: हनुमंत लला को लगाया गया कढ़ी प्रसाद का विशेष भोग
Tue, Nov 5, 2024
हनुमंत लला को लगाया गया कढ़ी प्रसाद का विशेष भोग
भंडारे के साथ अतिथियों सहित कलाकारों को किया गया सम्मानितहनुमान किला सहित अन्य मंदिरों में बधाई गान के बीच किया गया विशेष पूजन
अयोध्या। 'हे जगवंदन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम्बार' की स्तुति के साथ सोमवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ हनुमंत लला का छठयोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बजरंगबली का विशेष श्रृंगार कर उनकी आरती पूजा की गयी। वहीं कढ़ी चावल का विशेष भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। हनुमानगढ़ी में आचार्य परम्परा के अनुसार भगवान की पूजा अर्चना कर मध्याह्न कढ़ी प्रसाद का विशेष भोग लगा। वहीं हनुमत उपासना के विभिन्न केंद्रों में बधाई गान का सिलसिला शरद पूर्णिमा से ही चल रहा था। छठयोत्सव पर यह उल्लास चरम पर दिखा।
हनुमान किला में मंदिर के महंत रामभजन दास के सानिध्य व उनके उत्तराधिकारी राम किशोरदास के संयोजन में आयोजित उत्सव में नित्य के क्रम में बधाई गान का क्रम प्रातःकाल से शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। इसके पहले भगवान का विशेष श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी गयी। बधाई गान में डूबे मंदिर के महंत रामभजन दास ने अतिथियों व कलाकारों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में हनुमत निवास,हनुमत सदन, हनुमत भवन, बजरंग भवन,हनुमत विजय कुंज, हनुमत कृपा कुंज, आंजनेय आश्रम व गहोई मंदिर में भी छठयोत्सव पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में आमंत्रित अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
: सहज, सरल व्यक्तित्व ममत्व की साकार प्रतिमूर्ति थी नीरजा मिश्रा: कृपालुजी
Tue, Nov 5, 2024
सहज, सरल व्यक्तित्व ममत्व की साकार प्रतिमूर्ति थी नीरजा मिश्रा: कृपालुजीअयोध्या एकेडमी की संस्थापिका श्रीमती नीरजा मिश्रा की 9वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने किया नमनअयोध्या। रामनगरी अयोध्या का सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय,एक ऐसा विद्यालय जहां पर गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा के पठन पाठन हेतु पुस्तकें भी उपलब्ध कराया जाता है जो अयोध्या की गरिमा महिमा को और भी प्रभावित करता है वो विद्यालय अयोध्या एकेडमी है। अयोध्या एकेडमी को अपने खून पसीने से सीच कर स्थापित करने वाली श्रीमती नीरजा मिश्रा की 9वीं पुण्यतिथि बड़े ही सादगी के साथ विद्यालय परिवार ने मनाया। जिसमें रामनगरी के संत महंत व गणमान्य नागरिकों ने अपनी वाक्यमयी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंगलभवन बड़ा स्थान पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामभूषण दास कृपालु जी महाराज ने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व ममत्व की साकार प्रतिमूर्ति थी श्रीमती नीरजा मिश्रा जी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा एवं कर्तव्यनिष्ठ जीवन की धनी प्रबन्धिका नीरजा मैम की नवीं पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन है।अयोध्या एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने कहा कि नीरजा मैम न केवल हमारे विद्यालय अपितु अन्य अनेक विभूतियो के लिए कर्म के प्रकाश के स्तम्भ के रूप में प्रतिष्ठित रही।उन्होने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना मार्च 2003 में की। उन्होने विद्यालय के प्रगति के लिए अपने जो पद चिन्ह अंकित किये थे। उन पर चलकर विद्यालय आज शिक्षा के उच्चतम शिखर पर पहुँच गया है। उनके निधन से विद्यालय को अपूर्णनीय क्षति हुई। जिसे कोई नही भर सकता परन्तु उनके दिखाए रास्ते पर विद्यालय परिवार को कर्तव्य पथ पर बढने की प्रेरणा मिलती रहे। शैक्षिक इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा। आज के इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि श्रीमहंत रामभूषण दास कृपालु जी महाराज, महंत विवेकाचारी,प्रो अजय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह प्रमुख मसौधा ब्लाक,सुधाकर पाण्डेय, रवि यादव, प्रबन्धक प्रदीप तिवारी, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय जी, द्विविष्ठ द्विवेदी गौरी द्विवेदी प्रधानाचार्या सौम्या आचारी उपप्रधानाचार्य जितेंन्द कुमार, मृत्युजंय मिश्रा, यश वर्मा, अलोक दूवे, अमित गुप्ता, पिंटू, माझी,श्याम शुक्ला, रवि सिंह, कौशिक जी, रमेश जायसवाल, अखिलेश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।
: स्वास्तिक प्रोडक्शन ने हनुमानगढ़ी मंदिर की दीवार पर किया अपना अनूठा म्यूजिक वीडियो लॉन्च
Sun, Nov 3, 2024
स्वास्तिक प्रोडक्शन ने हनुमानगढ़ी मंदिर की दीवार पर किया अपना अनूठा म्यूजिक वीडियो लॉन्चस्वास्तिक ने भगवान हनुमान जी की गौरवशाली कथाओं का उत्सव मनाने के लिए हनुमानगढ़ी में ऐतिहासिक कार्यक्रम किया आयोजितवीर हनुमान कार्यक्रम भगवान हनुमान जी की चिरकालिक कथा को समर्पित हमारी अनूठी आदरांजलि है: सिद्धार्थ कुमार तिवारीअयोध्या। अपने पौराणिक और आध्यात्मिक टीवी प्रोडक्शन के लिए प्रतिष्ठित स्वास्तिक प्रोडक्शन ने भगवान हनुमान की गौरवशाली कथाओं का उत्सव मनाने के लिए अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। वीर हनुमान नामक यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को हुआ और इस अवसर पर ख्यात गायक हर्षित सक्सेना द्वारा स्वरित एक म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया।
इस शाम का सबसे खास हिस्सा रोमांचकारी नया म्यूजिक वीडियो रहा, जो कि प्रभु हनुमान को समर्पित है और उनके जीवन काल की और बाल हनुमान के रूप में उनकी लीलाओं का वर्णन करता है, साथ ही लंका की उनकी यात्रा को बताता है और प्रभु श्रीराम द्वारा उन्हें अयोध्या के राजा के रूप में स्थापित करने जैसे अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करता है, जो कि उनके साहस और उनकी भक्ति को स्वास्तिक प्रोडक्शन की ओर से दी गई एक आदरांजलि है। स्वास्तिक प्रोडक्शन परंपराओं और नए कलात्मक माध्यमों को जोड़ने का काम सालों से करता आया है। लेकिन यह पहला और एकमात्र प्रोडक्शन हाउस है, जिसने इतने भव्य स्तर पर हनुमानगढ़ी पर गाना रचा है। छोटी दीवाली और हनुमान जयंती पर होने वाला यह विशेष कार्यक्रम परंपरा और आधुनिक कथाकथन को एक मंच पर लाने का प्रयास है। भक्तिमय मनोरंजन के क्षेत्र में इस प्रकार का भव्य प्रदर्शन पहले कभी नहीं किया गया है और ये भक्ति मनोरंजन के लिए एक नया कीर्तिमान है।
इस मंदिर की भव्य दीवारें भी हनुमान जी की गौरवशाली गाथा को सजीव करने में बड़ा योगदान देने और इस पल को ऐतिहासिक बनाने में भागीदार बनी। 4k प्रोजेक्टर और उच्च गुणवत्ता वाले सराउंड साउंड के साथ इस कार्यक्रम में नर्तकों और कलाकारों के कोरियोग्राफ्ड परफॉर्मेंस भी हुए। इस अवसर पर श्रीमद् रामायण शो के कलाकार भी उपस्थित थे। इस प्रकार से भगवान हनुमान के जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सों का प्रदर्शन करता हुआ यह कार्यक्रम एतिहासिक साबित हुआ। इस कार्यक्रम ने हनुमान जी के चरित्र की सभी विशेषताओं को बेहतरीन ढंग से उजागर किया और उनकी भक्ति, शक्ति और विनम्रता से सभी को प्रेरित और सम्मोहित किया। इस अभिनव कथाकथन के माध्यम से स्वास्तिक प्रोडक्शन अध्यात्म और आधुनिक मनोरंजन के बीच की कड़ी बनकर उभरा।
स्वास्तिक प्रोडक्शन के फाउंडर और क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने बताया कि "स्वास्तिक प्रोडक्शंस पर हम कथाकथन की सीमाओं को आगे तक बढ़ाकर नए और अभिनव माध्यमों से अपनी कहानी बताने में विश्वास रखते हैं। वीर हनुमान का यह कार्यक्रम भगवान हनुमान की चिरकालिक कथा को समर्पित हमारी अनूठी आदरांजलि है, कुछ इस प्रकार से, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। इस ऐतिहासिक मंदिर की दीवारों पर यह म्यूजिक वीडियो का प्रदर्शन करके हम आध्यात्मिक और आधुनिक को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, और हम उम्मीद करते हैं कि इसके माध्यम से एक भावनात्मक और दर्शनात्मक रूप से शानदार अनुभव उपस्थित दर्शकों को दे सकें। इस कार्यक्रम में हम विश्वास, भक्ति, और तकनीक की शक्ति को साथ लाते हुए हमारी पौराणिक कथाओं को बताने का एक नया माध्यम जनता के सामने लाए हैं। हम एक यादगार अनुभव प्रदान करने पर उत्साहित हैं, जिसने हमसे जुड़ने वाले लोगों की आत्मा को भक्ति भाव से भर दिया।"
बड़ी संख्या में दर्शक स्वास्तिक प्रोडक्शंस और अयोध्या की जनता के साथ इस भव्य उत्सव का हिस्सा बने, जहां भक्ति और नवाचार मिलकर भगवान हनुमान की कथा को तकनीक और परम्परा के साथ जीवंत बनाकर प्रस्तुत किया गया। हनुमानगढ़ी से महंत कल्याण दास ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला के महंत मैथली रमण शरण, महंत गिरीश दास, नागा रामनन्दन, हरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।