेशा समाजवादी पार्टी की सरकार में सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम के संस्थापक आयोजक पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन को इसके लिए बधाई भी दिया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज को एक नई दिशा देता है। शिक्षक के बताये हुए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज का विकास हो सकता है। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी तादाद में शिक्षक व सपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया और शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता भगवान बक्श सिंह, छेदी सिंह, बख्तियार खान, चौ0 बलराम यादव, हामिद जाफर मीसम, डॉ0 घनश्याम यादव, छोटेलाल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, राकेश यादव अमृत राजपाल डा0 रानी अवस्थी, अंसार अहमद बब्बन, रिजवान, जगन्नाथ यादव, रक्षाराम यादव, रामभवन यादव, अंगद यादव, विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्रा, अवनीश प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अमित मौर्या, सुशान्त यादव, राम तीर्थ यादव, अम्बुज, डा0 विनोद सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, राम बक्श यादव, पंकज यादव, कृष्णा यादव, अमर नाथ सिंह, प्रदीप तिवारी, सत्य प्रकाश, अशोक साहनी, मृत्युंजय सिंह, दलसिंगार गौड़, जय प्रकाश चौरसिया, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डा0 आशुतोष पाण्डेय, सूर्यभान यादव, जगदीश यादव, रामबाबू यादव, रवि यादव, पंकज शर्मा, शमशेर यादव, दातादीन यादव, सन्टी तिवारी, विरेन्द्र गौतम आदि लोग मौजूद रहे।